डेवाल्ड ब्रेविस ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले अफ्रीकी बल्लेबाज बने

Dewald Brevis score fastest 50s against Australia: डेवाल्ड ब्रेविस ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले अफ्रीकी खिलाड़ी बन गए हैं।
डेवाल्ड ब्रेविस ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले अफ्रीकी बल्लेबाज बने
डेवाल्ड ब्रेविस (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Dewald Brevis score fastest 50s against Australia: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। वो ऑस्ट्रेलिया के लिए ऐसा कारनामा करने वाले साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज बन गए हैं। ब्रेविस ने 22 गेंदों में अर्धशतक लगाकर यह उपलब्धि हासिल की।

केर्न्स में खेले जा रहे तीसरे टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण मिला। शुरुआत खराब के बाद डेवाल्ड ब्रेविस क्रीज पर उतरे और ताबड़तोड़ पारी खेलकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। ब्रेविस ने 26 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली। इसी के साथ वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज टी20 अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

डेवाल्ड ब्रेविस ने 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान ब्रेविस ने 6 छक्के और 1 चौके लगाए। वहीं ब्रेविस ने पिछले मैच में 25 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उससे पहले साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड जेपी डुमिनी के नाम था। डुमिनी ने 31 गेंदों में यह कारनामा किया था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज टी20I अर्धशतक बनाने वाले अफ्रीकी बल्लेबाज

क्रमांक गेंद खिलाड़ी का नाम स्थान वर्ष
1 22 डेवाल्ड ब्रेविस केर्न्स 2025
2 25 डेवाल्ड ब्रेविस डार्विन 2025
3 31 जेपी डुमिनी मेलबर्न 2009

इस अर्धशतक के साथ डेवाल्ड ब्रेविस ने एक और बड़ा कारनामा किया है। ब्रेविस ने ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक बनाया है। इस मामले में ब्रेविस ने इंग्लैंड के रवि बोपारा को पीछे छोड़ दिया है। रवि बोपारा ने 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होबार्ट में 23 गेंदों पर अर्धशतक बनाया था। वहीं यह कारनामा ब्रेविस ने 22 गेंदों में किया है।

साउथ अफ्रीका ने बनाए तीसरे टी20 में बनाए 172 रन

साउथ अफ्रीका की टीम ने तीसरे टी20 में पहले बल्लेबाजी करेत हुए 7 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। हालांकि, साउथ अफ्रीका की टीम एक समय 200 के पार पहुंच सकती थी, लेकिन डेवाल्ड ब्रेविस के आउट होने के बाद बल्लेबाजों ने ज्यादा कुछ नहीं किया। साउथ अफ्रीका के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने 53, रासी वान डर डुसेन ने 38, ट्रिस्टन स्टब्स ने 25, लुआन ड्रे प्रेटोरियस ने 24 और रियान रिकलटन ने 13 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने 2, एडम जम्पा ने 2 और नाथन एलिस ने 3 विकेट चटकाए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com