DC vs MI Highlight Updates, IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 12 रन के अंतर से शिकस्त दी। मुंबई की इस जीत में स्पिन गेंदबाज कर्ण शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने मुकाबले में दिल्ली के तीन महत्वपूर्ण बल्लेबाजों को पेवेलियन भेजा। दिल्ली की बल्लेबाजी में जब कमबैक कर रहे करुण नायर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब लग रहा था कि दिल्ली इस मैच को आसानी से जीत जाएगी। लेकिन 12वें ओवर की चौथी बॉल में मिचेल सेंटन की गेंद पर करुण नायर बोल्ड हो गए। इसके बाद ही मुंबई मैच में वापस आ सकी और अंत में दिल्ली की टीम को ऑलआउट कर मुकाबले को अपने नाम कर लिया।
मुंबई के द्वारा 206 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मुंबई के लिए पहले ही ओवर की पहली ही गेंद में दीपक चाहर ने जैक फ्रैजर मैकगर्क ने आउट कर दिया। इसके बाद तीसरे विकेट के लिए करुण नायर ने दिल्ली की पारी को शानदार तरीसे संभाला। उन्होंने आज दिल्ली के लिए कमबैक किया था। इस कमबैक पारी में करुण नायर ने 40 गेंदों में 222.50 के स्ट्राइक रेट के साथ 89 रन बनाए। जब तक नायर क्रीज पर मौजूद थे, तब तक लग रहा था कि दिल्ली मुकाबले को आसानी से अपने नाम कर लेगी। लेकिन 12वें ओवर की चौथी गेंद पर वो मिचेल सेंटनर का शिकार बन गए। इसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम मुकाबले में वापस आ गई।
मुंबई इंडियंस के लिए कर्ण शर्मा के अलावा मिचेल सेंटरन ने दो विकेट लिए। मिचेल सेंटरन ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबीज कर रहे करुण नायर और विपराज निगम को पेवेलियन भेजा। इसके अलावा दीपक चाहर मैच की पहली ही गेंद पर जैक-फ्रैजर-मैकगर्क के रूप में एक विकेट मिला।
13 Apr 2025 11:17 PM (IST)
आईपीएल 2025 के 29वें मुकाबले को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपने नाम कर लिया है। रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन के अंतर से शिकस्त दे दी है। मुंबई की इस जीत में स्पिन गेंदबाज कर्ण शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने मुकाबले में दिल्ली के तीन महत्वपूर्ण बल्लेबाजों को पेवेलियन भेजा। दिल्ली की बल्लेबाजी में जब कमबैक कर रहे करुण नायर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब लग रहा था कि दिल्ली इस मैच को आसानी से जीत जाएगी। लेकिन 12वें ओवर की चौथी बॉल में मिचेल सेंटन की गेंद पर करुण नायर बोल्ड हो गए। इसके बाद ही मुंबई मैच में वापस आ सकी और अंत में दिल्ली की टीम को ऑलआउट कर मुकाबले को अपने नाम कर लिया।
13 Apr 2025 10:59 PM (IST)
मुंबई और दिल्ली के बीच का मुकाबला रोमांचक मोड़ पर आ चुका है। कर्ण शर्मा को केएल राहुल के रूप में उनका तीसरा विकेट मिल चुका है। इसके साथ ही दिल्ली के छह विकेट पेवेलियन चले गए हैं। अब दिल्ली को जीत के लिए 27 गेंद में 46 रन की जरूरत है।
13 Apr 2025 10:50 PM (IST)
मुकाबले में रोमांच बढ़ गया है। अब मुंबई इंडियंस को ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में पांचवां झटका लग चुका है। स्टब्स को स्पिन गेंदबाज कर्ण शर्मा ने पेवेलियन भेजा। अब दिल्ली की टीम को जीत के लिए 37 गेंद में 56 रन की जरूरत है।
Match 29. WICKET! 13.3: Tristan Stubbs 1(4) ct Naman Dhir b Karn Sharma, Delhi Capitals 145/5 https://t.co/sp4ar866UD #DCvMI #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2025
13 Apr 2025 10:46 PM (IST)
दिल्ली कैपिटल्स को कप्तान अक्षर पटेल के रूप में चौथा झटका लग गया है। अक्षर को मुंबई के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पेवेलियन का रास्ता दिखाया। अब दिल्ली की टीम को मुकाबले में जीत के लिए 42 गेंद में 61 रन की जरूरत है।
13 Apr 2025 10:39 PM (IST)
दिल्ली के लिए ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज करुण नायर को मिचेल सेंटरन ने पेवेलियन का रास्ता दिखा दिया। करुण ने अपनी कमबैक पारी में 40 गेंद में 89 रन का योगदान दिया। करुण के बाद कप्तान अक्षर पटेल बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए हैं। अब दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 49 गेंदों में 67 रन की जरूरत है।
13 Apr 2025 10:33 PM (IST)
दिल्ली कैपिटल्स को कर्ण शर्मा ने दूसरा झटका दे दिया है। दूसरे विकेट के रूप में उन्होंने अभिषेक शर्मा ने अभिषेक पोरेल को 33 रन पर आउट किया। पोरेल का कैच बाउंड्री लाइन पर खड़े नमन धीर ने पकड़ा। अब दिल्ली की टीम को 55 गेंद में 82 रन की जरूरत है।
13 Apr 2025 10:10 PM (IST)
मुंबई इंडियंस के खिलाफ करुण नायर ने शानदार पारी खेलते हुए अर्धशतक जड़ दिया है। करुण नायर ने इस अपना अर्धशतक को पूरा करने के लिए 22 गेंद ली।
Capital combo clicking! 🤝
Karun Nair & Abishek Porel's response is all class and counter after the early jolt ⚡#DC are 72/1 at the end of the powerplay.
