डेवाल्ड ब्रेविस का हल्ला बोल, तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, कंगारूओं के खिलाफ की छक्कों की बरसात
Dewald Brevis broke Virat Kohli's record: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में युवा साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने 26 गेंदों में 53 रन की विस्फोटक पारी खेली थी।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
विराट कोहली और डेवाल्ड ब्रेविस (फोटो- सोशल मीडिया)
SA vs AUS: साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मुकाबलों की सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन किया है। इस दौरान ऋंख्ला का अंतिम व तीसरा टी20 मुकाबला केर्न्स में खेला गया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 2 विकेट से शिकस्त दी। ऐसे में उसने सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया है। टी20 फॉर्मेट में कंगारू टीम पिछले कुछ समय से लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। इससे पहले उसने वेस्टइंडीज को पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज में 5-0 से शिकस्त दी थी।
हालांकि साउथ अफ्रीका इस मुकाबले में हार गई, लेकिन उसके बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। डेवाल्ड ब्रेविस ने एकबार फिर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक लगाया था। वहीं इस मैच में डेवाल्ड ब्रेविस ने टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के एक खास रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।
ब्रेविस ने ध्वस्त किया कोहली का रिकॉर्ड
सीरीज के आखिरी यानी तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 172 रन बनाए थे। इस दौरान यंग बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने 26 गेंदों में 53 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी में 6 छक्के व 1 चौका शामिल था। इससे पहले के दो मुकाबले में भी ब्रेविस ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। वहीं उनके बल्ले से तीन मैचों में 14 छक्के भी निकले।
सम्बंधित ख़बरें
चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर हुई करोड़ों की बारिश! हारकर भी इंग्लैंड ले गई मोटी रकम; जानें भारत के हिस्से कितना आया?
फिटनेस से लेकर फिनिशिंग तक… विराट कोहली की 10 ऐसी खूबियां जो हर किसी को करती हैं प्रेरित
Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 113 रनों से रौंदा
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
NO LOOK SIX.
NO LOOK SIX.
NO LOOK SIX. Dewald Brevis smashed 3 consecutive sixes, all of them no look. 🥶pic.twitter.com/soj1mDNmkO — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 16, 2025
इस सीरीज में कमाल की बल्लेबाजी के बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने बड़ा कारनामा करते हुए विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब वो टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के नाम था। विराट कोहली ने 10 पारियों में 12 छक्के लगाए थे। वहीं, ब्रेविस ने कोहली से 4 ज्यादा यानी 14 छक्के लगा दिए हैं।
ये भी पढ़ें: खेल मंत्री अब्दुरहिमान का बड़ा ऐलान, केरल में अर्जेंटीना टीम की कमान संभालेंगे लियोनेल मेसी
यदि बात करे मुकाबले की तो ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के द्वारा दिए गए स्कोर को 19.5 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कंगारू टीम की तरफ से हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 62 रन मैच जीताऊ नाबाद पारी खेली। उनकी इस पारी में कुल 8 चौके व 2 छक्के शामिल रहे। ये ही कारण था कि खिताबी मुकाबले मैक्सवेल को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।
