Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए शुभमन गिल, वनडे में छठी बार जीता ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड

Shubman Gill: भारत ने तीसरे वनडे में अफगानिस्तान को हराकर 3-0 से सीरीज पर कब्जा जमाया। कप्तान शुभमन गिल ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी की और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

  • Written By: संजय सिंह बिष्ट
Updated On: Jun 21, 2026 | 09:04 AM

शुभमन गिल ट्रॉफी के साथ (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Shubman Gill Captaincy Record: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का शानदार अंत करते हुए तीसरे मुकाबले में 9 विकेट से जीत दर्ज की। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने पहले अफगानिस्तान को 218 रन पर रोक दिया। इसके बाद बल्लेबाजों ने बिना किसी दबाव के लक्ष्य हासिल कर लिया और 28.4 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर जीत अपने नाम कर ली। युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक जड़ते हुए टीम की जीत को आसान बना दिया।

कप्तान शुभमन गिल ने दिखाई अलग पहचान

इस सीरीज में शुभमन गिल ने कप्तान और बल्लेबाज दोनों भूमिकाओं में शानदार प्रदर्शन किया। तीसरे वनडे में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला, लेकिन पहले दो मैचों में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से विपक्षी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। धर्मशाला में खेले गए पहले मुकाबले में गिल ने नाबाद 84 रन बनाए, जबकि दूसरे वनडे में उन्होंने 154 रन की यादगार पारी खेली। दोनों मैचों में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

𝙏𝙝𝙖𝙩 𝙬𝙞𝙣𝙣𝙞𝙣𝙜 𝙛𝙚𝙚𝙡𝙞𝙣𝙜 🏆#TeamIndia Captain Shubman Gill receives the @IDFCFIRSTBank trophy from BCCI President Mr. Mithun Manhas @MithunManhas after a convincing clean sweep 🙌#INDvAFG | @ShubmanGill pic.twitter.com/qjPtw4R4D4 — BCCI (@BCCI) June 20, 2026

सम्बंधित ख़बरें

रोहित-यशस्वी की आंधी में उड़ा अफगानिस्तान, IND ने 9 विकेट से जीता आखिरी वनडे, कप्तान गिल ने रचा इतिहास

IND vs AFG: ODI सीरीज में गुरनूर बराड़ का धमाका, 7 विकेट लेकर रचा इतिहास

IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला

IND vs AFG: अफगानिस्तान ने जीता टॉस, भारत को दिया गेंदबाजी का न्योता, टीम इंडिया में हुए 3 बड़े बदलाव

छठी बार जीता प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड

पूरी सीरीज में शुभमन गिल ने दो पारियों में 238 रन बनाए और उनका औसत भी 238 का रहा। इस दौरान उन्होंने 33 चौके और 4 छक्के लगाए। शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। वनडे क्रिकेट में यह उनके करियर का छठा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड है। इसी उपलब्धि के साथ उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी भी कर ली।

वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी

  • सचिन तेंदुलकर – 15 प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड
  • विराट कोहली – 11 प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड
  • सौरव गांगुली – 7 प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड
  • युवराज सिंह – 7 प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड
  • एमएस धोनी – 7 प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड
  • रोहित शर्मा – 6 प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड
  • शुभमन गिल – 6 प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड

ये भी पढ़ें: रोहित-यशस्वी की आंधी में उड़ा अफगानिस्तान, IND ने 9 विकेट से जीता आखिरी वनडे, कप्तान गिल ने रचा इतिहास

अब इंग्लैंड दौरे पर होगी असली चुनौती

अफगानिस्तान के खिलाफ एकतरफा जीत ने भारत के वनडे वर्ल्ड कप 2027 अभियान की तैयारियों को मजबूत आधार दिया है। हालांकि टीम की अगली बड़ी परीक्षा जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर होगी, जहां तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। शुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों पर सभी की नजरें रहेंगी। यदि वह मौजूदा फॉर्म को बरकरार रखते हैं तो टीम इंडिया को विदेशी परिस्थितियों में भी बड़ा फायदा मिल सकता है।

India vs afg shubman gill equals rohit player of series record

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2026 | 09:02 AM

Topics:  

  • Cricket News
  • India vs Afghanistan
  • Indian Cricket Team
  • Rohit Sharma
  • Shubman Gill

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.