- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Big Update On Ajinkya Rahane And Akshar Patels Injury
DC vs KKR: अजिंक्य रहाणे को लगे टांके तो अक्षर पटेल भी हुए चोटिल, दोनों कप्तानों के चोट पर आया बड़ा अपडेट
इस मैच में अक्षर पटेल और अजिंक्य रहाणे चोटिल हो गए हैं। हालांकि बाद में अक्षर पटेल ने बल्लेबाजी की लेकिन रहाणे फील्ड पर नहीं उतरे। दोनों ने कहा कि वो अगले मैच तक ठीक हो जाएंगे।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

अक्षर पटेल और अजिंक्य रहाणे (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 का 48वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। यह मुकाबला दोनों कप्तानों के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ। इस मुकाबले में दोनों कप्तान चोटिल हो गए। कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे और दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए। दोनों खिलाड़ी चोट लगते ही मैदान से बाहर चले गए थे।
अक्षर पटेल बाद में बल्लेबाजी करने उतरे। उनका चोट ज्यादा गंभीर नहीं लगा। जबकि रहाणे के हाथ में पट्टी लगी रही। रहाणे के फील्ड से बाहर आने के बाद सुनील नरेन ने कप्तानी की। केकेआर के उपकप्तान पहले ही वैभव अरोड़ा के इम्पैक्ट के रूप में बाहर हो गए थे। जिसके बाद सुनील नरेन ने कमान संभाली।
फाफ डु प्लेसिस के शॉट से चोटिल हुए रहाणे
रहाणे को फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी। वो शॉर्ट कवर पर फील्डिंग कर रहे थे। जब उन्होंने फाफ डु प्लेसी का एक करारा शॉट रोकने का प्रयास किया। गेंद उनके हाथ से छिटककर मिड ऑफ की ओर गई और रहाणे इसके बाद तुरंत मैदान से बाहर चले गए। मैच के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए रहाणे ने कहा कि यह चोट उतनी गंभीर नहीं है और मैं जल्दी ही ठीक हो जाऊंगा।
सम्बंधित ख़बरें
‘IPL 2026 में…’, CSK के सीईओ ने MS Dhoni के रिटायरमेंट को लेकर किया बड़ा ऐलान
IPL 2026: गुजरात टाइटंस के लिए बड़ी खुशखबरी, मैदान पर लौटा सबसे घातक मैच विनर, विरोधी टीमों में खौफ
‘हमारी टीम T20 वर्ल्ड कप में होती अगर…’, यूनुस के जाते ही बांग्लादेश के बदले सुर, BNP ने दिया बड़ा बयान
भारत में दिखेगा विदेशी लीग का जलवा…BCCI ने बनाया दमदार प्लान, इस स्टेडियम में खेला जाएगा मैच
ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक केकेआर के एक प्रतिनिधि ने बताया कि शुरुआती आकलन में यह चोट ज्यादा गंभीर नहीं लग रही है। लेकिन टीम के फिजियो प्रंशात पंचदा बुधवार को इसका स्कैन करवाएंगे। वहीं प्रेस कॉन्फ़्रेंस में आए KKR के ऑलराउंडर अनुकूल रॉय ने बताया कि उनको कुछ टांके लगे हैं, लेकिन यह दो-तीन दिन में ठीक हो जाएगा।
अक्षर को भी फील्डिंग में लगी थी चोट
अगर बात अक्षर पटेल की करें तब उनको फील्डिंग के दौरान 18वें ओवर में चोट लगी। रोवमन पॉवेल ने उनकी तरफ गेंद को मारा। इस शॉट को रोकने के लिए अक्षर ने फुल डाइव लगाया, लेकिन उनका हाथ अभ्यास पिच पर रगड़कर छिल गया और वह दर्द से कराह उठे। इसके बाद वो फिजियो पैट्रिक फ़ारहाट के साथ मैदान से बाहर चले गए।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हालांकि दूसरी पारी में अक्षर बल्लेबाज़ी के लिए आए और 23 गेंदों में 43 रन बनाए। अक्षर ने कहा कि मेरी हथेली डाइव लगाने के दौरान प्रैक्टिस पिच पर रगड़ गई थी, जिससे वहां की चमड़ी छील गई। जब भी मैं गेंद को हिट कर रहा था, तो मुझे दर्द हो रहा था। अगले मैच तक उम्मीद है ठीक हो जाऊंगा।
Big update on ajinkya rahane and akshar patels injury
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
साउथ अफ्रीका ने Team India को दिखाया आईना, आसानी से जीता सुपर-8 का मैच, ‘मैन इन ब्लू’ की हार का कौन जिम्मेदार?
Feb 22, 2026 | 11:47 PMसाउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के लिए भारत के बल्लेबाज जिम्मेदार, इस विश्व कप में सामने आया ओपनर्स का घटिया रिकॉर्ड
Feb 22, 2026 | 11:26 PMIND vs SA: अहमदाबाद में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 76 रन के बड़े अंतर से जीता मुकाबला
Feb 22, 2026 | 10:37 PMएडेन मार्करम के लिए ‘काल’ बने अर्शदीप सिंह! टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं चला बल्ला, बनाया 7वीं बार शिकार
Feb 22, 2026 | 10:19 PMशादी के मंडप से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची 10वीं की छात्रा, वीडियो वायरल
Feb 22, 2026 | 10:14 PMराज्यसभा पर उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, शरद पवार किनारे, कांग्रेस से सीधी बात
Feb 22, 2026 | 10:04 PMताज बंगाल की ‘गार्डियन’ थुमकी बनी इंटरनेट सेंसेशन, होटल लॉबी में मस्ती का वीडियो वायरल
Feb 22, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














