-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Birthday Special Kapil Dev Who Created The Craze For Cricket In India
जन्मदिन विशेष: वो हरफनमौला खिलाड़ी जिसने भारत में पैदा किया क्रिकेट का क्रेज, विश्वविजेताओं को पटकने वाला पहला कप्तान
- Written By: मृणाल पाठक
क्रिकेट को इतना पापुलर करने के पीछे जिस खिलाड़ी का हाथ है आज वह अपना 64वां जन्मदिन मना रहा है। ये वही खिलाड़ी है जिसने अपनी कप्तानी में उस दौर की सबसे ख़तरनाक टीम वेस्टइंडीज को पटककर विश्वकप ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।

कपिल देव और टीम (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत में क्रिकेट तो अंग्रेजों के जमाने से खेला जाता रहा है। लेकिन तब क्रिकेट के लिए जुनून तो दूर की बाद है किसी भारतीय को इस खेल में रुचि भी नहीं थी। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि भारत में क्रिकेट के लिए लोग दीवाने हो गए। लगान और ऑलराउंडर जैसी फिल्में बनाई जाने लगीं। क्रिकेट का जुनून बच्चे-बच्चे पर ऐसे चढ़ा कि यह मैदान से निकल कर गलियों तक पहुंच गया।
क्रिकेट को इतना पापुलर करने के पीछे जिस खिलाड़ी का हाथ है आज यानी सोमवार को वह अपना 64वां जन्मदिन मना रहा है। ये वही खिलाड़ी है जिसने अपनी कप्तानी में उस दौर की सबसे ख़तरनाक टीम वेस्टइंडीज को पटककर विश्वकप ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। अब तक आप समझ चुके होंगे कि हम कपिल देव की बात कर रहे हैं। आज उनका जन्मदिन है। तो चलिए इस मौके पर हम उसकी जर्नी के बारे में बात करते हैं।
1983 का विश्व कप जीताने वाले कप्तान
कपिल देव 1983 क्रिकेट विश्व कप में भारत की कप्तानी कर रहे थे। उन्होंने इस विश्व कप में कई रिकॉर्ड बनाए और भारत को पहली बार विश्व कप का खिताब जिताया। कपिल देव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 138 गेंदों में नाबाद 175 रन बनाए। उस समय वे छठे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। कपिल देव की कप्तानी में भारत ने दो बार की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज को 43 रनों से हराया था। इस विश्व कप में भारतीय गेंदबाजों ने भी अहम भूमिका निभाई थी। रोजर बिन्नी ने 18 और मदन लाल ने 17 विकेट लिए थे। कपिल देव भी 12 विकेट लेकर सातवें नंबर पर रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
10 जून का इतिहास: भारतीय टीम ने पहली बार लॉर्ड्स मैदान पर टेस्ट मैच में जीत हासिल की
28 मार्च का इतिहास: जब साइना नेहवाल बनीं दुनिया की ‘क्वीन’ और कपिल देव का ऐतिहासिक रिकॉर्ड हुआ था ध्वस्त
‘मैं अच्छा कर सकता हूं…’, पूर्व कप्तान ने खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा को फाइनल से पहले दी खास सलाह
सुनील गावस्कर और कपिल देव की बढ़ीं मुश्किलें, दर्ज हुई FIR, इमरान खान के लिए लिखी थी चिट्ठी
पाकिस्तान दौरे से की थी करियर की शुरूआत
कपिल देव का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर (1978-1994) 16 साल तक चला। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ क्वेटा वनडे से अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। यह मैच 1 अक्टूबर 1978 को खेला गया था। इसी महीने की 16 अक्टूबर को कपिल ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। यह मैच पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में खेला गया था। इसके 16 साल बाद कपिल ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। यह मैच 17 अक्टूबर 1994 को फरीदाबाद में खेला गया था।
कपिल देव के डर से विपक्षी बल्लेबाजों पहनने लगे थे हेलमेट
कपिल देव वो भारतीय गेंदबाज हैं जिन्होंने विपक्षी बल्लेबाजों के मन में भारतीय गेंदबाजों का डर पैदा किया और उन्हें भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ हेलमेट पहनने पर मजबूर कर दिया। दरअसल, पहले विपक्षी टीम का कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ हेलमेट नहीं पहनता था, लेकिन कपिल देव की गेंदबाजी से दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाज कांपते थे। उन्होंने 16 अक्टूबर 1978 को पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद टेस्ट में डेब्यू किया था।
कपिल देव के कुछ खास रिकॉर्ड
- टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट लेने और 4 हजार रन बनाने वाले कपिल देव दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं।
- उन्होंने 131 टेस्ट मैचों में 5248 रन बनाए, जिसमें 8 ताबड़तोड़ शतक शामिल हैं।
- उन्होंने टेस्ट में कुल 434 विकेट लिए।
- कपिल देव वनडे क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज थे। अब कई गेंदबाज यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
उत्तर प्रदेश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कपिल देव का शानदार करियर
कपिल की महानता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने 16 साल के क्रिकेट करियर में कुल 356 अंतरराष्ट्रीय मैच (131 टेस्ट और 225 वनडे) खेले। इस दौरान उन्होंने कुल 9031 रन (टेस्ट में 5248 और वनडे में 3783) बनाए, इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में 687 विकेट (टेस्ट में 434 और वनडे में 253) भी लिए।
Birthday special kapil dev who created the craze for cricket in india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Meta AI Glasses से बढ़ी प्राइवेसी की चिंता, आपकी हर बात और हर कदम रखेंगे याद, जानिए कैसे करेंगे काम
Jul 12, 2026 | 04:44 AMAaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














