RCB ने बजाया ‘डोसा-इडली-सांभर-चटनी’ गाना तो भड़की चेन्नई, BCCI से की शिकायत, जानें पूरा मामला
RCB vs CSK controversy: CSK ने RCB के खिलाफ BCCI में शिकायत दर्ज की। चिन्नास्वामी स्टेडियम में 'इडली-सांभर' गाने और खिलाड़ियों पर अपमानजनक टिप्पणी का आरोप। IPL गवर्निंग काउंसिल ने शुरू की जांच।
- Written By: अर्पित शुक्ला
RCB vs CSK (Image- IANS)
Chinnaswamy Stadium DJ Controversy: चेन्नई सुपर किंग्स ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान बजाए गए एक गाने और उससे जुड़ी टिप्पणियों को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।
CSK का कहना है कि उनकी पारी शुरू होने से पहले “डोसा, इडली, सांभर, चटनी” जैसे गाने बजाना उचित नहीं था। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक IPL के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है कि गवर्निंग काउंसिल इस मामले की जांच करेगी। अधिकारी के अनुसार, CSK से शिकायत मिली है और उस पर कार्रवाई की जा रही है।
CSK खिलाड़ियों के खिलाफ टिप्पणी का आरोप
CSK के मैनेजिंग डायरेक्टर काशी विश्वनाथन ने बताया कि आमतौर पर DJ का काम घरेलू टीम का उत्साह बढ़ाना होता है, लेकिन चिन्नास्वामी स्टेडियम में स्थिति अलग थी। उनके अनुसार, CSK खिलाड़ियों के खिलाफ कुछ टिप्पणियां भी की गईं, जिसके चलते फ्रेंचाइज़ी ने BCCI को पत्र लिखकर मामले की जांच की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
BCCI और ललित मोदी को बड़ी राहत, ट्रिब्यूनल ने पलटा ED का फैसला; IPL 2009 से जुड़ा है मामला
BCCI ने बॉम्बे हाई कोर्ट में रखा अपना पक्ष, OCI कार्डधारकों को नहीं मिलेगी घरेलू क्रिकेट में एंट्री
रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर BCCI का बड़ा बयान, सचिव देवजीत सैकिया ने अफवाहों को किया खारिज
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा बदलाव! फ्लेमिंग के बाद अब इन कोचों की भी हो सकती है छुट्टी
क्या है पूरा विवाद?
इस गाने का संबंध एक पुराने घटनाक्रम से है। इसकी शुरुआत तब हुई जब RCB ने चेन्नई में एक मैच से पहले अपने विकेटकीपर जितेश शर्मा का एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह “डोसा, इडली, सांभर, चटनी” गाते नजर आए थे। इसके बाद CSK फैंस ने उन्हें ट्रोल किया और चेपॉक में हुए मैच के दौरान उनके आउट होने पर CSK के DJ ने भी यही गाना बजाया था। इस घटना के बाद CSK मैनेजमेंट ने अपने DJ को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि विरोधी टीम या खिलाड़ियों का मजाक उड़ाने से बचा जाए।
टिप्पणियों पर भी आपत्ति
फ्रेंचाइज़ी अधिकारियों का कहना है कि 5 अप्रैल के मैच में उनके खिलाड़ियों के आउट होने पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर DJ द्वारा की गई टिप्पणियां भी आपत्तिजनक थीं। उनका मानना है कि DJ का काम केवल माहौल को सकारात्मक बनाना है, न कि विरोधी टीम को नीचा दिखाना।
यह भी पढे़ं- लखनऊ को हराकर Point Table में टॉप पर पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु, चिन्नास्वामी में गूंजा जीत का शोर
पिछले कुछ वर्षों में चेन्नई और बेंगलुरु के बीच की टक्कर को ‘सदर्न डर्बी’ कहा जाने लगा है। 2024 से अब तक RCB ने लगातार चार मुकाबले जीते हैं, जिसमें यह हालिया मैच भी शामिल है।
