IND vs AFG: ODI सीरीज में गुरनूर बराड़ का धमाका, 7 विकेट लेकर रचा इतिहास
Gurnoor Brar: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी पहली वनडे सीरीज में इतिहास रच दिया है। उन्होंने कुल 7 विकेट लेकर अनोखा भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है
- Written By: दिव्या सिंह
भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gurnoor Brar Creates History in IND vs AFG ODI Series: भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी पहली वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने तीन मैचों की डेब्यू ODI सीरीज में कुल 7 विकेट हासिल किए, जो किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा डेब्यू वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट हैं। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने युजवेंद्र चहल और प्रसिद्ध कृष्णा के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
मोहम्मद नबी का विकेट लेते ही रचा इतिहास
चेन्नई के एम. चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले में गुरनूर बराड़ ने अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को आउट करते ही अपनी डेब्यू सीरीज का सातवां विकेट हासिल किया। इसी के साथ वह भारत के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए, जिन्होंने तीन मैचों की अपनी पहली वनडे सीरीज में 7 विकेट चटकाए हैं।
गुरनूर ने सीरीज के पहले मैच में 3 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद दूसरे मुकाबले में भी उन्होंने 3 विकेट लेकर अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी। तीसरे मैच में एक और विकेट लेते ही उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली।
सम्बंधित ख़बरें
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत की शानदार छलांग, 3 नए मेडल के दम पर मेडल टैली में इस स्थान पर पहुंचा इंडिया
CWG 2026 Medal Tally: भारत के खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, पदक तालिका में अब कौन-से नंबर पर है टीम इंडिया?
भारतीय स्टार ओपनर प्रतिका रावल इंग्लैंड में खेलेंगी काउंटी क्रिकेट, Warwickshire Women से किया करार
FIH Youth Hockey5s Asia Championship: पाकिस्तान को 3-1 से हराकर भारत बना चैंपियन, महिला टीम ने जीता रजत पदक
चहल और प्रसिद्ध कृष्णा को छोड़ा पीछे
इससे पहले तीन मैचों की डेब्यू वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने का संयुक्त रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल और प्रसिद्ध कृष्णा के नाम था। चहल ने साल 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी डेब्यू सीरीज में 6 विकेट लिए थे, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले वनडे सीरीज में 6 विकेट झटके थे। गुरनूर ने 7 विकेट लेकर दोनों को पीछे छोड़ दिया है।
6 फीट 5 इंच की लंबाई से बल्लेबाजों पर बरपाते हैं कहर
25 वर्षीय गुरनूर बराड़ पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। करीब 6 फीट 5 इंच लंबे इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को उनकी अतिरिक्त उछाल और तेज रफ्तार के लिए जाना जाता है। रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था और उन्हें इंडिया ए के लिए भी खेलने का मौका मिला।
ये भी पढ़ें- हार्दिक पंड्या का खराब दौर बरकरार, अफगानिस्तान के बाद इंग्लैंड सीरीज से बाहर, कोहली पर भी आया बड़ा अपडेट
अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मिले अवसर का पूरा फायदा उठाते हुए गुरनूर बराड़ ने टीम इंडिया के भविष्य के तेज गेंदबाज के रूप में अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है।
