-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Wiaan Mulder Reveals Reason Why He Did Not Break Brian Laras 400 Run Record
वियान मुल्डर का बड़ा खुलासा, इसलिए नहीं तोड़ा ब्रायन लारा के 400 रनों का रिकॉर्ड
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
इस वक्त हर जगह वियान मुल्डर के ऐतिहासिक फैसले की चर्चा हो रही है। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में उनके पास ब्रायन लारा की 400 रनों की नाबाद पारी को तोड़ने का अच्छा मैका था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

वियान मुल्डर (फोटो- सोशल मीडिया)
साउथ अफ्रीका के कप्तान वियान मुल्डर ने हाल में ही जिम्बाब्वे के खिलाफ एतिहासिक 367 रनों की नाबाद पारी खेली। वो बतौर कप्तान अपनी पहली पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा वियान साउथ अफ्रीका के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।
वियान के पास वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी ब्रायन लारा के नाबाद 400 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने का अच्छा मौका था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। जिम्बाब्वे के खिलाफ 367 रन पर खेलते हुए उन्होंने पारी को घोषित करने का फैसला किया। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल था कि वियान ने इतना अच्छा मौका क्यों छोड़ा? अब इसके पीछे की वजह साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने खुद बता दी है।
वियान मुल्डर का ऐतिहासिक फैसला
दिग्गज कैरेबियाई बल्लेबाज ब्राइन लारा ने साल 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ इतिहास रचा था। उन्होंने उस वक्त इंग्लिश टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 400 रन की नाबाद पारी खेली थी। उस वक्त से अब तक उनका ये रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है। लेकिन हाल में साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए मैच में वियान मुल्डर के पास ये मौका था। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित-यशस्वी की आंधी में उड़ा अफगानिस्तान, IND ने 9 विकेट से जीता आखिरी वनडे, कप्तान गिल ने रचा इतिहास
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
IND vs AFG: अफगानिस्तान ने जीता टॉस, भारत को दिया गेंदबाजी का न्योता, टीम इंडिया में हुए 3 बड़े बदलाव
IND vs AFG 3rd ODI: चेपॉक में बल्लेबाजों की मौज या गेंदबाजों का राज? पिच रिपोर्ट से दूर करें हर कन्फ्यूजन
वो रिकॉर्ड लारा को ही रखना चाहिए- वियान मोल्डर
ब्रायन लारा के रिकॉर्ड को न तोड़ने के पीछे वियान मुल्डर ने कहा कि “किसी को नहीं पता था कि मेरे नसीब में क्या लिखा था लेकिन ब्रायन लारा को ही वो रिकॉर्ड अपने नाम रखना चाहिए। मुझे लगता है कि हमने दूसरी गेंद से पर्याप्त रन बना लिए थे। दूसरी बात यह है कि ब्राइन लारा दिग्गज खिलाड़ी हैं।”
इस आगे वियान ने कहा कि “उन्होंने (ब्रायन लारा) ने इंग्लैंड जैसी बड़ी टीम के खिलाफ 400 रन बनाए थे, जो रिकॉर्ड को खास बनाता है। अगर मुझे दोबारा मौका मिलता है, तो भी मैं यही करूंगा। मैंने शुक्री कौनराड (कोच) से बात की और उन्होंने यही कहा कि दिग्गज ये स्कोर दिग्गज को ही रखने दीजिए।”
वियान मुल्डर ने तोड़ा 67 साल पुराना रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
साथउ अफ्रीकी कप्तान के द्वारा किया गया ये फैसला ऐतिहासिक है। उनके इस कदम के बाद चारों तरफ वियान की तारीफ हो रही है। वियान को लारा का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 33 रन की जरूरत थी, लेकिन उन्होंने बड़ा दिल दिखाते हुए ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ा।
Wiaan mulder reveals reason why he did not break brian laras 400 run record
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NEET 2026: नागपुर में परीक्षा सुरक्षा के लिए पुलिस का कड़ा एक्शन, रविवार को बंद रहेंगे जेरॉक्स सेंटर
Jun 21, 2026 | 08:48 AMआईटी हब हिंजवड़ी में गहराया पानी का संकट, लोग वॉटर एटीएम पर निर्भर; अनदेखी से फूटा जनता का आक्रोश
Jun 21, 2026 | 08:35 AMFather’s Day Special: हर बेटे-बेटी को देखनी चाहिए ये 5 फिल्में, इमोशंस से भर जाएगा दिल
Jun 21, 2026 | 08:30 AMओबीसी अधिकारों के लिए राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी, विजय वडेट्टीवार ने दी चेतावनी
Jun 21, 2026 | 08:29 AMयवतमाल में कोयला प्रदूषण से प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा, राज्य सरकार बनाएगी नई नीति
Jun 21, 2026 | 08:28 AMनागपुर में बादलों के गायब होते ही सूर्यदेव का तांडव: 42.4 डिग्री पहुंचा पारा, रात भी हुईं गर्म 23 जून तक अलर्ट
Jun 21, 2026 | 08:27 AM‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में समय रैना ने आलिया भट्ट पर किए ताबड़तोड़ जोक्स, कान्स विवाद पर भी लिया मजेदार तंज
Jun 21, 2026 | 08:27 AMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














