अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया)
Anushka Sharma Airport Video: मुंबई एयरपोर्ट पर हाल ही में बॉलीवुड और क्रिकेट का पावर कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली साथ नजर आया। जैसे ही दोनों टर्मिनल पर पहुंचे, वहां मौजूद पैपराजी ने उनसे तस्वीरें खिंचवाने की गुजारिश की। हमेशा की तरह इस जोड़ी ने मुस्कुराते हुए पोज दिए, लेकिन देखते ही देखते यह पल हंसी-मजाक में बदल गया।
अनुष्का शर्मा, जो पिछले कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं, फिर भी सार्वजनिक जगहों पर नजर आते ही सुर्खियों में आ जाती हैं। रविवार सुबह वह और विराट कैजुअल लेकिन स्टाइलिश लुक में शहर से बाहर जाते दिखे। फोटोग्राफर्स एक के बाद एक उनके साथ तस्वीरें लेने लगे। इसी दौरान अनुष्का ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे हम शादी की तस्वीरें ले रहे हों।
अनुष्का शर्मा की यह बात सुनते ही विराट कोहली हंस पड़े और वहां मौजूद पैपराजी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस क्यूट मोमेंट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट कर लिखा कि यही वजह है कि यह जोड़ी इतनी प्यारी लगती है।
गौरतलब है कि अनुष्का और विराट ने साल 2017 में इटली में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं कि बेटी वामिका, जिनका जन्म जनवरी 2021 में हुआ, और बेटा अकाय, जो फरवरी 2024 में पैदा हुआ। यह कपल अपने बच्चों को मीडिया की नजरों से दूर रखना पसंद करता है और उनकी प्राइवेसी का खास ख्याल रखता है। हाल ही में दोनों को अलीबाग स्थित अपने घर से लौटते हुए और वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेते हुए भी देखा गया था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा ‘बैंड बाजा बारात’, ‘पीके’, ‘सुल्तान’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ जैसी हिट फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। उनकी झूलन गोस्वामी की बायोपिक ‘चकदा एक्सप्रेस’ की घोषणा हुई थी, जो नेटफ्लिक्स के लिए बन रही थी। हालांकि, फिलहाल इस प्रोजेक्ट पर काम रुका हुआ है। फैंस अब अनुष्का की फिल्मों में वापसी और विराट-अनुष्का के ऐसे ही प्यारे पलों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।