CSK vs DC: कोहली-रोहित के खास क्लब में शामिल हुए संजू, T20 में यह कमाल करने वाले सिर्फ चौथे भारतीय
IPL 2026: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ संजू सैमसन ने 56 गेंदों में नाबाद 115 रन की शानदार पारी खेली, जिसके दम पर उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली।
- Written By: संजय बिष्ट
संजू सैमसन (फोटो- सोशल मीडिया)
Sanju Samson Record: आईपीएल 2026 के 18वें लीग मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में संजू सैमसन ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींच लिया। सीएसके की ओर से खेलते हुए सैमसन ने नाबाद 115 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 212 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
संजू सैमसन की रिकॉर्ड शतकीय पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को संजू सैमसन ने शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने 56 गेंदों में नाबाद 115 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। सैमसन शुरुआत से ही लय में नजर आए और उन्होंने पूरे मैदान में बेहतरीन शॉट्स लगाए। उनकी इस पारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
𝗜𝗻𝗻𝗼𝘃𝗮𝘁𝗶𝘃𝗲. 𝗣𝗼𝘄𝗲𝗿𝗳𝘂𝗹. 𝗛𝗶𝗴𝗵𝗹𝘆 𝗜𝗺𝗽𝗮𝗰𝘁𝗳𝘂𝗹. 🔥 Drop an emoji for Sanju Samson’s performance tonight? 👇 Scorecard ▶️ https://t.co/BzGc6O65jX #TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvDC | @IamSanjuSamson pic.twitter.com/gI918IKo2i — IndianPremierLeague (@IPL) April 11, 2026
सम्बंधित ख़बरें
आउट होने के बाद छलका वैभव सूर्यवंशी का दर्द, बताया आखिर कहां हो गई चूक वरना बन जाता वर्ल्ड रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी पैट कमिंस की सेना, SRH को रौंदकर Q-2 में पहुंची RR; अब GT से होगा महामुकाबला
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने फिर की घातक बल्लेबाजी, एलिमिनेटर मैच में हैदराबाद को जीत के लिए बनाने होंगे 244 रन
वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल के महारिकॉर्ड को किया ध्वस्त, बिहार का लाल बना IPL इतिहास का नया ‘सिक्सर किंग’
400 छक्कों का आंकड़ा पार करने वाले चौथे भारतीय
इस शतकीय पारी के साथ संजू सैमसन ने टी20 क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह 400 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव कर चुके हैं। रोहित शर्मा के नाम टी20 में 554 छक्के दर्ज हैं, जबकि विराट कोहली के खाते में 441 छक्के हैं। सूर्यकुमार यादव 442 छक्कों के साथ इस सूची में शामिल हैं। अब सैमसन के नाम भी 401 छक्के हो चुके हैं, जिससे उन्होंने इस खास क्लब में अपनी जगह बना ली है।
200 प्लस स्कोर में शतक के मामले में कोहली की बराबरी
संजू सैमसन ने इस पारी के साथ आईपीएल में एक और खास उपलब्धि हासिल की। वह अब टीम के 200 या उससे अधिक स्कोर वाले मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विराट कोहली की बराबरी पर पहुंच गए हैं। सैमसन का यह आईपीएल करियर का चौथा शतक था, जिसमें से तीन बार उनकी टीम ने 200 से अधिक रन बनाए हैं। इस मामले में पहले स्थान पर क्रिस गेल और जोस बटलर हैं, जिन्होंने 200 प्लस स्कोर वाले मैचों में चार-चार शतक लगाए हैं। सैमसन और कोहली अब संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।
ये भी पढ़ें: चेन्नई ने दिल्ली के सामने खड़ा किया 212 रन का स्कोर, संजू सैमसन ने खेली 115 रन की शतकीय पारी
संजू सैमसन की इस पारी ने चेन्नई सुपर किंग्स को मुकाबले में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। अब टीम के गेंदबाजों पर जिम्मेदारी होगी कि वे इस बड़े स्कोर का बचाव करें और सीजन की पहली जीत दर्ज करें।
