Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारतीय क्रिकेट में सबसे बड़ा तख्तापलट! सूर्यकुमार यादव की छुट्टी, श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के नए T20 कप्तान

India T20 Captain: भारतीय क्रिकेट टीम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बीसीसीआई ने टी20 टूर्नामेंट के लिए सूर्या कुमार को कप्तानी के पद से हटा दिया है। उनकी जगह श्रेयस अय्यर को नया कप्तान चुना है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 05, 2026 | 11:09 AM

श्रेयस अय्यर (IANS फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Shreyas Iyer replaces Suryakumar Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है। BCCI ने T20 कप्तानी सूर्यकुमार यादव से लेकर श्रेयस अय्यर को सौंप दी है और उन्हें टीम इंडिया का नया कप्तान बनाया है। अब तक T20 फॉर्मेट में टीम की कमान सूर्यकुमार यादव संभाल रहे थे, लेकिन अब यह जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर को दी गई है।

कुछ समय से सूर्यकुमार यादव के खेल और कप्तानी पर सवाल उठ रहे थे। T20 वर्ल्ड कप में उनके प्रदर्शन से जैसी उम्मीदें थीं, वे पूरी नहीं हुईं और 2026 इंडियन प्रीमियर लीग में भी वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए। उनके हालिया प्रदर्शन को देखते हुए, चयनकर्ताओं ने नए कप्तान की तलाश शुरू कर दी थी।

श्रेयस अय्यर को ही क्यों चुना गया?

भारतीय क्रिकेट में श्रेयस अय्यर को एक भरोसेमंद और अनुभवी बल्लेबाज माना जाता है। उन्हें घरेलू क्रिकेट और IPL, दोनों में कप्तानी का अच्छा अनुभव है और उन्होंने मैदान पर लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। अय्यर दबाव में भी सही फैसले लेने में सक्षम हैं। इन खूबियों को देखते हुए, चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट ने उन्हें इस भूमिका के लिए सबसे सही उम्मीदवार माना।

सम्बंधित ख़बरें

अफगानिस्तान सीरीज के रंग में पड़ा भंग! पहले विराट कोहली हुए बाहर, अब रोहित और हार्दिक के खेलने पर भी संस्पेस

T20 के बाद टेस्ट क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री? टीम इंडिया में बड़ी हलचल, दिग्गज ने की सिफारिश!

कप्तानी में Suryakumar Yadav ने गाड़े सफलता के झंडे, बना दिया महारिकॉर्ड, जीत प्रतिशत में सबको छोड़ा पीछे

भारत की T20 टीम में बड़ा फेरबदल! सूर्यवंशी अंदर तो सूर्यकुमार बाहर? अय्यर या पाटीदार, किसका कटेगा पत्ता; देखें

अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय T20 टीम के लिए एक नए दौर की शुरुआत होगी और सबकी नजरें आने वाले टूर्नामेंट्स में उनके प्रदर्शन पर होंगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी कप्तानी में टीम कैसा प्रदर्शन करती है। इसके अलावा, खिलाड़ियों के चयन और बैटिंग ऑर्डर में भी कुछ अहम बदलाव हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें – IND vs AFG सीरीज से विराट कोहली बाहर, अब चमकेगी इन खिलाड़ियों की किस्मत, जानिए कौन हैं वो 4 सबसे बड़े दावेदार?

श्रेयस अय्यर पर अहम जिम्मेदारी

श्रेयस अय्यर के सामने अब रन बनाने और टीम को एकजुट होकर आगे ले जाने की दोहरी चुनौती है। उनका काम टीम को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है। इस फैसले को एक अहम कदम माना जा रहा है जो भारतीय क्रिकेट की भविष्य की दिशा तय करेगा।

उप-कप्तान के लिए तिलक का नाम आगे

वहीं भारतीय क्रिकेट टीम में उपकप्तानी के लिए तिलक वर्मा का नाम सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि तिलक वर्मा को टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, BCCI के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर, हेड कोच गौतम गंभीर और चयन समिति के बीच श्रेयस अय्यर को कप्तान और तिलक वर्मा को उप-कप्तान बनाने पर पूरी सहमति बन गई है। हालांकि, बीसीसीआई ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

IPL में बतौर कप्तान 3000 रन बनाने वाले बनें खिलाड़ी

क्रमांक खिलाड़ी आईपीएल में कप्तान के रूप में रन
1 विराट कोहली 4994
2 एम एस धोनी 4753
3 रोहित शर्मा 3986
4 गौतम गंभीर 3518
5 डेविड वॉर्नर 3356
6 श्रेयस अय्यर 3094

Shreyas iyer new india t20 captain bcci replaces suryakumar yadav cricket news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 05, 2026 | 09:35 AM

Topics:  

  • BCCI
  • Cricket News
  • Shreyas Iyer
  • Suryakumar Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.