हरभजन सिंह टीम इंडिया में बनेंगे नए कोच? भारत के गेंदबाजों की बदलेगी स्थिति, बोर्ड ने रखा प्रस्ताव!
BCCI: टीम इंडिया के भविष्य को मजबूत करने BCCI प्रयासरत है। जहीर खान बेंगलुरु में युवा खिलाड़ियों के साथ काम कर रहे हैं, और हरभजन सिंह को भी स्पिन कैंप का ऑफर मिला।
- Written By: संजय बिष्ट
हरभजन सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
Harbhajan Singh News: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान इस समय बेंगलुरु में हैं, जहां वे नए खिलाड़ियों की स्किल्स सुधारने पर फोकस कर रहे हैं। BCCI का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बेंगलुरु में स्थित है, जिसका संचालन वीवीएस लक्ष्मण कर रहे हैं। जहीर खान यहां पांच दिवसीय कैंप चला रहे हैं, जिसमें युवा तेज गेंदबाजों को सीनियर टीम के लिए तैयार किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य टीम इंडिया की गेंदबाजी को और मजबूत बनाना है, खासकर स्पिन और तेज गेंदबाजी के मिश्रण में।
हरभजन सिंह को भी मिला ऑफर
सूत्रों के अनुसार, BCCI ने हरभजन सिंह को भी स्पिन गेंदबाजों के साथ काम करने के लिए संभावित ऑफर दे दिया है। BCCI के सूत्र ने बताया कि ‘वीवीएस लक्ष्मण ने जहीर खान, हरभजन सिंह और अनिल कुंबले से खास कैंप को लेकर बात की है। भज्जी चार-पांच दिन का समय निकालने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि स्पिन गेंदबाजों के साथ वो काम कर पाएं। इस पहल से टीम इंडिया के लिए 100 से अधिक टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी नई पीढ़ी को तैयार कर पाएंगे।’
Some @BCCI COE news: The COE is organizing five-day Specialised red ball Camps with targetted players (U-19, India A). Zaheer Khan is conducting a pacers’ clinic this week. @VVSLaxman281 has also approached @harbhajan_singh for an off-spinners’ camp. The dates are being worked… — Kushan Sarkar (@kushansarkar) March 2, 2026
लक्ष्मण इस समय इंडिया A स्तर और युवा खिलाड़ियों को सीनियर टीम के लिए तैयार करने की रणनीति बना रहे हैं। इस कैंप में शामिल होने वाले अनुभवी खिलाड़ी नई पीढ़ी के गेंदबाजों को तकनीक, मैच प्रबंधन और मानसिक मजबूती सिखाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
वानखेड़े में पंजाब किंग्स की दहाड़, MI को 7 विकेट से रौंदा, अय्यर-प्रभसिमरन के दम पर लगातार हासिल की चौथी जीत
MI vs PBKS: डी कॉक की सेंचुरी ने मचाई तबाही, इस स्पेशल क्लब का बन गए हिस्सा, दिग्गज बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे
MI vs PBKS: मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रन का टारगेट, डीकॉक ने खेली 112 रन की शतकीय पारी
CSK फैंस के लिए खुशखबरी, टीम के साथ हैदराबाद पहुंचे MS Dhoni, क्या SRH के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे ‘थाला’?
कैंप की संभावित शुरुआत और IPL से पहले तैयारी
कैंप की शुरुआत इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले होने की संभावना है, ताकि खिलाड़ी IPL शुरू होने से पहले ट्रेनिंग कर सकें। जहीर खान पहले ही युवा खिलाड़ियों के साथ काम कर रहे हैं, और अब हरभजन सिंह की मौजूदगी से स्पिन विभाग में सुधार और मजबूती आएगी। BCCI की यह पहल टीम इंडिया के लिए भविष्य में टेस्ट और वनडे क्रिकेट में मजबूत गेंदबाजी इकाई तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
ये भी पढ़ें: संजू सैमसन की मैच जीताऊ पारी देख खुशी से झूम उठे ये दिग्गज, सोशल मीडिया पर बधाईयों का लगा तांता
इस कैंप के जरिए भारत के तेज और स्पिन दोनों विभाग के खिलाड़ियों को उन्नत प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे आगामी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में टीम इंडिया और प्रतिस्पर्धात्मक बनेगी। अनुभवी कोचिंग स्टाफ के मार्गदर्शन में युवा खिलाड़ी तकनीकी सुधार, मानसिक दृढ़ता और मैच परिस्थितियों के लिए तैयार होंगे, जो टीम के प्रदर्शन पर सकारात्मक असर डालने वाला है।
