Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 28 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND W vs AUS W: सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया

Womens T20 World Cup 2026: लॉर्ड्स में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 170 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने शेफाली वर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 55 गेंदों में 66 रन की साझेदीर की।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jun 28, 2026 | 11:15 PM

आस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को हराया, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

IND W vs AUS W Womens T20 World Cup 2026: भारत विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने से चूक गया है। रविवार को ‘विमेन इन ब्लू’ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी ग्रुप स्टेज मैच 6 विकेट से गंवा बैठी। इसी के साथ भारत अंतिम-4 में पहुंचने का मौका गंवा बैठा। ‘ग्रुप-ए’ से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है, जबकि ‘ग्रुप-बी’ से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज अगले दौर में पहुंची हैं।

रविवार को लॉर्ड्स में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 170 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने शेफाली वर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 55 गेंदों में 66 रन की साझेदारी की। शेफाली 26 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 34 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद मंधाना ने जेमिमा रोड्रिगेज के साथ दूसरे विकेट के लिए 17 रन जुटाए। मंधाना ने 37 गेंदों में 6 चौकों के साथ 38 रन की पारी खेली।

83 रन के स्कोर पर भारत को दो झटका

भारतीय टीम ने 83 के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। यहां से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जेमिमा रोड्रिगेज के साथ तीसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 64 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। जेमिमा 34 के स्कोर पर रिटायर्ड आउट हुईं, जबकि कप्तान कौर ने 27 गेंदों में 3 छक्कों और 6 चौकों के साथ 56 रन की पारी खेली। हरमनप्रीत ने 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जिसके साथ वह ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली तीसरी बल्लेबाज बन गईं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान सोफी मोलिनेक्स ने 2 विकेट हासिल किए।

सम्बंधित ख़बरें

IND W vs AUS W: आस्ट्रेलिया के खिलाफ हरमनप्रीत कौर का विस्फोटक अर्धशतक, भारत ने दिया 171 रनों का लक्ष्य

IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया और भारत खिलाफ के महामुकाबला आज, शिखा पांडेय ने बताया जीत का ‘सीक्रेट फॉर्मूला’

ICC का बड़ा एलान! महिला T20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए इन 8 टीमों को मिली सीधी एंट्री, देखें पूरी लिस्ट

Womens T20 World Cup: टूर्नामेंट से बाहर हुई न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज निकली आगे, जानिए सेमीफाइनल का पूरा गणित

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने महज 4 के स्कोर पर जॉर्जिया वोल (4) के रूप में शुरुआती विकेट गंवा दिया था, लेकिन इसके बाद फीबी लिचफील्ड ने बेथ मूनी के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 50 रन जोड़कर टीम को संभाला।

यह भी पढ़ें: IND W vs AUS W: आस्ट्रेलिया के खिलाफ हरमनप्रीत कौर का विस्फोटक अर्धशतक, भारत ने दिया 171 रनों का लक्ष्य

एलिस पेरी ने भारत से छीना मैच

लिचफील्ड ने 25 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 24 रन बनाए। कुछ देर बाद ऑस्ट्रेलिया ने 68 रन पर बेथ मूनी (22) का विकेट भी खो दिया। यहां से एलिस पेरी ने एश्ले गार्डनर के साथ चौथे विकेट के लिए 57 गेंदों में 100 रन जुटाकर मैच भारत से छीन लिया। पेरी ने 38 गेंदों में 8 चौकों के साथ 56 रन की पारी खेली, जबकि गार्डनर ने 29 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ नाबाद 53 रन बनाए। भारत के लिए श्री चरणी ने 2 विकेट हासिल किए। दीप्ति शर्मा और रेणुका ठाकुर को 1-1 विकेट हाथ लगा।

एजेंसी इनपुट के साथ-

Womens t20 world cup 2026 australia womens beat india womens by 6 wickets

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2026 | 11:15 PM

Topics:  

  • India vs Australia
  • India Women's Cricket Team
  • Women’s T20 World Cup 2026

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.