Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 15 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दूसरे वनडे से पहले इरफान पठान की सलाह, बोले- भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करना चाहिए

IND vs ENG 2nd ODI: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भारतीय टीम को शुभमन गिल और गुरनूर बरार की फिटनेस को देखते हुए ही टीम में बदलाव करने की सलाह दी है।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Jul 15, 2026 | 02:27 PM

इरफान पठान (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Irfan Pathan Advises Team India: भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भारतीय टीम को बिना किसी मजबूरी के अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करना चाहिए। उनका कहना है कि पहले मैच में जीत दिलाने वाले कॉम्बिनेशन पर भरोसा बनाए रखना ही टीम के लिए सबसे सही फैसला होगा।

भारतीय गेंदबाजों ने किया था अच्छा प्रर्दशन

भारत ने वनडे सीरीज की शानदार शुरुआत करते हुए एजबेस्टन में खेले गए पहले मुकाबले में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया था। पहले भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 258 रन पर रोक दिया, जिसके बाद टीम इंडिया ने 259 रन का लक्ष्य सिर्फ 4 विकेट गवाकर 45.2 ओवर में हासिल कर लिया।

हालांकि, पहले वनडे के दौरान कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज गुरनूर बरार की फिटनेस ने टीम की चिंता बढ़ा दी। गिल हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे, जबकि गुरनूर भी मैच के दौरान असहज नजर आए।

सम्बंधित ख़बरें

स्पेन से हार के बाद छलका किलियन एमबाप्पे का दर्द, बोले- ‘इस हार से सीख लेकर आगे बढ़ना होगा’

मैनचेस्टर यूनाइटेड से 2031 तक जुड़े यूरी टिलेमांस, €41 मिलियन में एस्टन विला से हुआ बड़ा ट्रांसफर

Japan Open 2026: पीवी सिंधु और ध्रुव-तनिषा की शानदार जीत, सात्विक-चिराग चोट के कारण बाहर

जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी

इरफान पठान ने क्या कहा?

दूसरे वनडे से पहले इरफान पठान ने कहा, ‘सबसे जरूरी बात इस जीत की लय को बनाए रखना है। जब आप मैच जीतते हैं तो टीम में ज्यादा बदलाव करने की जरूरत नहीं होती। दोनों मैचों के बीच सिर्फ एक दिन का अंतर है। ऐसे में इंग्लैंड पर वापसी का ज्यादा दबाव होगा, जबकि भारत की स्थिति बेहतर है।’

उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता सिर्फ खिलाड़ियों की फिटनेस होनी चाहिए। ‘मैं सिर्फ दो चीजों पर नजर रखूंगा- गुरनूर बरार की चोट कितनी गंभीर है और शुभमन गिल की हैमस्ट्रिंग की स्थिति कैसी है। अगर ये दोनों फिट हैं तो मुझे नहीं लगता कि टीम में किसी बड़े बदलाव की जरूरत है।’

रोहित और विराट जल्दी निपट गए

पहले वनडे में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। रोहित शर्मा और विराट कोहली जल्दी आउट हो गए थे, लेकिन शुभमन गिल ने 80 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को संभाला। इसके बाद अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद शतकीय साझेदारी कर भारत को आसान जीत दिलाई।

यह भी पढ़ें- रोहित-कोहली फेल फिर भी टीम इंडिया पास! एजबेस्टन में पहली बार हारा इंग्लैंड, जानें जीत की बड़ी वजहें

कुलदीप यादव के मैच में चर्चा

कुलदीप यादव को दूसरे वनडे में खिलाने की चर्चा पर भी पठान ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, ‘अगर गिल और गुरनूर पूरी तरह फिट हैं, तो सिर्फ बदलाव करने के लिए टीम में बदलाव नहीं होना चाहिए। कुलदीप को लेकर चर्चा जरूर है, लेकिन फिलहाल जीत दिलाने वाले संयोजन पर भरोसा बनाए रखना बेहतर रहेगा।’

अब सभी की नजरें दूसरे वनडे से पहले शुभमन गिल और गुरनूर बरार की फिटनेस रिपोर्ट पर रहेंगी, क्योंकि यही तय करेगा कि भारतीय टीम अपने विजयी संयोजन के साथ उतरती है या फिर मजबूरी में बदलाव करना पड़ता है।

Irfan pathan advice india playing 11 2nd odi vs england

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2026 | 02:27 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • IND vs ENG ODI Series
  • India vs England
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.