U19 World Cup में फैसल शिनोजादा ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के…
Faisal Shinozada: अफगानिस्तान के बल्लेबाज फैसल शिनोजादा ने भारत के खिलाफ शतक लगाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो भारत के खिलाफ एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
फैसल शिनोजादा (फोटो-सोशल मीडिया)
India U19 vs Afghanistan U19, 2nd Semi-Final: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज फैसल शिनोजादा ने भारत के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया। वो अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही फैसल ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में लगातार दो शतक लगाया।
फैसल शिनोजादा ने 86 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। 43वें ओवर की पहली गेंद पर फैसल ने दो रन लेकर अपना शतक पूरा किया। शतक पूरा करते हुए फैसल ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो का सियू सेलिब्रेशन किया। यह फैसल का लगातार दूसरा शतक है। इससे पहले फैसल ने आयरलैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी।
U19 वर्ल्ड कप में IND के खिलाफ शतक
- 118 – मैल्कम लेक (ZIM), टाउन्सविले, 2012
- 112 – टैगेनारिन चंद्रपॉल (WI), शारजाह, 2014
- 110 – फैसल शिनोजादा (AFG), हरारे, 2026
- 100 – बेन स्टोक्स (ENG), लिंकन, 2010
इस शतक के साथ अफगानिस्तान के फैसल शिनोजादा ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। फैसल ने अब तक अंडर-19 वर्ल्ड कप में 435 रन बनाए हैं। इसके साथ ही वो अंडर-19 वर्ल्ड कप में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Afghanistan के खिलाफ टेस्ट मैच में कई नए खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, गिल और बुमराह को मिल सकता है आराम
एशिया कप से लेकर T20 WC तक: महज 161 दिनों में 6 बड़े खिताब पर किया कब्जा, विश्व क्रिकेट में दिखा भारत का दबदबा
विश्व कप जीतने के बाद स्वदेश लौटे कप्तान आयुष म्हात्रे, ‘मास्टर ब्लास्टर’ ने दिया ये खास गुरुमंत्र- VIDEO
अंडर-19 वर्ल्ड कप के ‘शेरों’ की घर वापसी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, जानिए आयुष म्हात्रे की मां ने क्या कहा?
यह भी पढ़ें: Under-19 World Cup: थॉमस रेव के शतक से इंग्लैंड फाइनल में, ऑस्ट्रेलिया को 27 रनों रौंदा
इस सूची में शीर्ष पर हैं साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस, जिन्होंने 2022 में 506 रन बनाए थे, जबकि भारत के शिखर धवन ने 2004 में 505 रन के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट विलियम्स (471 रन, 1998) और कैमरून व्हाइट (423 रन, 2002) भी इस रिकॉर्ड में शामिल हैं। फैसल का यह प्रदर्शन न केवल उनकी शानदार बल्लेबाज़ी को दर्शाता है, बल्कि अफगानिस्तान की युवा क्रिकेट प्रतिभाओं की बढ़ती ताकत को भी उजागर करता है।
U19 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
- 506 – डेवाल्ड ब्रेविस (साउथ अफ्रीका, 2022)
- 505 – शिखर धवन (भारत, 2004)
- 471 – ब्रेट विलियम्स (ऑस्ट्रेलिया, 1998)
- 435 – फैसल शिनोज़ादा (अफगानिस्तान, 2026)
- 423 – कैमरून व्हाइट (ऑस्ट्रेलिया, 2002)
110 रन बनाकर आउट हुए फैसल शिनोजादा
अफगानिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज फैसल शिनोजादा ने भारत के खिलाफ 110 रनों की पारी खेली। फैसल ने 93 गेंदों का सामना करते हुए 110 रन बनाए। इस दौरान फैसल ने 15 चौके जड़े। फैसल की इस पारी के बदौलत अफगानिस्तान की टीम 300 के पार पहुंचने में कामयाब रही।
