IPL 2026 के बाद BCCI लेगा बड़ा निर्णय, कोचिंग रोल के लिए बालाजी समेत कई अन्य नाम किए गए शॉर्टलिस्ट
Lakshmipathy Balaji: बीसीसीआई ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के नए कोचिंग स्टाफ के लिए पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वीआरवी सिंह और लक्ष्मीपति बालाजी को शॉर्टलिस्ट किया है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
लक्ष्मीपति बालाजी (फोटो- सोशल मीडिया)
Indian Cricket Team: खबर है कि भारतीय क्रिकेट की अहम कड़ी कहे जाने वाले BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में जल्द कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम में कोचिंग स्टाफ के लिए नामों को शॉर्टलिस्ट किया है। बोर्ड के द्वारा शॉर्टलिस्ट की गई इस लिस्ट में टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाद लक्ष्मीपति बालाजी और वीआरवी सिंह जैसे लोकप्रिय नाम सामने आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2026 के खत्म होते ही इनको नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
पिछले साल ट्रॉय कूली के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से अलग होने के बाद बीसीसीआई बेंगलुरु स्थित अपने हाई-परफॉर्मेंस सेंटर के लिए नए गेंदबाजी विशेषज्ञ की तलाश में जुटा हुआ था। इस दौरान बोर्ड ने इंग्लैंड के प्रसिद्ध बॉलिंग कोच स्टेफन जोन्स के साथ भी बातचीत की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच चर्चा काफी आगे तक पहुंच गई थी, लेकिन फिलहाल यह मामला अंतिम रूप नहीं ले सका। इसके बाद बीसीसीआई ने विदेशी विकल्पों से हटकर भारतीय कोचों पर ध्यान देना शुरू किया।
10 पदों के लिए मांगे थे आवेदन
अब खबरें हैं कि पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वीआरवी सिंह और लक्ष्मीपति बालाजी को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के कोचिंग स्टाफ में शामिल किया जा सकता है। फरवरी महीने में बीसीसीआई ने कुल 10 नए कोचिंग पदों के लिए आवेदन मांगे थे और अब चयन प्रक्रिया अपने आखिरी चरण में पहुंच चुकी है। माना जा रहा है कि आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद इन नामों पर आधिकारिक फैसला लिया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर टीम के साथ शानदार काम कर चुके अनुभवी कोच पी कृष्णकुमार को बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी मिल सकती है। कृष्णकुमार को उमरान मलिक, युद्धवीर सिंह और आकिब नबी जैसे तेज गेंदबाजों को तैयार करने का श्रेय दिया जाता है। वहीं बल्लेबाजी कोच के रूप में पूर्व कर्नाटक ऑलराउंडर येरे गौड़ का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। 54 वर्षीय गौड़ ने अपने करियर में 134 फर्स्ट-क्लास और 49 लिस्ट ए मैच खेले थे। इसके अलावा पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर सुनेत्रा परांजपे को भी बल्लेबाजी कोचिंग सेटअप में शामिल किए जाने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: 10828 रन और 380 विकेट लेने वाले मैच-विनर ने बीच सीजन लिया संन्यास, टीम इंडिया के खिलाफ किया था डेब्यू
फील्डिंग कोच की भूमिका के लिए दिशान्त याग्निक का नाम लगभग तय माना जा रहा है। याग्निक फिलहाल कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ फील्डिंग कोच के तौर पर काम कर रहे हैं और इससे पहले राजस्थान तथा राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा भी रह चुके हैं। हालांकि विदेशी कोच स्टेफन जोन्स के मामले में अभी पूरी तरह तस्वीर साफ नहीं हुई है। 52 वर्षीय जोन्स हाल ही में हैदराबाद में एक निजी कोचिंग प्रोजेक्ट से जुड़े नजर आए थे, जिससे उनके नाम को लेकर चर्चाएं अभी भी बनी हुई हैं।
