T20 World Cup: सुपर-8 में होगा मोर्कल बंधुओं की जंग, भारत-साउथ अफ्रीका मुकाबले से पहले वीडियो हुआ वायरल
ICC Men's T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 में भारत का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। मोर्ने और एल्बी मोर्कल की कोचिंग भूमिकाओं के बीच भाई-भाई की जंग देखने को मिलेगी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
एल्बी मोर्कल और मोर्ने मोर्कल (फोटो-सोशल मीडिया)
IND Vs SA Showdown Marks Special Occasion For Morkel Siblings: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 राउंड शुरू हो चुका है। भारत का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। 22 फरवरी शाम को यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दो भाइयों के बीच जंग देखने को मिलेगी।
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज रहे मोर्ने मोर्कल जहां भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच हैं, वहीं उनके बड़े भाई और ऑलराउंडर एल्बी मॉर्कल दक्षिण अफ्रीका की कोचिंग टीम से जुड़े हैं। दोनों भाइयों के बीच की बातचीत का वीडियो बीसीसीआई ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है।
Banter & brotherhood to meaning business come match-day! Presenting Meet The Morkels ahead of today's #INDvSA battle! 👌👌#TeamIndia 🇮🇳 | #T20WorldCup | #MenInBlue | @mornemorkel65 | @albiemorkel https://t.co/zZuxdpSonD — BCCI (@BCCI) February 22, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Rohit Sharma का सबसे बड़ा सपना, भारत को नंबर-1 बनाने की जिद, कहा- विश्व क्रिकेट पर राज करना ही एकमात्र लक्ष्य
LSG की हार पर इमोशनल हुए ऋषभ पंत, टीम के खराब प्रदर्शन पर कही ये बात, अगले सीजन को लेकर दिया बड़ा हिंट
रोहित शर्मा की फिटनेस पर घमासान! BCCI के दावों के बीच MI के कोच का बड़ा बयान, दिया हैरान करने वाला ये बयान
भारतीय महिला टीम इंग्लैंड रवाना, T20 World Cup 2026 मिशन के लिए तैयार हरमन एंड कंपनी
वीडियो में एल्बी ने अपने बचपन के दिनों का जिक्र करते हुए कहा, “मुझे याद है कि बैकयार्ड के ज्यादातर मैच बहस या आंसुओं के साथ समाप्त होते थे। बैकयार्ड गेम में आप कभी आउट नहीं होते। एक गेंदबाज के तौर पर बल्लेबाज हमेशा आउट होता है। इसलिए हमारी हमेशा बहस होती थी। मुझे याद है कि वह बहुत रोता था क्योंकि वह सबसे छोटा था। बड़े भाई बस उसे बताते थे कि क्या करना है।”
मोर्ने मोर्कल ने क्या कहा?
मोर्ने मोर्कल ने कहा, “एक गेंदबाजी कोच के तौर पर, आप पर हमेशा बहुत दबाव रहता है। हम काफी भाग्यशाली हैं कि हमारे ग्रुप में बहुत से अनुभवी लोग हैं जो डगआउट में हमारी मदद करते हैं। पवेलियन में बैठकर, मैं बहुत सीमित चीजें नियंत्रित कर सकता हूं। मेरा काम खिलाड़ियों को उनकी रोल की स्पष्टता देना है, उन्हें आत्मविश्वास देना है।”
एल्बी मोर्कल ने क्या कहा?
दोनों भाइयों ने जीत को एकमात्र लक्ष्य बताया। हालांकि, उनका कहना था कि मैच के बाद उनके बीच किसी तरह की दुर्भावना नहीं होगी। एल्बी ने कहा, “हमारे खेलने के दिनों से, मैदान पर और मैदान के बाहर, हम शायद ही कभी खेलों और पलों के बारे में बात करते थे। इस टूर्नामेंट के बाद जिंदगी चलती रहेगी और वह मेरा परिवार है।”
यह भी पढ़ें: T20 World Cup Super-8: फिल साल्ट का अर्धशतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 147 रनों का टारगेट
मार्ने और एल्बी मोर्कल का करियर
44 साल के एल्बी मॉर्कल ने 2004 से 2015 के बीच साउथ अफ्रीका के लिए 1 टेस्ट, 58 वनडे और 50 टी20 मैच खेले। मार्कल एक ऑलराउंडर थे। बाएं हाथ से बल्लेबाजी के अलावा दाएं हाथ से गेंदबाजी करते थे। वहीं, 41 साल के मोर्ने मोर्कल ने 2006 से 2017 के बीच दक्षिण अफ्रीका के लिए 86 टेस्ट, 117 वनडे और 44 टी20 मैच खेले। मॉर्कल अपने समय के बेहतरीन तेज गेंदबाज रहे। वह दाएं हाथ से गेंदबाजी करते थे।
