- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ipl 2026 Csk Vs Dc Ms Dhoni Return Update Ruturaj Gaikwad Playing Xi Changes Match Details
एमएस धोनी की वापसी पर क्या बोले ऋतुराज गायकवाड़? फैंस के लिए सामने आई बड़ी जानकारी
- Written By: संजय बिष्ट
MS Dhoni: एमएस धोनी आईपीएल 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। उनकी वापसी को लेकर सीएसके कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने अहम अपडेट दिया है, जिससे फैंस की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

ऋतुराज गायकवाड़ और महेंद्र सिंह धोनी (फोटो- सोशल मीडिया)
Ruturaj Gaikwad on MS Dhoni Fitness: आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने हैं। यह मैच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग XI में दो अहम बदलाव किए हैं।
धोनी को लेकर गायकवाड़ का बड़ा अपडेट
एमएस धोनी इस सीजन अब तक चोट के चलते मैदान पर नजर नहीं आए हैं। सीजन शुरू होने से पहले ही साफ कर दिया गया था कि वह शुरुआती मुकाबलों में उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऐसे में फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली के खिलाफ मैच के टॉस के दौरान कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कि धोनी फिलहाल टीम को होटल से सपोर्ट कर रहे हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि धोनी की वापसी ज्यादा दूर नहीं है और फैंस उन्हें जल्द ही मैदान पर खेलते हुए देख सकते हैं।
टीम कॉम्बिनेशन पर कप्तान की प्रतिक्रिया
ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस के दौरान टीम की रणनीति को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि टॉस उनके लिए ज्यादा मायने नहीं रखता, बल्कि टीम का प्रदर्शन अहम है। उनका लक्ष्य इस मैच में सीजन की पहली जीत हासिल करना है। गायकवाड़ ने यह भी बताया कि टीम लगातार अपने खेल में सुधार करने की कोशिश कर रही है और सभी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी पैट कमिंस की सेना, SRH को रौंदकर Q-2 में पहुंची RR; अब GT से होगा महामुकाबला
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने फिर की घातक बल्लेबाजी, एलिमिनेटर मैच में हैदराबाद को जीत के लिए बनाने होंगे 244 रन
वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल के महारिकॉर्ड को किया ध्वस्त, बिहार का लाल बना IPL इतिहास का नया ‘सिक्सर किंग’
MS Dhoni Future: क्या अगले सीजन में भी खेलेंगे एमएस धोनी? सीएसके के सीईओ ने तोड़ दी चुप्पी
प्लेइंग XI में हुए बदलाव
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मुकाबले के लिए टीम में दो बदलाव किए हैं। डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी हुई है, जिससे मिडिल ऑर्डर को मजबूती मिली है। वहीं मैट हेनरी की जगह गुरजपनीत सिंह को मौका दिया गया है, जिन्होंने हाल के मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। कप्तान ने ब्रेविस की फिटनेस पर भरोसा जताते हुए कहा कि उनकी मौजूदगी टीम के संतुलन को बेहतर बनाएगी।
ये भी पढ़ें: ललित मोदी का IPL को लेकर बड़ा बयान, कहा- ये लीग सिर्फ टैलेंट नहीं बल्कि प्लेयर को काबिलियत का मंच देती है
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद।
दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आकिब नबी, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।
Ipl 2026 csk vs dc ms dhoni return update ruturaj gaikwad playing xi changes match details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सुनेत्रा पवार की मौजूदगी में भी पार्थ पवार ले रहे बड़े फैसले, सीनियर नेताओं में नाराजगी
May 28, 2026 | 07:47 AMनासिक विधान परिषद सीट पर महायुति में घमासान; सुनेत्रा पवार की एंट्री की चर्चा से अजीत गुट ने भी ठोका दावा
May 28, 2026 | 07:41 AMनवभारत संपादकीय: नीट पेपर लीक ने खोली शिक्षा तंत्र की पोल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ असहनीय
May 28, 2026 | 07:37 AMआधी रात को धमाकों से कांपा ईरान, ट्रंप के ‘बड़े समझौते’ के दावे के बीच अमेरिकी सेना ने किया हमला, मचा हड़कंप
May 28, 2026 | 07:34 AMAI के कारण व्हाइट-कॉलर कर्मचारियों पर मंडरा रहा खतरा, 2030 तक 18 मिलियन नौकरियां होगी प्रभावित
May 28, 2026 | 07:29 AMYavatmal: कत्ल के लिए तेलंगाना ले जाए जा रहे 28 गोवंशीय पशु मुक्त; पिकअप वाहन सहित 9.40 लाख का माल जब्त
May 28, 2026 | 07:28 AMआज इस्तीफा दे रहे हैं सिद्धारमैया! नाश्ते की टेबल पर तय होगा कर्नाटक का अगला सीएम? सियासी हलचल तेज
May 28, 2026 | 07:24 AMवीडियो गैलरी

Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM














