Sanju Samson Century: संजू सैमसन की शतकीय पारी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, MS Dhoni को इस मामले में पीछे छोड़ा
Sanju Samson IPL 2026: सीएसके के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने आईपीएल 2026 का पहला शतक जड़ा। इस शानदार पारी के साथ उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
- Written By: संजय बिष्ट
संजू सैमसन (फोटो- @IPL)
Sanju Samson Century against Delhi Capitals IPL 2026: आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया। वह इस सीजन शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने और उन्होंने अपनी सेंचुरी महज 52 गेंदों में पूरी की। सैमसन शुरुआत से ही बेहतरीन लय में दिखे और पूरे मैदान में आकर्षक शॉट्स खेलते हुए टीम को बड़े स्कोर की ओर ले गए।
संजू सैमसन ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड
इस शानदार पारी के साथ संजू सैमसन ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ा, जिन्होंने सीएसके के लिए बतौर विकेटकीपर 84 रन की सर्वोच्च पारी खेली थी। हालांकि यह भी गौर करने वाली बात है कि धोनी ज्यादातर मिडिल या लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं, जबकि सैमसन टॉप ऑर्डर में खेलते हैं। अपने पहले ही सीजन में सैमसन ने यह उपलब्धि हासिल कर ली।
आईपीएल करियर का चौथा शतक
संजू सैमसन के लिए यह आईपीएल करियर का चौथा शतक है। इसके साथ ही उन्होंने सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में शुभमन गिल और डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली है। दोनों खिलाड़ियों के नाम भी आईपीएल में चार-चार शतक दर्ज हैं। वहीं इस लिस्ट में शीर्ष स्थान पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने अब तक 8 शतक लगाए हैं। जोस बटलर 7 शतक के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि क्रिस गेल के नाम 6 और केएल राहुल के नाम 5 शतक दर्ज हैं।
सम्बंधित ख़बरें
आउट होने के बाद छलका वैभव सूर्यवंशी का दर्द, बताया आखिर कहां हो गई चूक वरना बन जाता वर्ल्ड रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी पैट कमिंस की सेना, SRH को रौंदकर Q-2 में पहुंची RR; अब GT से होगा महामुकाबला
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने फिर की घातक बल्लेबाजी, एलिमिनेटर मैच में हैदराबाद को जीत के लिए बनाने होंगे 244 रन
वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल के महारिकॉर्ड को किया ध्वस्त, बिहार का लाल बना IPL इतिहास का नया ‘सिक्सर किंग’
किन टीमों के खिलाफ लगाए शतक
संजू सैमसन ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक साल 2017 में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के खिलाफ लगाया था, जिसमें उन्होंने 63 गेंदों में 102 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 102 रन की पारी खेली। साल 2021 में पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने 119 रन बनाए थे। अब उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक जड़ते हुए एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है।
ये भी पढ़ें: एमएस धोनी की वापसी पर क्या बोले ऋतुराज गायकवाड़? फैंस के लिए सामने आई बड़ी जानकारी
संजू सैमसन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक लगाने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा मुरली विजय ने 2012 में किया था, जब उन्होंने 58 गेंदों में 113 रन बनाए थे। सैमसन की यह पारी न सिर्फ रिकॉर्ड्स के लिहाज से खास रही, बल्कि टीम के लिए भी बेहद अहम साबित हुई।
