- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Virat Kohli Reclaims Record Most Runs Vs Csk Ipl History 9000 Runs Milestone
विराट कोहली ने रोहित शर्मा को पछाड़ा, बने नंबर-1, इस मामले में ‘किंग’ की बादशाहत बरकरार
RCB vs CSK: डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी का दूसरा मैच सीएसके से है, जिसमें विराट कोहली 28 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इस दौरान उन्होंने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली।
- Written By: संजय बिष्ट

विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया)
Virat Kohli IPL Record: आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने हैं। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी के लिए सभी की नजरें विराट कोहली पर थीं, जिन्होंने इस सीजन की शुरुआत शानदार फॉर्म के साथ की थी। हालांकि, इस मैच में कोहली बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो सके और 18 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गए।
फिर नंबर-1 बने विराट कोहली
भले ही कोहली इस मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन उन्होंने एक खास उपलब्धि जरूर हासिल की। कोहली आईपीएल इतिहास में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। यह रिकॉर्ड पहले भी उनके नाम था, लेकिन हाल ही में रोहित शर्मा ने केकेआर के खिलाफ अर्धशतक लगाकर उन्हें पीछे छोड़ दिया था। अब कोहली ने सीएसके के खिलाफ रन बनाते ही फिर से नंबर-1 की कुर्सी हासिल कर ली।
विराट कोहली के नाम अब चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1188 रन दर्ज हो चुके हैं। वहीं रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 1161 रन बनाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मैदान में फिर दिखा विराट का अग्रेशन, हेड को देते रहे चुनौती, हाथ भी नहीं मिलाया, अब हुए ट्रोल, देखें VIDEO
SRH से हारकर भी टॉप पर काबिज RCB, अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी पहला क्वालिफायर मुकाबला
आखिरी मुकाबले से पहले 422 रन बनाने वाला बल्लेबाज IPL से बाहर, अब KKR की नैया कौन पार लगाएगा?
‘3D प्लेयर’ विजय शंकर ने IPL और घरेलू क्रिकेट को कहा अलविदा, खुद बताई आगे की प्लानिंग
आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
- विराट कोहली – 1188 रन बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
- रोहित शर्मा – 1161 रन बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
- विराट कोहली – 1159 रन बनाम पंजाब किंग्स
- डेविड वॉर्नर – 1134 रन बनाम पंजाब किंग्स
- विराट कोहली – 1130 रन बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- डेविड वॉर्नर – 1093 रन बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
ये भी पढ़ें: चिन्नास्वामी में आया पाटीदार और टिम डेविड के नाम का तूफान, CSK के सामने बना डाला 250 रन का विशाल स्कोर
9000 रन के आंकड़े के करीब कोहली
आईपीएल 2026 में विराट कोहली शानदार लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अब तक दो मुकाबलों में 97 रन बना लिए हैं। इसी के साथ वह एक और बड़े रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं। कोहली के नाम आईपीएल में कुल 8758 रन हो चुके हैं और उन्हें 9000 रन के आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ 242 रनों की जरूरत है। अगर वह इस सीजन अपनी फॉर्म को बरकरार रखते हैं, तो वह आईपीएल इतिहास में 9000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते हैं। ऐसे में फैंस की नजरें अब कोहली के आने वाले मुकाबलों पर टिकी रहेंगी।
Virat kohli reclaims record most runs vs csk ipl history 9000 runs milestone
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में महावितरण का सुरक्षा अभियान: 3,175 खुली बिजली पेटियां सुरक्षित, ‘शून्य दुर्घटना’ पर फोकस
May 23, 2026 | 09:39 AMमैदान में फिर दिखा विराट का अग्रेशन, हेड को देते रहे चुनौती, हाथ भी नहीं मिलाया, अब हुए ट्रोल, देखें VIDEO
May 23, 2026 | 09:35 AMYavatmal: हाइवे 44 पर अवैध पशु तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़; लाखों का माल जब्त, नागपुर के दो आरोपी गिरफ्तार
May 23, 2026 | 09:25 AMमनोज जरांगे से मुलाकात में भावुक हुए प्रसाद लाड, मां के अपमान का जिक्र कर रो पड़े
May 23, 2026 | 09:23 AMनासिक में सरकारी इमारतों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग फेल, हाईकोर्ट निर्देशों के बावजूद जल संरक्षण में लापरवाही
May 23, 2026 | 09:19 AMनागपुर में हीटवेव का कहर? 8 दिन में 26 संदिग्ध मौतों से प्रशासन में हड़कंप; मनपा अलर्ट
May 23, 2026 | 09:14 AMSRH से हारकर भी टॉप पर काबिज RCB, अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी पहला क्वालिफायर मुकाबला
May 23, 2026 | 09:06 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM












