-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Liam Dawson Included England Squad 4th Test Old Trafford Manchester Ind Vs Eng
चौथे टेस्ट में इंग्लैंड के घातक प्लेयर की एंट्री, टीम इंडिया के सामने नई चुनौती
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
भारत और इंग्लैंड के बीच 2025 टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में 23 जुलाई से शुरू होने वाला है। इस टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम में एक धांसू खिलाड़ी को शामिल किया है।

चौथे टेस्ट में इंग्लैंड ने अपनी टीम में किया बड़ा बदलाव (फोटो- सोशल मीडिया)
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला बीते सोमवार 14 जुलाई को संपन्न हो गया। ये मुकाबला लॉर्ड्स में खेला गया, जिसे मेजबान इंग्लैंड ने 22 रन से अपने नाम किया। इसके बाद सीरीज का चौथा मैच 23 जुलाई से 27 जुलाई तक मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। इस टेस्ट सीरीज में दोनों टीम के खिलाड़ियों के बीच काफी आक्रमकता देखी जा रही है। ऐसे में चौथे टेस्ट का अभी से लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इसी बीच इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट के लिए बीते मंगलावार को अपनी टीम का ऐलान कर दिया। इस ऐलान में इंग्लैंड ने घरेलू क्रिकेट के एक धांसू खिलाड़ी को शामिल किया है। दरअसल, हम स्पिनर लियाम डॉसन की बात कर रहे हैं। उन्हें शोएब बशीर की जगह टीम में शामिल किया गया। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने गेंद के अलावा बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया है।
लियाम डॉसन का प्रदर्शन
लियाम डॉसन इंग्लैंड टीम के 35 वर्षीय खिलाड़ी हैं, जो कि भारत के एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में इंग्लिश टीम का हिस्सा बने हैं। उन्होंने साल 2016 में भारत के खिलाफ चेन्नई टेस्ट मैच में अपने डेब्यू किया था। जिसके बाद उन्होंने आखिरी बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2017 में मैच खेला था। अब वो करीब 8 साल के बाद एक बार फिर से इंग्लैंड की नेशनल टीम में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बेन स्टोक्स ने नाइट क्लब विवाद पर तोड़ी चुप्पी, गलती मानते हुए साथी खिलाड़ियों से मांगी माफी
IND vs ENG: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इस धाकड़ खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
न्यूजीलैंड से हार के बाद ICC की तरफ से इंग्लैंड को लगा एक और बड़ा झटका, WTC के हवाले से हुआ भारी नुकसान
Breaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके
लियाम ने अब तक इंग्लैंड के लिए कुल 3 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 7 विकेट अपने नाम किए हैं। दूसरी तरफ 6 वनडे मुकाबलों में वो 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बना चुके हैं। वहीं, टी20 क्रिकेट में उन्होंने 14 मुकाबले खेले हैं, जहां पर वो 11 विकेट लेने में कामयाब हो पाए हैं। अगर बात करें घरेलू क्रिकेट की तो यहां पर लियाम डॉसन ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कुल 212 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया है। लियाम ने घरेलू क्रिकेट में 35.29 की औसत के साथ 10731 रन और 371 विकेट लिए हैं।
ये भी पढ़ें: ‘लास्ट बैटर आउट होने पर कैसा लगा?’ King Charles से मिली ‘प्रिंस’ एंड कंपनी-VIDEO
चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान
चौथे टेस्ट मुकाबले के इंग्लैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाले मुकाबले के लिए इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है:
बेन स्टोक्स (कप्तान), जो रूट, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्राय क्रॉली, लियाम डॉसन, बेन डकेट, ओली पोप, जेमी ओवरटन, जोश टंग, क्रिस वोक्स।
Liam dawson included england squad 4th test old trafford manchester ind vs eng
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गोंदिया में फिर लौट रहा मौत का मानसून! फाइलों में बंद हुई जर्जर पुलों की सुध, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल
Jun 27, 2026 | 09:48 AMवर्धा के वायगांव में एफडीए और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32 हजार का प्रतिबंधित गुटखा व सुगंधित तंबाकू जब्त
Jun 27, 2026 | 09:39 AMसंदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी ढेर, यूपी STF के साथ मुठभेड़ में हुई मौत, 1 लाख रुपये का था इनाम
Jun 27, 2026 | 09:33 AMपाकिस्तान में 5.4 तीव्रता का भूकंप, दहशत में घर छोड़कर भागे लोग; क्या मंडरा रहा है बड़ा खतरा?
Jun 27, 2026 | 09:32 AMछात्रों को निशाना बना रहे ड्रग्स माफिया! गोंदिया में तेजी से फैल रहा जाल; कांग्रेस ने थानेदार को सौंपा ज्ञापन
Jun 27, 2026 | 09:30 AMThane Palghar District Cooperative Bank Election में महायुति में दरार, शिवसेना और भाजपा आमने-सामने
Jun 27, 2026 | 09:30 AMगड़चिरोली में अवैध रेत खनन के दौरान बड़ा हादसा, सिंड्राई घाट पर मशीन के नीचे दबने से मजदूर की दर्दनाक मौत
Jun 27, 2026 | 09:25 AMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM














