- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Dinesh Karthik Says Kohli Is Constantly Trying To Improve
Virat Kohli कईयों के लिए हैं प्रेरणा का स्रोत, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने तारीफ में पढ़े कसीदे; देखें VIDEO
चेन्नई के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम के बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक ने कहा कि विराट कोहली का कार्यशैली ही उनके साथियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है और वो अभी भी लगातार खुद में सुधार कर रहे हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल के पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दी। चेन्नई के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम के बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक ने कहा कि विराट कोहली का कार्यशैली ही उनके साथियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है और वो अभी भी लगातार खुद में सुधार कर रहे हैं।
आरसीबी के बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक ने पिछले आईपीएल सीजन के बाद संन्यास ले लिया था। आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी कार्तिक ने कहा कि कोहली में अभी भी पहले की तरह ही भूख है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने आरसीबी बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले से पहले कहा कि अभी जब मैं मैदान पर आया तो वह एक और शॉट पर काम करना चाहते हैं। इस समय एक और शॉट पर काम करना आपको बताता है कि उनके अंदर अभी कितनी भूख है। वीडियो में दिनेश कार्तिक ने की तारीफ।
Dinesh Karthik said, "Even now, when I was coming for the press conference, Virat Kohli told me that he wants to work on one more short." The hunger and passion to learn and improve at this stage makes him different from others 💗🙌 pic.twitter.com/IvQRhNCgcD — RCBXTRA (@RCBXTRAOFFICIAL) March 27, 2025
विराट हमेशा अपने खेल का लेवल बढ़ाना चाहते हैं
उन्होंने कहा कि वह सिर्फ सुधार करना चाहते हैं और अपने खेल का लेवल बढ़ाना चाहते हैं। इसलिए वह एक खास खिलाड़ी हैं। इस समय जैसा कि मैं देखता हूं, वह आईपीएल में पहले की तरह ही आत्मविश्वास से और अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। कार्तिक ने स्पिन के खिलाफ उनके हालिया संघर्ष पर कहा कि उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में कुछ बेहतरीन रन बनाये। उन्होंने हाल के दिनों में स्पिन के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की है, खासकर सफेद गेंद वाले क्रिकेट में। इसलिए मैं आंकड़ों में बहुत गहराई में नहीं जाना चाहता।
सम्बंधित ख़बरें
‘IPL 2026 में…’, CSK के सीईओ ने MS Dhoni के रिटायरमेंट को लेकर किया बड़ा ऐलान
‘क्या शादी की तस्वीरें…’, पैपराजी से अनुष्का शर्मा ने किया मजाक, छूट गई विराट कोहली की हंसी
IPL 2026: गुजरात टाइटंस के लिए बड़ी खुशखबरी, मैदान पर लौटा सबसे घातक मैच विनर, विरोधी टीमों में खौफ
‘हमारी टीम T20 वर्ल्ड कप में होती अगर…’, यूनुस के जाते ही बांग्लादेश के बदले सुर, BNP ने दिया बड़ा बयान
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया है
उन्होंने कहा कि मुझे बहुत जानकारी नहीं है। लेकिन मुझे याद है तो विश्व कप फाइनल, जिसमें उन्होंने रन बनाए जहां इसकी जरूरत थी। इसके अलावा चैंपियंस ट्रॉफी में भी अच्छा प्रदर्शन किया। वह चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर रहे । ऐसा स्पिन खेले बिना नहीं हो सकता है क्योंकि जैसा कि आप सभी जानते हो कि दुबई में स्पिनरों को कितनी मदद मिलती है। इसलिए मेरा मानना है कि अभी वह उतनी ही अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं जितनी पहले करते थे। आरसीबी ने पिछले 16 साल में एक बार भी चेन्नई सुपरकिंग्स को उसके घरेलू मैदान पर नहीं हराया है।
Dinesh karthik says kohli is constantly trying to improve
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 23 February: सोमवार को मेष और धनु राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल!
Feb 23, 2026 | 12:05 AMसाउथ अफ्रीका ने Team India को दिखाया आईना, आसानी से जीता सुपर-8 का मैच, ‘मैन इन ब्लू’ की हार का कौन जिम्मेदार?
Feb 22, 2026 | 11:47 PMसाउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के लिए भारत के बल्लेबाज जिम्मेदार, इस विश्व कप में सामने आया ओपनर्स का घटिया रिकॉर्ड
Feb 22, 2026 | 11:26 PMIND vs SA: अहमदाबाद में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 76 रन के बड़े अंतर से जीता मुकाबला
Feb 22, 2026 | 10:37 PMएडेन मार्करम के लिए ‘काल’ बने अर्शदीप सिंह! टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं चला बल्ला, बनाया 7वीं बार शिकार
Feb 22, 2026 | 10:19 PMशादी के मंडप से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची 10वीं की छात्रा, वीडियो वायरल
Feb 22, 2026 | 10:14 PMराज्यसभा पर उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, शरद पवार किनारे, कांग्रेस से सीधी बात
Feb 22, 2026 | 10:04 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














