CSK vs DC Highlight: चेन्नई सुपर किंग्स ने चखा जीत का स्वाद, दिल्ली कैपिटल्स 23 रन से हारा मुकाबला

CSK vs DC Highlight Score Updates: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराकर इस सीजन की पहली जीत दर्ज की। संजू सैमसन ने नाबाद 115 रन बनाए।
CSK vs DC IPL 2026 18th Match Live Udpates
CSK vs DC IPL 2026 18th Match Live Udpates

Indian Premier League 2026 18th Match CSK vs DC Highlight Updates: चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में 23 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की। यह चेन्नई की लगातार तीन हार के बाद आई जीत है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को लगातार दूसरे मैच में हार मिली। चेन्नई ने संजू सैमसन के शतक की बदौलत 20 ओवर में 2 विकेट पर 212 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 189 रन ही बना सकी। चेन्नई के लिए ओवर्टन ने चार विकेट झटके, जबकि अंशुल कंबोज ने तीन विकेट लिए।

पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की शुरुआत शानदार रही और सैमसन-गायकवाड़ के बीच 62 रन की साझेदारी हुई। कप्तान गायकवाड़ ने 15 रन बनाए, जबकि संजू सैमसन ने नाबाद 113 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। आयुष म्हात्रे ने भी 59 रन की अहम पारी खेली। दिल्ली की ओर से अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली को केएल राहुल और निसांका ने अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन लगातार विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। स्टब्स ने 60 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

CSK vs DC Live Score Update: चेन्नई सुपर किंग्स जीत के करीब

दिल्ली कैपिटल्स को 9वां झटका लगा है। कुलदीप यादव को अंशुल कंबोज ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। अब दिल्ली को जीत के लिए 5 गेंद में 28 रन की जरूरत है।

CSK vs DC Live Score Update: 26 गेंद में 59 रन की जरूरत

अब दिल्ली कैपिटल्स को 26 गेंद में 59 रन की जरूरत है। जबकि उसके पास 3 विकेट शेष हैं।

CSK vs DC Live Score Update: डेविड मिलर आउट

जेमी ओवर्टन ने डेविड मिलर को क्लीन बोल्ड कर दिया है। इसके साथ ही DC को पांचवां झटका लग गया है। मिलर ने 14 गेंदों पर 17 रन बनाए। अब DC को जीत के लिए 42 गेंद पर 83 रन की जरूरत है। इस वक्त क्रीज पर आशुतोष शर्मा और ट्रिस्टन स्टब्स मौजूद हैं।

CSK vs DC Live Score Update: 9 ओवर तक दिल्ली के चार बल्लेबाज आउट

9 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 82 रन पर 4 विकेट है। कप्तान अक्षर पटेल के बाद समीर रिजवी भी आउट हो चुके हैं। उन्हें जेमी ओवरटन ने अपना शिकार बनाया। इस वक्त क्रीज पर दो साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर मौजूद हैं।

CSK vs DC Live Score Update: चेन्नई सुपर किंग्स को मिली तीसरी सफलता

सरफराज खान के जबरदस्त कैच के चलते चेन्नई सुपर किंग्स को कप्तान अक्षर पटेल के रूप में तीसरी सफलता मिल चुकी है। उन्हें गुरजपनीत सिंह ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। 6.1 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 71/1 है।

CSK vs DC Live Score Update: केएल राहुल के बाद पथुम भी हुए आउट

दिल्ली कैपिटल्स के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। पहले खलील अहमद ने 18 रन के स्कोर पर केएल राहुल का आउट किया। इसके बाद 41 रन के स्कोर पर पथुम निशंका गेंदबाज अंशुल कंबोज का शिकार बने। 5.2 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 62-2 है।

CSK vs DC Live Score Update: दिल्ली की पारी हुई शुरू

दिल्ली कैपिटल्स के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में केएल राहुल और पथुम निशंका मैदान पर उतर चुके हैं। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस मैच में अकील हुसैन पहला ओवर कर रहे हैं।

CSK vs DC Live Score Update: चेन्नई ने बनाए 212 रन

20 ओवर में संजू सैमसन और शिवम दुबे ने मिलकर 15 रन बनाए। जिस कारण चेन्नई सुपर किंग्स की टीम दिल्ली कैपिल्स के सामने 212 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर पाई।

CSK vs DC Live Score Update: संजू सैमसन ने लगाया शतक

संजू सैमसन ने शतक ठोक दिया है। दूसरी तरफ आयुष म्हात्रे 59 रन पर रिटायर्ड आउट हुए हैं। इश वक्त क्रीज पर संजू सैमसन 106 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरी तरफ अभी-अभी शिवम दुबे बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं। 18.3 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 188-2 है।

CSK vs DC Live Score Update: चेन्नई ने छुआ 100 रन का आंकड़ा

कप्तान गायकवाड़ के आउट होने के बाद संजू सैमसन मैदान पर टिके हुए हैं। इस वक्त वो 33 गेंदों में 67 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, 10.4 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 100-1 है।

