- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ddca President Rohan Jaitley Is Leading The Race To Become Bcci Joint Secretary
BCCI के संयुक्त सचिव बनने की रेस में सबसे आगे हैं DDCA के अध्यक्ष, देखें किसके नामों पर हो रही है चर्चा
दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रोहन जेटली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अगले संयुक्त सचिव बनने के लिए सबसे आगे चल रहे उम्मीदवार हैं। देवाजीत सैकिया के सचिव बनने के बाद यह पद खाली है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

रोहन जेटली (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: बीसीसीआई की एसजीएम में डीडीसीए के अध्यक्ष रोहन जेटली बीसीसीआई के अगले संयुक्त सचिव बन सकते हैं। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रोहन जेटली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अगले संयुक्त सचिव बनने के लिए सबसे आगे चल रहे उम्मीदवार हैं। देवाजीत सैकिया के सचिव बनने के बाद यह पद खाली है।
बीसीसीआई ने 1 मार्च को मुंबई स्थित अपने मुख्यालय में विशेष आम बैठक (एसजीएम) का आयोजन किया है, जिसमें संयुक्त सचिव पद के लिए चुनाव होगा। बीसीसीआई के नए सचिव देवाजीत सैकिया ने एसजीएम की बैठक बुलाई है। इस मीटिंग में संयुक्त सचिव की नियुक्ति होगी। दिसंबर 2024 में जय शाह के ICC चेयरमैन चुने जाने के बाद देवजीत सैकिया को सचिव पद पर पदोन्नत किए जाने के बाद से यह पद खाली है।
इन नामों पर हो रही है चर्चा
रिपोर्ट के अनुसार इस पद के लिए अन्य उम्मीदवारों में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक डालमिया और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अधिकारी संजय नाइक शामिल हैं। हालांकि जेटली वर्तमान में इस पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार हैं। देवाजीत सैकिया के पद छोड़ने के बाद पिछले महीने से संयुक्त सचिव का पद खाली पड़ा है।
सम्बंधित ख़बरें
टीम इंडिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से नहीं मिलाया हाथ, रोहित ने सीधे लगा लिया गले, VIDEO से मचा बवाल
पाकिस्तान की अवाम को दोहरा झटका, इधर टीम इंडिया ने धोया, उधर शहबाज सरकार ने कर दी फिल्डिंग सेट
Ranji Trophy 2025-26: राहुल और पडिक्कल के शतक से कर्नाटक मजबूत, उत्तराखंड के खिलाफ पहले दिन बनाए 355 रन
T20 World Cup 2026 में लगातार तीन जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा वेस्टइंडीज, नेपाल को 9 विकेट से रौंदा
बीसीसीआई ने बैठक के लिए सभी राज्य संघों को किया सूचित
बीसीसीआई ने आगामी चुनाव के बारे में सभी राज्य संघों को औपचारिक रूप से सूचित कर दिया है, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया है कि नए संयुक्त सचिव की नियुक्ति बैठक का एकमात्र एजेंडा होगा। जेटली की संभावित नियुक्ति भारतीय क्रिकेट प्रशासन में उनके बढ़ते प्रभाव को मजबूत करेगी। यदि वे चुने जाते हैं तो उनसे बोर्ड के प्रमुख निर्णयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद की जाएगी। खासकर प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों और घरेलू क्रिकेट सुधारों का जिम्मा उनके पास होगा।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
दो महीने से कम समय में दूसरी एसजीएम
यह दो महीने से भी कम समय में दूसरी एसजीएम होगी। इससे पहले 12 जनवरी को एसजीएम हुई थी, जिसमें सैकिया को नया सचिव और प्रभतेज सिंह भाटिया को नया कोषाध्यक्ष चुना गया था। दोनों को निर्विरोध चुना गया। संयुक्त सचिव का काम विभिन्न प्रशासनिक कार्यों की देखरेख करना और बोर्ड के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर काम करना है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इसके संचालन को कुशलतापूर्वक चलाया जा सके।
Ddca president rohan jaitley is leading the race to become bcci joint secretary
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारत के इन 4 राज्यों की स्पेशल कढ़ी के आगे फीके हैं कई पकवान, डिनर में जरूर करें शामिल
Feb 17, 2026 | 12:08 PMBigg Boss Marathi 6: कनफेशन रूम में फटकार, फिर धक्के देकर किया एग्जिट, राखी की विदाई पर उठे सवाल
Feb 17, 2026 | 12:05 PM‘फोर्टिस से भगवंत मान की लाश निकलेगी, बेअंत सिंह जैसा होगा हाल’, खतरनाक केमिकल पोलोनियम देने के दावे से हड़कंप
Feb 17, 2026 | 12:04 PMगैंगस्टर कुमार पिल्लई को हांगकांग वापस भेजने का आदेश; मुंबई की अदालत ने पुलिस को दिए निर्देश, जानें पूरा मामला
Feb 17, 2026 | 11:59 AMअब दुनिया को भी देगा भारत AI की ताकत! इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में गूंजा डिजिटल आत्मनिर्भरता का संदेश
Feb 17, 2026 | 11:57 AMभारत के जेन-जी का सोने पर भरोसा बढ़ा: म्यूचुअल फंड और क्रिप्टो से ज्यादा सुरक्षित मान रहे युवा
Feb 17, 2026 | 11:56 AMकुर्सी संभालते ही तारिक ने यूनुस को दिया झटका…लोकतंत्र में सुधार प्रस्ताव को किया रिजेक्ट, उठा बड़ा कदम
Feb 17, 2026 | 11:54 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














