-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bcci To Support Three Olympic Sports Players To Get Professional Training
क्रिकेट के बाद अब दूसरे खेलों में भी हाथ आजमाएगा BCCI, ओलंपिक में भारत को मेडल दिलाने का उठाएगा बीड़ा
- Written By: मृणाल पाठक
बीसीसीआई अब ओलंपिक में भी अपना योगदान देगा। बोर्ड तीन खेलों की जिम्मेदारी लेने को तैयार है। जहां वह खिलाड़ियों को प्रोफेशनल ट्रेनिंग, न्यूट्रिशन और कोचिंग जैसी सुविधाएं मुहैया कराएगा।

बीसीसीआई (सोर्स-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट बोर्ड दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड में से एक है और अपने खिलाड़ियों की हर जरूरत का पूरा ध्यान रखता है। अब बीसीसीआई ने एक और बड़ा कदम उठाया है। ओलंपिक खेलों में भारत के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए बीसीसीआई ने आगे आकर मदद करने की पहल की है।
दरअसल, खेल मंत्रालय ने कॉरपोरेट कंपनियों और सरकारी संस्थाओं को खेलों से जोड़ने की कोशिश तेज कर दी है। इसके तहत मंत्रालय ने बीसीसीआई समेत करीब 50 कंपनियों और संस्थाओं के साथ ऑनलाइन मीटिंग की।
इस मीटिंग में खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने बीसीसीआई, कोल इंडिया, नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड जैसी कंपनियों से खिलाड़ियों के ट्रेनिंग, डाइट और कोचिंग की जिम्मेदारी लेने की अपील की। खबरों के मुताबिक, ज्यादातर कंपनियों ने इस काम में मदद करने के लिए अपनी सहमति दे दी है।
सम्बंधित ख़बरें
ओलंपिक दिवस पर HCL फाउंडेशन-नागपुर मनपा में एमओयू, ‘स्पोर्ट्स फॉर चेंज’ पहल के तहत खेलों को मिलेगा बढ़ावा
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
फ्री हिट, इम्पैक्ट प्लेयर और DRS से जुड़े नियमों में बदलाव, BCCI और ICC भी कर सकते हैं विचार
Breaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके
बीसीसीआई की तरफ से मीटिंग में उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला शामिल हुए। उन्होंने तीन खेलों को अपनाने की इच्छा जताई। बताया जा रहा है कि बीसीसीआई समेत कई संस्थाएं इस पहल को लेकर काफी उत्साहित नजर आईं। मंत्रालय ने सभी से इस पर एक ठोस प्लान मांगा है।
प्लान के मुताबिक, कंपनियां चुने गए खेलों के खिलाड़ियों की ट्रेनिंग, डाइट और कोचिंग का खर्च उठाएंगी। इस काम की निगरानी के लिए मंत्रालय और संबंधित खेल संघों की एक कमेटी बनाई जाएगी। मंत्रालय ने यह भी साफ किया है कि सरकार की तरफ से मिलने वाली फंडिंग बंद नहीं होगी। बल्कि सरकार चाहती है कि कॉरपोरेट कंपनियां इस प्रक्रिया में प्रोफेशनल तरीके से मदद करें और खिलाड़ियों को बेहतर सपोर्ट मिले।
मुंबई इंडियंस इस धाकड़ खिलाड़ी को करेगी टीम में शामिल, IPL में पहले भी मचा चुके हैं तहलका
बीसीसीआई पहले भी ओलंपिक खेलों में भारत की मदद कर चुका है। हाल ही में उसने पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय टीम को सपोर्ट करने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ को 8.5 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया था। इसके अलावा, अब जब लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किया गया है, तो बीसीसीआई की भागीदारी और भी बढ़ने वाली है।
Bcci to support three olympic sports players to get professional training
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMसाकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
Jul 02, 2026 | 06:27 PMगुलाबी मीनाकारी से चमकी काशी की पहचान, लाखों के चेस सेट की विदेशों में जबरदस्त डिमांड
Jul 02, 2026 | 06:26 PMमुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
Jul 02, 2026 | 06:25 PMमहाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Jul 02, 2026 | 06:18 PMवो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
Jul 02, 2026 | 06:14 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