Updates ▶ https://t.co/sp4ar866UD#TATAIPL | #DCvMI | @DelhiCapitals pic.twitter.com/jJvNpssniR
— IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2025
13 Apr 2025 09:56 PM (IST)
दिल्ली कैपिटल्स की टीम को जैक-फ्रेजर मैकगर्क के रूप में पहला झटका लग चुका है। उन्हें दीपक चाहर ने बिना खाता खोले पेवेलियन का रास्ता दिखाया। इस वक्त दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 4 ओवर के बाद 44-1 विकेट है।
13 Apr 2025 09:53 PM (IST)
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली के सामने इस मुकाबले में सामने कुल 206 रन का लक्ष्य रखा। मुंबई की तरफ से मुकाबले में सबसे ज्यादा रन तिलक वर्मा ने बनाए। तिलक ने 33 गेंदों का सामना करते हुए 59 रन बनाए। इसके अलाव रियान रिकल्टन ने 41 तो सूर्यकुमार यादव ने 40 रन का योगदान दिया।
13 Apr 2025 08:46 PM (IST)
सूर्यकुमार यादव के तुरंत बाद कप्तान हार्दिक पांड्या भी आउट हो चुके हैं। हार्दिक को विपराज निगम ने पेवेलियन का रास्ता दिखाया। विपराज की गेंद को हार्दिक पांड्या छक्का लगाने के चक्कर में ट्रि्स्टन स्टब्स को कैच थमा बैठें। इसके बाद नमन धीर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए हैं। इस वक्त मुंबई का स्कोर 14.3 ओवर में 145-4 विकेट है।
𝙎𝙠𝙮𝙧𝙤𝙘𝙠𝙚𝙩𝙞𝙣𝙜 𝙩𝙝𝙚 𝙩𝙤𝙩𝙖𝙡 ✨
Tilak Varma & Surya Kumar Yadav notched up a 60-run stand to boost MI's efffort.#MI are 135/3 in the 14th over.
Updates ▶ https://t.co/sp4ar866UD#TATAIPL | #DCvMI | @mipaltan pic.twitter.com/vp584UIQGo
— IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2025
13 Apr 2025 08:41 PM (IST)
सूर्यकुमार यादव के रूप में मुंबई इंडियंस को उनका तीसरा व बड़ा झटका लग चुका है। सूर्यकुमार यादव को 40 के स्कोर पर कुलदीप यादव ने पेवेलियन भेजा। इस वक्त मुंबई का स्कोर 13.4 ओवर में 137-3 विकेट है।
13 Apr 2025 08:10 PM (IST)
मुंबई इंडियंस को रियान रिकल्टन के रूप में उनका दूसरा झटका लग चुका है। मुंबई को ये झटका स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने दिया। इस वक्त मुंबई इंडियंस का स्कोर 7.04 ओवर के बाद 75-2 विकेट है।
13 Apr 2025 07:59 PM (IST)
एक बार फिर से रोहित शर्मा का बल्ला खामोश रहा। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 18 रन बनाए। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज विपराज निगम ने पेवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए हैं।
13 Apr 2025 07:04 PM (IST)
आईपीएल 2025 के मैच नंबर 29 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतकर अक्षर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अब मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करेगा। मुंबई को इस मैच में जीत के लिए दिल्ली के सामने बड़ा स्कोर खड़ा करने की चुनौती रहेगी।
13 Apr 2025 07:00 PM (IST)
दिल्ली कैपिटल्स: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
13 Apr 2025 06:59 PM (IST)
माना जा रहा है कि आज का मौसम राजधानी दिल्ली में साफ रहेगा। तापमान लगभग 28°C रहेगा और हवा की रफ्तार 6 किमी/घंटा के आसपास रहने की उम्मीद है। यानी मौसम मैच के लिहाज से एकदम सही रहेगा, क्योंकि ना बारिश की टेंशन होगी और ना ही धूलभरी हवा की परेशानी होगी।
13 Apr 2025 06:58 PM (IST)
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें मुंबई इंडियंस ने 19 मुकाबले में जीत दर्ज की है। वहीं दिल्ली ने 16 में जीत हासिल की है। दिल्ली के अरुण जेटली ग्राउंड पर खेले गए पिछले 12 मुकाबले में 7 मैचों में जीत दर्ज की है। यह सीजन मुंबई का उतना अच्छा नहीं रहा है। ऐसे में देखना होगा कि मुंबई अपना दबदबा बरकरार रख पाता है या नहीं।
13 Apr 2025 06:58 PM (IST)
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर आज बिल्कुल नई सतह देखने को मिलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये एकदम सपाट और बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच होगी। यानी उम्मीद की जा रही है कि यहां बड़े स्कोर देखने को मिल सकते हैं। गेंदबाजों के लिए ज़्यादा कुछ नहीं, उन्हें अपनी लाइन-लेंथ से ही गेम में बने रहना होगा।
13 Apr 2025 06:57 PM (IST)
नमस्कार, दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। ये इस सीजन का 29वां मुकाबला होने वाला है। इस साल दिल्ली की टीम ने अक्षर पटेल की कप्तानी में शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। दिल्ली के लिए केएल राहुल भी अब फॉर्म में आ चुके हैं। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम इस साल बेरंग नजर आ रही है। अब तक उसने पांच में चार मुकाबले में हार का सामना किया है। आज के मैच में मुंबई को प्लेऑफ में बनें रहने के लिए जीतना जरूरी होगा। इस मुकाबले की अपडेट के लिए आप हमारे साथ बने रहें।