फिर शंभू बॉर्डर पहुंचा किसानों का जत्था, महापंचायत के लिए दिल्ली कूच की तैयारी; भारी संख्या में पुलिस तैनात
Shambhu Border Farmers: किसानों की बढ़ती संख्या और प्रस्तावित दिल्ली महापंचायत को देखते हुए इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं, बीएनएस की धारा-163 लागू कर दिया गया है।
- Written By: मनोज आर्या
शंभू बॉर्डर पर जुटा किसानों का जत्था, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Shambhu Border Farmers Protest: पंजाब और हरियाणा समेत देश के हजारों किसान आज दिल्ली कूच के लिए शंभू बॉर्डर पर जुट रहे हैं। भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के खिलाफ किया जा रहा है। इसी समझौते को खत्म करने की मांग को लेकर देश बचाओ मोर्चा की ओर से इस आंदोलन को बुलाया गया है। इससे पहले सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के प्रमुख गुरनाम सिंह चढूनी को दिल्ली में प्रस्तावित किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए जा रहे चढ़ूनी को हिरायाणा पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया था।
किसानों की बढ़ती संख्या और प्रस्तावित दिल्ली महापंचायत को देखते हुए इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं, बीएनएस की धारा-163 लागू कर दिया गया है। इसके अलावा दोनों तरफ से सड़कों पर बैरिकेड लगाए गए हैं और वाहनों के आवाजाही पर पूरी तरह से रोक है।
दिल्ली पहुंचने की तैयारी में किसान
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अमृतसर और गुरदासपुर से किसानों को जत्था शंभू बॉर्डर के रास्ते दिल्ली पहुंचने की तैयारी में है। किसानों की मांगों में सबसे प्रमुख यह है कि अमेरिका और भारत के बीच प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को जल्द रद्द कर दिया जाए। किसानों के तरफ से दावा किया जा रहा है कि अगर यह डील लागू होता है तो इसका सीधा असर भारतीय कृषि, डेयरी और गांवों में रहने वाले लोगों की इनकम पर होगा। किसानों का साफ तौर पर कहना है कि अगर विदेशी उत्पाद भारतीय बाजारों में आता है तो देसी किसानों को भारी नुकसान का सामना करना होगा। यहां तक की उनका धंधा बंद भी हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
पूरी तरह मैदान में उतरे उद्धव ठाकरे, जंतर-मंतर पहुंचकर करेंगे आंदोलनकारी छात्रों का समर्थन
जरूरत पड़ी तो दिल्ली जाऊंगी… ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, CJP प्रदर्शन के समर्थन में उतरीं TMC प्रमुख
किसानों का ऐलान- पैदल पहुंचेंगे दिल्ली, सरकार ने मानीं दो मांगें फिर भी जारी रहेगा प्रदर्शन
PM आवास पर मार्च के बाद धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, पुलिस ने किया डिटेन
#WATCH शंभू बॉर्डर (पंजाब-हरियाणा बॉर्डर) पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। भारत-अमेरिका FTA के विरोध में किसानों के आज दिल्ली तक एक दिन के मार्च से पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है। pic.twitter.com/VSY1SoUD1W — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2026
शंभू बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
किसानों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस प्रदर्शन में संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक और किसान मजदूर मोर्चा के नेता भी जल्द शामिल होने के लिए पहुंचने वाले हैं। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर भी इस प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे, जिनकी मौजूदगी इस आंदोलन के लिए अहम माना जा रहा है। किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़ बंदोबस्त किए हैं। भारी संख्या में पुलिसबल दंगा विरोध गियर मौके पर तैनात हैं।
यह भी पढ़ें: Delhi Protest FIR: संसद मार्च में हिंसा करने वालों पर पुलिस ने की FIR, 118 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल
‘किसान घाट जाना चाह रहें किसान’
वहीं, किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने भी भारत-अमेरिका डील का विरोध किया है। किसानों के दिल्ली कूच पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि शंभू बॉर्डर बंद कर दिया गया है। सरकार किसानों से बातचीत कर समस्या का हल निकालने की बजाय, किसानों से टकराने की नीति अपना रही है। देश में न युवाओं की बात सुनी जा रही है और न ही किसानों और मजदूर को अपना बात रखने का मौका दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ चार घंटे के लिए जाना चाह रहे हैं। दिल्ली का किसान घाट किसानों का है लेकिन वहां भी नहीं जाने दे रहे हैं।
