IPL 2026 के आखिरी लीग में DC और KKR आमने-सामने, दिल्ली ने कोलकाता को जीत के लिए दिया 204 रनों विशाल का टारगेट
KKR vs DC: IPL 2026 का आखिरी लीग मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीता।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
केएल राहुल (फोटो- @IPL)
KKR vs DC 70th Match IPL 2026 1st Inning Highlight: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आखिरी लीग मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां पर केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर डीसी को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। अब इस मैच में जीत के लिए केकेआर को 204 रन बनाने होंगे।
दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी
दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत इस मुकाबले में काफी दमदार रही। ओपनिंग करने उतरे अभिषेक पोरेल और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़कर टीम को मजबूत आधार दिया। पोरेल ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों पर 22 रन बनाए, जबकि उनके आउट होने के बाद साहिल पारख ने भी तेज रन बटोरते हुए 17 गेंदों में 24 रनों का योगदान दिया। कप्तान अक्षर पटेल ने मध्यक्रम में जिम्मेदारी संभाली और 25 गेंदों पर 39 रन की उपयोगी पारी खेली।
Innings Break! A complete batting effort propel #DC to 2️⃣0️⃣3️⃣ Who’ll finish the season on a high note? Scorecard ▶️ https://t.co/Uo07zwiknq#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvDC pic.twitter.com/NJyUhWPETH — IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026
सम्बंधित ख़बरें
‘देख ले! इंडिया’ में दिखी ब्लाइंड महिला क्रिकेटर्स की महागाथा, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने जज्बे को किया सलाम
FIFA World Cup 2026: क्वार्टर फाइनल की जंग तेज, 4 पूर्व चैंपियंस के सामने 4 नई टीमों की चुनौती
कॉमनवेल्थ से लेकर ओलंपिक तक! जानिए क्यों दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों की तैयारी में जुटा है भारत ?
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
केएल राहुल ने खेली अर्धशतकीय पारी
हालांकि दिल्ली की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी झलक केएल राहुल के बल्ले से देखने को मिली। राहुल ने सिर्फ 30 गेंदों में 60 रन ठोक दिए और 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 4 शानदार छक्के शामिल रहे। अंत में डेविड मिलर ने भी तेजी दिखाई और 19 गेंदों में 28 रन बनाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
सौरभ दुबे ने झटके 2 विकेट
दिल्ली कैपिटल्स के लिए युवा गेंदबाज सौरभ दुबे ने सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 4 ओवर में 7 की इकोनॉमी से 28 रन दिए। इसके अलावा अनुकूल रॉय, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। हांलाकि अनुकूल काफी महंगे भी साबित हुए। उन्होंने 2 ओवर में 11.50 की इकोनॉमी के साथ 23 रन लुटाए। अगर बात करें सबसे महंगे गेंदबाजी की तो कार्तिक त्यागी रहे। त्यागी ने 4 ओवर में 14 के आसपास की इकोनॉमी के साथ 55 रन खर्च किए।
ये भी पढ़ें: MI को हराकर IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली अंतिम टीम बनी राजस्थान, वानखेड़े में 30 रनों से जीता मुकाबला
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, आकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क और लुंगी एनगिडी।
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, सौरभ दुबे, वरुण चक्रवर्ती और कार्तिक त्यागी।
