WPL 2026 में DC मचाएगी तहलका! 4 वर्ल्ड कप विनर प्लेयर्स को खरीदा, हारने वाली कप्तान भी टीम में शामिल
Delhi Capitals WPL Auction: दिल्ली कैपिटल्स महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए अपनी टीम तैयार कर रही है। नई दिल्ली में हो रही मेगा नीलामी से पहले, डीसी ने 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
WPL 2026 में DC मचाएगी तहलका! 4 वर्ल्ड कप विनर प्लेयर्स को खरीदा, हारने वाली कप्तान भी टीम में शामिल
WPL 2026 DC Squad: दिल्ली कैपिटल्स की टीम महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए एक मजबूत स्क्वॉड बना रही है। नई दिल्ली में आज डब्ल्यूपीएल 2026 की मेगा नीलामी का आयोजन किया जा रहा है। मेगा नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया था, जिनमें जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, एनाबेल सदरलैंड, मारिजैन कैप, और निक्की प्रसाद का नाम शामिल है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ऑक्शन में महज 5 करोड़ और 70 लाख रुपये के साथ उतरी थी।
अब तक के ऑक्शन के अनुसार दिल्ली की टीम मजबूत दिख रही है। दिल्ली की टीम में 4 वर्ल्ड कप विनर खिलाड़ी शामिल हैं। साथ ही रनर अप रही साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट को भी टीम में शामिल कर लिया है।
वोल्वार्ड्ट 1.10 करोड़ में बिकीं
साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बन गई हैं। आरसीबी ने वोल्वार्ड्ट के लिए शुरुआती बोली लगाई। इसके बाद, दिल्ली के साथ बोली लगाने की जंग शुरू हुई। आरसीबी ने 90 लाख की बोली लगाई। डीसी ने इसे बढ़ाकर 1.10 करोड़ कर दिया और अरसीबी पीछ रह गई। वोल्वार्ड्ट ने महिला वनडे वर्ल्ड कप में सर्वाधिक 571 रन बनाए थे।
सम्बंधित ख़बरें
CUET परीक्षा में तकनीकी खराबी के बाद NTA ने मांगी माफी, जारी किया नया शेड्यूल, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
सड़क पर नमाज गलत, तो बाकी त्योहार क्यों नहीं? ओवैसी का सरकार से सवाल, बोले- मुसलमानों को दबाया जा रहा
उत्तर प्रदेश में महंगी हुई बिजली, उपभोक्ताओं को लगा बड़ा झटका, इतने प्रतिशत बढ़े दाम
श्री चरणी टीम में शामिल
30 लाख के बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में उतरीं भारत की स्टार ऑलराउंडर और वर्ल्ड चैंपियन श्री चरणी को 1.30 करोड़ रुपये मिले हैं। उनके लिए दिल्ली और यूपी के बीच लंबी बिडिंग वॉर चली, जिसे अंत में दिल्ली ने जीत लिया।
डीसी द्वारा रिटेन प्लेयर्स
- जेमिमा रोड्रिग्स (2.2 करोड़)
- शैफाली वर्मा (2.2 करोड़)
- एनाबेल सदरलैंड (2.2 करोड़)
- मारिजेन कप्प (2.2 करोड़)
- निकी प्रसाद (50 लाख)
WPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम
जेमिमाह रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, एनाबेल सदरलैंड, मारिजैन कप्प, निकी प्रसाद, लौरा वोल्वार्ड्ट, चिनेले हेनरी, श्री चरणी, स्नेह राणा, लिजेल ली।
यह भी पढ़ें- कोच सिर्फ टीम तैयार कर सकता है…गौतम गंभीर पर भड़के लोगों की सुनील गावस्कर ने लगाई क्लास
WPL 2026 में अब तक की सबसे महंगी खिलाड़ी
- दीप्ति शर्मा – 3.2 करोड़ (UPW)
- अमेलिया केर – 3 करोड़ (MI)
- सोफी डिवाइन – 2 करोड़ (GG)
- मेग लैंनिंग – 1.90 करोड़ (UPW)
- लौरा वोल्वार्ड्ट – 1.10 करोड़ (DC)
- आशा शोभना – 1.10 करोड़ (UPW)
- सोफी एक्लेस्टोन – 85 लाख (UPW)
- रेणुका सिंह – 60 लाख (GG)
