Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रोहित-कोहली का टेस्ट रिटायरमेंट BCCI की साजिश? बोर्ड के जवाब से उड़ जाएंगे होश!

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अचानक टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। जिसके बाद बोर्ड और इनके बीच मनमुटाव की खबरें चरम पर थी।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Jul 16, 2025 | 08:26 AM

रोहित शर्मा और विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

इस वक्त टीम इंडिया शुभमन गिल की अगुवाई इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज खेल रही है। अब तक सीरीज के तीन मैच हो चुके हैं, जिसमें 2-1 की बढ़त के साथ इंग्लैंड आगे चल रही है। इस सीरीज में फैंस रोहित शर्मा और विराट कोहली को मिस कर रहे हैं। इन दोनों की कमी फैंस को रास नहीं आ रही है। गौरतलब है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इंग्लैंड सीरीज के ठीक पहले टेस्ट क्रिकेट को से रिटायरमेंट ले लिया था।

टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ियों के इस फैसले के बाद कई लोग हैरान थे। उनके मन में ये सवाल था कि आखिर इन दोनों ने इंग्लैंड की अहम सीरीज से पहले इतना बड़ा फैसला क्यों लिया? कई लोगों का मानना था कि इसके पीछे बोर्ड का दवाब हो सकता है।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान दोनों खिलाड़ियों ने ज्यादा रन नहीं बनाए थे। इस दौरान एक मैच में रोहित शर्मा को आराम दिया गया था। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इन दोनों के रिटायरमेंट पर बोर्ड का पक्ष रखते हुए चुप्पी तोड़ी है।

सम्बंधित ख़बरें

Under-19 World Cup का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम पर मेहरबान हुआ BCCI, कर दिया करोड़ों के इनाम का ऐलान

वैभव सूर्यवंशी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी…लेकिन फिर भी नहीं हो सकता टीम इंडिया में चयन, जान लें ICC का नियम

IND vs ENG U19 World Cup Final Highlights: भारत ने जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब, इंग्लैंड को हराया

RCB की खिताबी जीत पर विराट कोहली ने मंधाना के लिए लिखी खास बात, WPL जीत को लेकर पोस्ट हो रहा वायरल

यह उनका अपना फैसला था- राजीव शुक्ला

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा है कि किसी भी खिलाड़ी के लिए रिटायरमेंट का फैसला उसका अपना होता है। क्रिकेट संस्था उसे निर्णय लेने के लिए बाध्य नहीं कर सकती है। उन्होंने ANI से बात करते हुए कहा “मैं एक बार स्पष्ट कर देना चाहता हूं। हम सभी रोहित शर्मा और विराट कोहली की कमी महसूस कर रहे हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने संन्यास लेने का फैसला खुद लिया था। बीसीसीआई की नीति है कि हम किसी भी खिलाड़ी को संन्यास लेने के लिए नहीं कहते। यह उनका अपना फैसला था।”

इसके आगे राजीव शुक्ला ने कहा कि ” उन्होंने अपनी मर्जी से संन्याल लेने का फैसला किया। हम उन्हें (रोहित शर्मा-विराट कोहली) को हमेशा याद रखेंगे। हम उन्हें महान बल्लेबाज के रूप में जानते हैं। हम लोगों के लिए ये बहुत अच्छी बात है कि वे दोनों वनडे के लिए उपलब्ध हैं।”

ये भी पढ़ें: चौथे टेस्ट में इंग्लैंड के घातक प्लेयर की एंट्री, टीम इंडिया के सामने नई चुनौती

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दोनों ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने रिटायरमेंट की घोषणा की थी। इन दोनों खिलाड़ियों ने आईपीएल से पहले रणजी ट्रॉफी खेली थी। ऐसे में लग रहा था कि ये इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी है। लेकिन फिर अचानक से दोनों ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। ऐसे में सभी लोगों के मन में बोर्ड और दो दिग्गज खिलाडि़यों के बीच मनमुटाव का सस्पेंस था। अब बीसीसीआई के उपाध्यक्ष ने इन सभी अटकलों पर ब्रेक लगा दिया है।

Bcci vice president rajeev shukla said rohit sharma and virat kohli took test retirement their own will

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 16, 2025 | 08:26 AM

Topics:  

  • BCCI
  • IND Vs ENG
  • Rohit Sharma
  • Virat Kohli

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.