-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Fir Against The Manager Of Virat Kohli One 8 Commune Pub In Bangalore
कोहली के पब मैनेजर की छोटी सी गलती पड़ी भारी, बाकी रेस्टोरेंट के लिए मिल गया सबक
- Written By: मृणाल पाठक
बेंगलुरु पुलिस ने 6 जुलाई की रात तीन-चार पब्स पर कार्रवाई की है, जिन पर देर रात डेढ़ बजे तक पब खुला रखने का आरोप है। इन पब्स में टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का वन 8 कम्यून पब भी शामिल है। पुलिस ने पब के मैनेजर पर FIR दर्ज की है।

वन 8 कम्यून पब पर FIR (सौजन्यः सोशल मीडिया)
बेंगलुरु: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतकर भारत लौटे टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए बुरी खबर है। उनके मालिकाना हक वाले बेंगलुरु में स्थित पब पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इस पब के मैनेजर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। जिसके बाद अब कोहली के अन्य रेस्टोरेंट जरूर इस घटना से सबक लेंगे।
दरअसल, बेंगलुरु के एमजी रोड पर स्थित विराट कोहली के वन8 कम्यून पब के मैनेजर पर पुलिस से एफआईआर दर्ज की है। यह पब देर रात तक खुला था और तेज आवाज में गाना बजाया जा रहा था। नियम के अनुसार बेंगलुरु में पब रात एक बजे तक खुले रहते हैं, लेकिन यह रात 1:20 तक खुला था। इसी वजह से इस पर कार्रवाई हुई है। इससे पहले कोहली के मालिकाना वाले किसी भी रेस्टोरेंट पर ऐसा केस नहीं हुआ है। ऐसे में अब यह एक सबक बन गया है।
पुलिस ने इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 6 जुलाई की रात को यह पब्स कथित तौर पर 1:20 बजे तक खुले थे, जो कि नियमों के खिलाफ है। इसी वजह से इन पब्स पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जहां विराट कोहली का पब वन 8 कम्यून पब के खिलाफ भी FIR हुई है। पब के मैनेजर पर FIR दर्ज की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
फिटनेस से लेकर फिनिशिंग तक… विराट कोहली की 10 ऐसी खूबियां जो हर किसी को करती हैं प्रेरित
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
हार्दिक पंड्या का खराब दौर बरकरार, अफगानिस्तान के बाद इंग्लैंड सीरीज से बाहर, कोहली पर भी आया बड़ा अपडेट
शुभमन गिल ने रचा इतिहास: शिखर धवन और विराट कोहली को पछाड़कर निकले आगे, इस चक्कर में चूके दोहरा शतक
Karnataka | FIR registered against Virat Kohli owned One8 Commune in Bengaluru’s MG road. We have booked around 3-4 pubs for running late till 1:30 am last night. We received complaints of loud music being played. Pubs were allowed to remain open only till 1 am and not beyond… — ANI (@ANI) July 9, 2024
बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि उन्होंने 6 जुलाई की रात तीन-चार पब्स पर कार्रवाई की है, जिन पर देर रात डेढ़ बजे तक पब खुला रखने का आरोप है। साथ ही तेज आवाज में गाना बजाने की शिकायत भी थी। नियम के अनुसार पब्स को सिर्फ रात एक बजे तक खुला रखने की अनुमति है।
जानकारी के लिए बता दें कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस समय विराट कोहली परिवार के साथ लंदन में हैं। वह इस समय अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताना चाहते हैं। हाल ही में उनके बेटे अकाय ने जन्म लिया है, जिसके साथ वह ज्यादा समय बिताना चाहेंगे।
यह भी पढ़ें- श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे रोहित और विराट, केएल राहुल को मिल सकती है कमान
ज्ञात हो कि टी20 विश्व कप 2024 कोहली के लिए कुछ खास नहीं रहा। वह टूर्नामेंट में ज्यादा रन नहीं बना पाए। लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में उन्होंने धमाल मचाया और भारत की जीत के हीरो रहे। फाइनल मैच में उनके बल्ले से 76 रन की पारी निकली, वो भी उस समय जब भारत की पारी लड़खड़ा गई थी। इस शानदार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड भी मिला।
Fir against the manager of virat kohli one 8 commune pub in bangalore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से महंत नृत्य गोपाल दास ने बनाई दूरी, बोले- मुझे PM मोदी और CM योगी पर पूरा भरोसा
Jul 06, 2026 | 01:26 PMवर्धा में देह व्यापार का भंडाफोड़, पति-पत्नी गिरफ्तार, पीड़िता को कराया गया मुक्त
Jul 06, 2026 | 01:23 PMनागपुर विदर्भ-मराठवाड़ा का सिंचाई बैकलॉग जून 2027 तक होगा पूरी तरह खत्म; विधानसभा में देवेंद्र फडणवीस का दावा
Jul 06, 2026 | 01:13 PMInternational Kissing Day 2026: मुगल-ए-आजम से आज तक, बॉलीवुड के 7 सबसे यादगार ऑन-स्क्रीन किसिंग सीन
Jul 06, 2026 | 01:03 PMसागर में युवक का शव फंदे पर मिलने से हंगामा, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर जाम किया नेशनल हाईवे
Jul 06, 2026 | 01:03 PMWardha News: देवली-नाचणगांव मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मामा-भांजे की दर्दनाक मौत
Jul 06, 2026 | 12:58 PMकांग्रेस नेता को मिला 20 करोड़ रुपये का ऑफर, संजय राउत का दावा; ऑपरेशन टाइगर के अगले टारगेट का नाम भी बताया
Jul 06, 2026 | 12:52 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PM
आगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PM
पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PM
Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM














