- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Faf Du Plessis Support Virat Kohli And Says He Will Again Gain His Form
कोहली के सपोर्ट में उतरे साथी खिलाड़ी, कहा- वो इससे पहले भी गुजर चुके हैं, संन्यास का फैसला वो…
विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया दौरा बहुत खराब रहा। साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और आरसीबी के साथी खिलाड़ी फाफ डुप्लेसी विराट कोहली के सपोर्ट में उतर गए। विराट कोहली ने इस सीरीज में 190 रन बनाए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से टेस्ट सीरीज जीत ली। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम की। विराट कोहली का यह दौरा बहुत खराब रहा। साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और आरसीबी के साथी खिलाड़ी फाफ डुप्लेसी विराट कोहली के सपोर्ट में उतर गए।
फाफ डुप्लेसिस ने कहा कि विराट कोहली संघर्ष के दौर को पीछे छोड़ने के लिए बेताब होंगे और भारत का यह शीर्ष बल्लेबाज फॉर्म में लौटने में सक्षम है। हाल में ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान कोहली का प्रदर्शन बहुत खराब रहा जिसमें उन्होंने पर्थ में पहले टेस्ट में नाबाद शतक के साथ शुरुआत करने के बावजूद पांच टेस्ट मैचों में 23.75 की औसत से केवल 190 रन बनाए।
डुप्लेसी ने आरसीबी में साथी रहे कोहली का समर्थन करते हुए कहा कि संघर्ष के बाद वह और मजबूत होकर वापसी करेंगे और साथ ही कहा कि संन्यास लेना बहुत व्यक्तिगत चीज है। एसए20 के तीसरे सत्र के ‘कैप्टन्स डे’ के मौके पर डुप्लेसी ने पीटीआई से कहा कि यह बहुत ही व्यक्तिगत फैसला है। कोई भी आपसे यह नहीं कह सकता कि एक खिलाड़ी के तौर पर उनका खेलने का समय कब (खत्म) होगा, आपको पता चल जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: इकाना में शतक लगाकर अय्यर ने बतौर कप्तान हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने रोहित-कोहली के क्लब का हिस्सा
मैदान में फिर दिखा विराट का अग्रेशन, हेड को देते रहे चुनौती, हाथ भी नहीं मिलाया, अब हुए ट्रोल, देखें VIDEO
IPL 2026 की ट्रॉफी भी RCB ही जीतेगी…! पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, खेलने के अंदाज की जमकर हुई तारीफ
IPL 2026: पंजाब किंग्स को 23 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी RCB, धर्मशाला में दर्ज की जीत
खेल से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
डुप्लेसी ने कहा कि मैं जानता हूं कि उनके जैसा खिलाड़ी बहुत ही प्रेरित रहता है। वह पहले भी इस दौर से गुजर चुका है इसलिए उसे पता है कि उसे क्या करना है। डुप्लेसी ने फिर उस दिन को याद किया जब उन्हें लगा कि टेस्ट क्रिकेटर के तौर पर उसका समय खत्म हो गया है। हर खिलाड़ी के लिए यह अलग होता है। हर खिलाड़ी को इस सवाल का जवाब देना होता है। मुझे याद है कि मेरे लिए वह समय कब था।
डुप्लेसी ने कहा कि मैं निश्चित रूप से टेस्ट क्रिकेट के नजरिए से यह जानता था। मुझमें पहले जैसी भूख और जोश नहीं था और मुझे लगा कि निश्चित रूप से नए खिलाड़ियों के आने और टी20 की दुनिया में कदम रखने का सही समय था। मैं तब ऐसा करना चाहता था जबकि मुझे अब भी लगता है कि तब मैं अपने खेल के शीर्ष पर था। (भाषा इनपुट के साथ)
Faf du plessis support virat kohli and says he will again gain his form
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PM‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
May 24, 2026 | 10:40 PM‘भारत को निशाना बनाना ट्रंप का मकसद नहीं’, टैरिफ विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री; बताया कब होगी ट्रेड डील?
May 24, 2026 | 10:39 PMचुनाव हारते ही ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! सांसद काकोली घोष ने दिया इस्तीफा, किस पर धमकी देने का लगाया आरोप?
May 24, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