CSK vs DC Live Score Update: चेन्नई सुपर किंग्स का पहला विकेट गिरा

चेन्नई के कप्तान गाकड़वाड़ को दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने अपना शिकार बनाया है। बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वो बाउंड्री पर खड़े पथुम निशंका को कैच थमा बैठे। इसके साथ ही चेन्नई को पहला झटका लगा है। 7 ओवर के बाद CSK का स्कोर 65/1 है।

CSK vs DC Live Score Update: पावरप्ले में चेन्नई सुपर किंग्स हावी

पावरप्ले में चेन्नई सुपर किंग्स ने बढिया खेल का प्रदर्शन किया है। टीम ने बिना विकेट गंवाए 61 रन बना लिए हैं। इस वक्त संजू सैमसन 19 गेंद पर 45 और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 17 गेंद पर 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को पहले विकेट की तलाश जारी है।

CSK vs DC Live Score Update: चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज मैदान पर पहुंचे

आईपीएल 2026 के इस 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज मैदान पर आ चुके हैं। टीम के लिए संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ सलामी बल्लेबाज के रूप में आए हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के लिए आकिब नबी डार पहला ओवर लेकर मैदान पर उतरे हैं।

CSK vs DC Live Score Update: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद।

CSK vs DC Live Score Update: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

पथुम निशांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आकिब नबी डार, लुंगी एडगिनी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।

CSK vs DC Live Score Update: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। अब अपने घर पर चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देगी। DC के कप्तान ने टॉस जीतकर कहा- "हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहेंगे क्योंकि पिच अच्छी लग रही है, और जो भी स्कोर बनेगा, हम उसका पीछा करना पसंद करेंगे। IPL एक लंबा टूर्नामेंट है और ड्रेसिंग रूम का माहौल बहुत ही सुकून भरा है। हमारी चर्चा इस बात पर केंद्रित रही है कि हम किन चीज़ों को नियंत्रित कर सकते हैं; एक बार जब हम किसी खास मुकाम पर पहुँच जाते हैं, तो फिर चीज़ों के बारे में ज़्यादा सोचने की ज़रूरत नहीं होती। तो हमारी सोच यही रही है कि जो हमारे हाथ में है, उसे नियंत्रित करें। हमारा मूड अच्छा है। अगर आप हमारी टीम का संतुलन देखें, तो हमने लगभग सभी पहलुओं को कवर कर लिया है। ज़ाहिर है, हमारे पास जो विकल्प उपलब्ध थे, उनके आधार पर मुझे लगता है कि हमने एक बहुत ही अच्छा कॉम्बिनेशन चुना है।"

वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कि "पिच थोड़ी सूखी लग रही है। टॉस को लेकर हम असल में 50-50 की स्थिति में थे, लेकिन खुद पर भरोसा रखना अच्छी बात है। हमारा लक्ष्य आज अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना, पहली जीत हासिल करना और पॉइंट्स टेबल में जगह बनाना है। पिछले कुछ मैचों से हम यही करने की कोशिश कर रहे हैं। जैसा कि मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था, हम सभी विभागों में लगातार सुधार कर रहे हैं। हमारी बैटिंग काफी अच्छी रही है, बस कुछ अहम मौकों पर हम चूक गए, और यही वे क्षेत्र हैं जिन पर हमें ध्यान देने की ज़रूरत है। लेकिन कुल मिलाकर, सभी खिलाड़ी अच्छी स्थिति में हैं और मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।"

CSK vs DC Live Score Update: डेवाल्ड ब्रेविस की हो सकती है वापसी

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस मुकाबले में माना जा रहा है कि घातक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी हो सकती है। उनकी वापसी ये यकीनन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को मजबूती प्रदान होगी।

CSK vs DC Live Score Update: बेहतरीन फॉर्म में हैं दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स का इस सीजन में प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीते। अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली ने लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस को हराया। हालांकि पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ टीम को एक रन से हार झेलनी पड़ी।

CSK vs DC Live Score Update: चेन्नई की नजर पहली जीत पर

चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। टीम अब तक तीन मैच खेल चुकी है और तीनों में हार झेलनी पड़ी है। चेन्नई को राजस्थान, पंजाब और बेंगलुरु ने हराया, जो इस समय शानदार फॉर्म में हैं और टॉप-3 में शामिल हैं। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम आज जीत से शुरुआत करने की कोशिश करेगी।

CSK vs DC Live Score Update: दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड

अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, बेन डकेट, औकिब नबी डार, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, पृथ्वी शॉ, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, माधव तिवारी, टी नटराजन, साहिल पारख।

CSK vs DC Live Score Update: चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, खलील अहमद, नाथन एलिस, गुरजापनीत सिंह, नूर अहमद, अकील होसेन, प्रशांत वीर, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैकरी फॉल्क्स, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, श्रेयस गोपाल, अंशुल कम्बोज।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com