IND vs SA: सिर्फ दो बल्लेबाज लगा पाए हैं शतक, वो भी हैं भारतीय, साउथ अफ्रीका रही है फिसड्डी
IND vs SA Record: सुपर-8 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 22 फरवरी को शाम 7 बजे से मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले आइए दोनों टीमों के आपस के कुछ आंकड़ों के बारे में जान लेते हैं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच का फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
IND vs SA, T20 World Cup 2026: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद में रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ‘सुपर-8’ मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले पर दोनों देशों के फैंस और एक्स खिलाड़ियों की नजर बनी हुई है। दोनों देशों के बीच अब तक कुल 35 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें सिर्फ 2 ही बल्लेबाज शतक लगा सके। ये दोनों ही खिलाड़ी भारतीय हैं।
साउथ अफ्रीका के विरुद्ध शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में संजू सैमसन और तिलक वर्मा का नाम है। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 2-2 शतक लगाए हैं। संजू सैमसन साल 2024 से अब तक साउथ अफ्रीका के विरुद्ध कुल 5 टी20 मुकाबले खेले हैं। इस खिलाड़ी ने 8 नवंबर 2024 को साउथ अफ्रीका के विरुद्ध पहला टी20 शतक लगाया था। इस मुकाबले में बतौर सलामी बल्लेबाज संजू ने 50 गेंदों में 107 रन बनाए थे। उनकी इस पारी में 10 छक्के और 7 चौके शामिल रहे। भारत ने ये मुकाबला 61 रन से जीता था।
संजू सैमसन ने खेली थी 135 रन की पारी
इसी सीरीज में सैमसन ने एक और शतक लगाया। 15 नवंबर 2024 को उन्होंने जोहान्सबर्ग में 56 गेंदों का सामना करते हुए 9 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 109 रन की नाबाद पारी खेली थी। इस मुकाबले को भारत ने 135 रन से अपने नाम किया था।
सम्बंधित ख़बरें
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
सैमसन जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज से बाहर, सूर्यवंशी को लगातार तीसरी सीरीज में मौका, रिंकू सिंह-मयंक यादव की वापसी
चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर हुई करोड़ों की बारिश! हारकर भी इंग्लैंड ले गई मोटी रकम; जानें भारत के हिस्से कितना आया?
वैभव सूर्यवंशी दुनिया के दूसरे सबसे युवा क्रिकेटर बने, टॉप-5 में सिर्फ एक महिला, नंबर-1 पर यह खिलाड़ी
तिलक वर्मा भी लगा चुके हैं शतक
दूसरी ओर, तिलक वर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ 10 मुकाबलों में 2 शतक लगा चुके हैं। तिलक वर्मा ने नवंबर 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो मुकाबलों में शतक लगाए थे। उन्होंने 13 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 56 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 107 रन की नाबाद पारी खेली थी। भारत ने यह मैच 11 रन से अपने नाम किया। इसके बाद 15 नवंबर को तिलक वर्मा ने 47 गेंदों में 10 छक्कों और 9 चौकों के साथ 120 रन की नाबाद पारी खेली थी। भारत ने इस मुकाबले को 135 रन से अपने नाम किया था।
ये भी पढ़ें: कौन खेलेगा सेमीफाइनल, क्या पाकिस्तान दिखा पाएगी कमाल? जानिए क्या कहते हैं क्रिकेट के 6 एक्सपर्ट
हेड टू हेड रिकॉर्ड
दोनों देशों के बीच खेले गए 35 टी20 मुकाबलों में टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। इस दौरान भारत ने 21 मैच जीते हैं, जबकि साउथ अफ्रीका ने 13 मुकाबले अपने नाम किए। इसके अलावा, 1 मैच बेनतीजा भी रहा।
एजेंसी इनपुट के साथ
