-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- England Ashes Team Security Media Clash Brisbane Airport Adelaide Test Pressure
तीसरे टेस्ट से पहले हाई-वोल्टेज ड्रामा! एयरपोर्ट पर इंग्लैंड टीम के सिक्योरिटी गार्ड की हुई झड़प
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Ashes 2025: एशेज सीरीज के पहले दो टेस्ट हारने के बाद इंग्लैंड टीम पर दबाव बढ़ गया है। खराब नतीजों के चलते माहौल बदला नजर आ रहा है, जिसका असर सिक्योरिटी स्टाफ की मीडिया से झड़प में दिखा।

ब्रिसबेन एयरपोर्ट पर इंग्लैंड टीम के सिक्योरिटी गार्ड और कैमरामैन में हुई झड़प (फोटो- सोशल मीडिया)
England Cricket Team News: एशेज सीरीज में 2-0 से पिछड़ चुकी इंग्लैंड की टीम अब अगला टेस्ट एडिलेड में खेलने जा रही है। इस अहम मुकाबले से पहले मेहमान टीम एक अलग ही वजह से सुर्खियों में आ गई है। ब्रिसबेन एयरपोर्ट पर इंग्लैंड टीम के सिक्योरिटी स्टाफ और मीडिया के एक कैमरा ऑपरेटर के बीच तीखी बहस देखने को मिली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
एयरपोर्ट पर कैमरा ऑपरेटर से हुई झड़प
यह घटना उस समय हुई जब इंग्लैंड के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ ब्रिसबेन से एडिलेड के लिए रवाना हो रहे थे। ब्रॉडकास्ट फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि टीम का एक सिक्योरिटी गार्ड कैमरा ऑपरेटर को धक्का देता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि कैमरा ऑपरेटर खिलाड़ियों के करीब जाकर विजुअल लेने की कोशिश कर रहा था, जिस पर सिक्योरिटी स्टाफ ने आपत्ति जताई। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
Ashes tension rarely extends beyond the playing field, but it did on Saturday in an ugly incident at Brisbane Airport. An aggressive security guard for the England cricket team manhandled a 7NEWS camera operator simply doing his job. Players didn’t seem bothered. pic.twitter.com/OHQJ7TiwCh — 7NEWS Queensland (@7NewsBrisbane) December 13, 2025
वीडियो वायरल, बदला-बदला दिखा माहौल
इस झड़प का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है। खास बात यह रही कि पूरे एशेज टूर के दौरान इंग्लैंड टीम का रवैया मीडिया के प्रति आमतौर पर शांत और सहयोगात्मक रहा है। खिलाड़ी हाल ही में नूसा से यात्रा कर रहे थे, जहां उन्होंने सीरीज के बीच एक छोटा ब्रेक लिया था। पहले दो टेस्ट में मिली भारी हार के बाद टीम लगातार आलोचनाओं का सामना कर रही है, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया है।
मीडिया कवरेज को लेकर सख्त नियम
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के दौरान मीडिया कवरेज के लिए स्पष्ट दिशानिर्देश जारी किए हैं। इन नियमों के अनुसार टीमें यात्रा के दौरान इंटरव्यू के लिए उपलब्ध नहीं होंगी और एयरपोर्ट कवरेज केवल सम्मानजनक दूरी से ली गई तस्वीरों और वीडियो तक सीमित रहेगा। चैनल सेवन का फुटेज इन गाइडलाइंस के अनुरूप माना जा रहा है, ऐसे में सिक्योरिटी स्टाफ की फिजिकल दखलअंदाजी पर सवाल उठ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
अब तक मीडिया के साथ रहा था दोस्ताना रवैया
अनौपचारिक तौर पर इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट ने अपने सिक्योरिटी स्टाफ को ‘लाइट टच’ अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया था। फैंस और मीडिया से मिलने वाले अनुरोधों को अब तक खिलाड़ी हल्के-फुल्के अंदाज में संभालते नजर आए थे। चाहे गोल्फ आउटिंग की रिकॉर्डिंग हो या ई-स्कूटर से जुड़े छोटे नियम उल्लंघन, टीम ने पहले इन मामलों को हंसी-मजाक में लिया था।
ये भी पढ़ें: ‘फुटबाल सम्राट’ मेसी से मिलेंगे ‘क्रिकेट किंग’ कोहली! लंदन से भारत लौटे विराट, हाई हुआ फैंस का जोश
हालांकि एयरपोर्ट पर हुई यह झड़प छोटी मानी जा रही है, लेकिन इसे इंग्लैंड टीम के बदले हुए मूड का संकेत माना जा रहा है। लगातार खराब प्रदर्शन और बढ़ती आलोचना के बीच यह टकराव टूर के अहम मोड़ पर बढ़ते दबाव को दिखाता है। सोशल मीडिया पर कई फैंस का मानना है कि अगर टीम मैदान पर बेहतर प्रदर्शन कर रही होती, तो इस तरह का गुस्सा शायद देखने को नहीं मिलता।
England ashes team security media clash brisbane airport adelaide test pressure
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














