एलिस पेरी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के लिए ऐसा कारनामा करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी
Ellyse Perry: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर और दिग्गज खिलाड़ी एलिस पेरी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो ऑस्ट्रेलिया के लिए 350 मैच खेलने वाली पहली खिलाड़ी बन गई है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
एलिस पेरी (फोटो-सोशल मीडिया)
Ellyse Perry Create History: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस समय भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। जहां टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में उतरते ही ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज खिलाड़ी एलिस पेरी ने इतिहास रच दिया।
एलिस पेरी का यह 350वां मुकाबला है। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के लिए 350 मैच खेलने वाली पहली खिलाड़ी बन गई है। वहीं वो ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की तीसरी महिला क्रिकेटर बन गई है। पेरी से पहले केवल दो खिलाड़ियों ने ये उपलब्धि हासिल की है। जिसमें भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स ने ऐसा किया है।
2007 में पेरी ने किया था डेब्यू
2007 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाली एलिस पेरी ने अब तक 350 मुकाबले खेले हैं। क्रिकेट.कॉम.एयू के मुताबिक, पेरी ने कहा, “मेरे सामने कोई खास लैंडमार्क नहीं हैं। मैं बस यह अनुभव करना चाहती हूं कि यह टीम क्या कर रही है, और जब तक मैं इसमें योगदान दे रही हूं और इसमें संतुष्टि पाती हूं, तब तक मैं यहां रहना पसंद करूंगी। हमेशा आगे रोमांचक चीजें होती हैं, लेकिन हम देखेंगे कि यह कहां तक जाती है।”
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय महिला टीम इंग्लैंड रवाना, T20 World Cup 2026 मिशन के लिए तैयार हरमन एंड कंपनी
महाकाल के दर पर पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, भक्ति में लीन नजर आए प्लेयर्स, भक्तों के साथ खिंचवाई फोटो
महिला T20 World Cup के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स को मिली कमान, स्टार तेज गेंदबाज बाहर
ICC की सालाना रैंकिंग का ऐलान, टीम इंडिया की बादशाहत बरकरार तो पाकिस्तान को हुआ भारी नुकसान
हीली नहीं तोड़ पाएगी पेरी का रिकॉर्ड
पेरी के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली मौजूदा वनडे और टेस्ट कप्तान एलिसा हीली हैं। हिली ने कुल 295 मैच खेले हैं। हीली ने घोषणा की है कि वह अगले महीने भारत के खिलाफ होने वाले डे-नाइट टेस्ट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो जाएंगी।
यह भी पढ़ें: Women’s Asia Cup Rising Stars 2026 के फाइनल में पहुंची बांग्लादेश, भारतीय टीम के साथ होगा खिताबी मुकाबला
एलिस पेरी का करियर
पेरी ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में से एक हैं। तीसरे टी20 मैच से पहले पेरी के करियर पर नजर डालें तो 14 टेस्ट मैचों में 2 शतक और 4 अर्धशतक की मदद से 930 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 213 है। इसके अलावा 39 विकेट भी उन्होंने लिए हैं। 165 वनडे की 137 पारियों में 3 शतक और 37 अर्धशतक लगाते हुए 4,504 रन बनाने के साथ ही 166 विकेट उनके नाम हैं। वहीं, 170 टी20 मैचों में 9 अर्धशतक की मदद से 2200 रन और 126 विकेट उनके नाम हैं।
