अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेंगे ये खिलाड़ी, पूर्व क्रिकेटर ने प्लेइंग 11 में पंत को दी जगह, बताई ये वजह
IND vs AFG Test Match 2026: अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भारत की प्लेइंग इलेवन चुनी है, जिसमें उन्होंने ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल दोनों को जगह दी है।
- Written By: अक्षय साहू
अफगानिस्तान के खिलाफ कल एकमात्र टेस्ट खेलने उतरेगी टीम इंडिया (सोर्स- सोशल मीडिया)
India Playing 11 Against Afghanistan: भारतीय क्रिकेट जल्द ही अफगानिस्तान के खिलाफ सीरिज की शुरुआत करेगी। टीम पंजाब के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार (6 जून) को एकमात्र टेस्ट मैच खेनले उतरेगी। इसी बीच पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भारत की प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। उन्होंने अपनी टीम में ऋषभ पंत को जगह दी है।
आकाश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी प्लेइंग इलेवन चुनी। इसमें उन्होंने एकमात्र टेस्ट के लिए केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल को सलामी बल्लेबाज के तौर पर चुना है। आकाश ने कहा कि इस कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ करना बिल्कुल भी ठीक नहीं होगा। नंबर तीन की पोजीशन के लिए उन्होंने साई सुदर्शन को खिलाने की बात कही। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि सुदर्शन को अधिक मौके मिलने चाहिए।
नंबर चार पर शुभमन गिल का नाम
आकाश के मुताबिक, शुभमन गिल का नंबर चार पर ही खेलना चाहिए। उन्होंने खराब फॉर्म से जूझ रहे ऋषभ पंत को भी टीम में जगह दी है। आकाश ने ऋषभ पंत के पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें पांचवें स्थान पर खिलाने की सलाह दी है। पूर्व क्रिकेटर ने ध्रुव जुरेल को भी इस टेस्ट मैच के लिए अंतिम ग्यारह में शामिल किया है। जुरेल की हालिया फॉर्म काफी शानदार रही है। आईपीएल 2026 में भी उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए दमदार प्रदर्शन किया था।
सम्बंधित ख़बरें
‘मरते दम तक साथ दूंगा’, शहनाज गिल संग रिश्ते पर राघव जुयाल ने तोड़ी चुप्पी, डेटिंग अफवाहों पर दिया साफ जवाब
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया तैयार, नए खिलाड़ियों पर होगी नजर; जानिए मैच शेड्यूल, स्क्वॉड और लाइव प्रसारण
IND vs ENG: लॉर्ड्स में टूटा 747 रनों का रिकॉर्ड! वनडे क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर
IND vs ENG 3rd ODI: इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी चुनी; बुमराह बाहर, टीम इंडिया में 3 बदलाव
प्रसिद्ध कृष्णा और सिराज को तेज गेंदबाजी की कमान
इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर ने ऑलराउंडर के तौर पर वॉशिंगटन सुंदर को चुना है। हालांकि, उन्होंने कहा कि जुरेल के स्थान पर नीतीश कुमार रेड्डी को भी आजमाया जा सकता है। आकाश ने प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज को तेज गेंदबाजों के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया है।
गुरनूर बरार को मिले डेब्यू कैप
उन्होंने कहा कि अगर परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के अनुकूल रहती है, तो गुरनूर बरार को डेब्यू कैप मिलनी चाहिए। हालांकि, अगर पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार रहती है, तो हर्ष दुबे या मानव सुथार में से किसी एक को मौका दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेट में सबसे बड़ा तख्तापलट! सूर्यकुमार यादव की छुट्टी, श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के नए T20 कप्तान
आकाश चोपड़ा की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार/हर्ष दुबे।
