-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Auqib Nabi Takes Hat Trick In Duleep Trophy 2025 Join Kapil Dev Elite List
दलीप ट्रॉफी में आकिब नबी का कमाल, हैट्रिक लेते ही कपिल देव के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Auqib Nabi Takes Hat-Trick : दलीप ट्रॉफी में नॉर्थ जोन के लिए खेलते हुए आकिब नबी ने ईस्ट जोन के खिलाफ हैट्रिक लिया। इसके साथ ही वो कपिल देव के साथ खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

आकिब नबी (फोटो-सोशल मीडिया)
Auqib Nabi Takes Hat-Trick in Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नॉर्थ जोन के गेंदबाज आकिब नबी ने एक बड़ा कारनामा किया। आकिब नबी ने ईस्ट जोन के खिलाफ हैट्रिक लिया। वो दलीप ट्रॉफी में हैट्रिक लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। आकिब नबी ने 5 विकेट लेकर ईस्ट जोन को 230 रनों पर समेट दिया।
जम्मू-कश्मीर के बारामूला के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड पर खेले जा रहे नॉर्थ जोन और ईस्ट जोन के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 53वें ओवर में हैट्रिक लिया। आकिब नबी ने बल्लेबाजों को संभलने तक का मौका नहीं गिया। उन्होंने सूरज जायसवाल को 10 रन पर आउट कर विकेटकीपर कन्हैया वधावन को कैच कराया, फिर मनीषी को शून्य पर पगबाधा आउट किया और मुख्तार हुसैन को बिना खाता खोले क्लीन बोल्ड कर दिया।
मोहम्मद शमी को आउट करके पूरा किया पंजा
हैट्रिक से पहले नबी ने विराट सिंह को 69 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। उसके बाद लगातार तीन विकेट लेकर ईस्ट जोन की कमर तोड़ दी। अंत में मोहम्मद शमी को आउट करके अपना पांच विकेट पूरा किया। आकिब नबी ने 10.1 ओवर में 28 रन देकर 5 विकेट लिया। इस दौरान हैट्रिक भी शामिल है। इसके साथ ही वह दलीप ट्रॉफी में कपिल देव और साईराज बहुतुले के बाद हैट्रिक विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
BCCI और ललित मोदी को बड़ी राहत, ट्रिब्यूनल ने पलटा ED का फैसला; IPL 2009 से जुड़ा है मामला
Duleep Trophy 2026-27: ऋतुराज गायकवाड़ को मिली वेस्ट जोन की कमान, पृथ्वी शॉ की टीम में हुई वापसी
IND vs ENG: लॉर्ड्स में टूटा 747 रनों का रिकॉर्ड! वनडे क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर
1 रन से टूटा वॉशिंगटन फ्रीडम का सपना, लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने पहली बार जीता MLC का खिताब
1978-79 में कपिल देव ने किया था ये कारनामा
कपिल देव ने 1978/79 सीजन के दौरान दिल्ली के फ़िरोज शाह कोटला में नॉर्थ जोन के लिए खेलते हुए वेस्ट जोन के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी। इसी तरह साईराज बहुतुले ने 2000/01 सीजन में पुणे के नेहरू स्टेडियम में वेस्ट जोन के लिए खेलते हुए ईस्ट जोन के खिलाफ इस उपलब्धि को हासिल किया था। इसके साथ ही वो कपिल देव के खास लिस्ट में शामिल हो गए थे।
दलीप ट्रॉफी में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज
| खिलाड़ी का नाम | मैच | स्थान | सत्र |
|---|---|---|---|
| कपिल देव | नॉर्थ ज़ोन बनाम वेस्ट ज़ोन | फिरोजशाह कोटला, दिल्ली | 1978/79 |
| साईराज बहुतुले | वेस्ट ज़ोन बनाम ईस्ट ज़ोन | नेहरू स्टेडियम, पुणे | 2000/01 |
| आक़िब नबी | नॉर्थ ज़ोन बनाम वेस्ट ज़ोन | सीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड, बेंगलुरु | 2025/26 |
आकिब नबी का करियर
आकिब नबी ने अब तक 29 फर्स्ट-क्लास मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3,999 गेंदें फेंकी हैं, जिनमें उन्होंने 1,991 रन देकर 90 विकेट हासिल किए हैं। उनका गेंदबाज़ी औसत 22.12 है, जो इस प्रारूप में उनकी निरंतरता और प्रभाव को दर्शाता है। उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी एक पारी में 6 विकेट पर 53 रन है, जबकि मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 10 विकेट पर 74 रन रहा है।
यह भी पढ़ें: दानिश मालेवार ने रचा इतिहास, 81 साल में ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने
नबी के नाम अब तक 8 बार पारी में पांच विकेट और 2 बार मैच में दस विकेट लेने का कारनामा दर्ज है। उनकी स्ट्राइक रेट 44.4 और इकॉनॉमी रेट 2.98 है, जो यह दिखाता है कि वह लंबे स्पेल में भी किफायती और घातक गेंदबाज़ साबित होते हैं।
वहीं, लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 29 मैचों में 1,434 गेंदों पर 42 विकेट चटकाए हैं। इस प्रारूप में उनका गेंदबाज़ी औसत 28.88, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/39, इकॉनॉमी रेट 5.07 और स्ट्राइक रेट 34.1 है। ये आंकड़े बताते हैं कि औक़िब नबी न केवल रेड बॉल क्रिकेट में बल्कि सीमित ओवरों के खेल में भी एक प्रभावशाली और भरोसेमंद गेंदबाज़ हैं।
Auqib nabi takes hat trick in duleep trophy 2025 join kapil dev elite list
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jana Nayagan Movie Review: दर्शकों के दिलों पर छायी जननायकन, विजय की आखिरी फिल्म से गूंजा सिनेमाहॉल
Jul 23, 2026 | 11:43 AMमुरैना में किसान परेशान: खाद का ऑनलाइन सिस्टम बना मुसीबत, 80 किमी दूर से लेना पड़ रहा यूरिया
Jul 23, 2026 | 11:42 AMआंगनवाड़ी के खाने में बड़ा बदलाव! अब अरहर खिचड़ी की जगह मिलेगा टेस्टी वेज पुलाव, जानें पूरी डिटेल्स
Jul 23, 2026 | 11:39 AMNEET आंदोलन में कूदी देवेंद्र फडणवीस की बेटी दिविजा फडणवीस, देश के युवाओं और छात्रों से की खास अपील
Jul 23, 2026 | 11:38 AMचाइना ओपन में लक्ष्य सेन की शानदार जीत, अब प्री-क्वार्टर फाइनल में विक्टर लाई से होगी भिड़ंत
Jul 23, 2026 | 11:35 AMसंसद के मकर द्वार पर भिड़े NDA और INDIA गठबंधन! आमने-सामने आए सांसद, जमकर हुई नारेबाजी- VIDEO
Jul 23, 2026 | 11:35 AMखाट-स्ट्रेचर का सहारा! गड़चिरोली के दुर्गम कोईंदूल गांव में स्वास्थ्यकर्मियों की जांबाजी से टला बड़ा हादसा
Jul 23, 2026 | 11:34 AMवीडियो गैलरी

Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM














