क्या KKR बना पाएगी प्लेऑफ में अपनी जगह? लगातार चौथी जीत ने दिए संकेत, इस रणनीति से बदल सकता है गेम

KKR Playoff Qualification: कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर लगातार अपनी चौथी जीत दर्ज की है। लेकिन क्या वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाएगी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
kkr playoffs qualification
फिन एलेन और कैमरन ग्रीन (सौजन्य-IANS)
Published on: 
Updated on: 

Kolkata Knight Riders: IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर एक बार फिर सही ट्रैक पर आते हुए नजर आ रही है। शुक्रवार (8, मई) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद अब केकेआर वापस अपने एक्टिव अंदाज में आ गई है। आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबले में केकेआर ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ केकेआर की प्लेऑफ में क्वालीफाय करने की उम्मीदें बनी हुई है। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स का सपना चूर-चूर हो गया।

दिल्ली कैपिटल्स को हराने के बाद केकेआर ने अंकतालिका में 9 अंक के साथ सातवें स्थान पर अपनी जगह बनाई है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स 8वें पायदान पर खिसक गई है। अब अगर केकेआर के क्वालीफाय करने की उम्मीदों की बात करें तो वो अभी भी बनी हुई है। इसलिए पासा कभी भी पलट सकता है।

क्या KKR बना पाएगी प्लेऑफ में अपनी जगह?

बता दें, कि इस टूर्नामेंट में सभी टीमों को कुल 14 मुकाबले खेलने होते है। केकेआर अब तक कुल 10 मैच खेल चुकी है। इसका मतलब अभी भी केकेआर के 4 मुकाबले खेलना बाकी है। अगर टीम ये चारों मुकाबले जीत जाती है तो उनके खाते में कुल 17 अंक होंगे और वो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाय कर पाएगी। लेकिन अगर टीएम एक भी मैच हारती है तो स्थिति बिगड़ सकती है।

प्लेऑफ में सबसे आगे ये टीम

प्लेऑफ की बात करें, तो इस समय प्लेऑफ में सबसे आगे टॉप 4 में 14 अंक के साथ सनराइजर्स हैदराबाद सबसे आगे, 13 अंक के साथ पंजाब सुपरकिंग्स, 12 अंक के साथ रॉयल चैलेंजर्ज बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स बनी हुई है। अगर केकेआर को प्लेऑफ के लिए जगह बनानी है तो 5वें नंबर पर 12 अंक के साथ बैठी गुजरात टाइटंस और 6वें नंबर पर 10 अंक के साथ बैठी चेन्नई सुपरकिंग्स से भी आगे निकलना होगा।

ipl 2026 points table
IPL 2026 पॉइंट्स टेबल (स्क्रीन ग्रैब)

केकेआर बनाम दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुए मुकाबले में केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का की थी। केकेआर के गेंदबाजों के सामने दिल्ली कैपिटल्स 8 विकेट पर सिर्फ 142 रन ही बना पाई। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर ने मात्र 14.2 ओवर में 2 विकेट पर 147 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया था। सलामी बल्लेबाज फिन एलेन ने अपना पहला आईपीएल शतक लगाया। वह 47 गेंदों पर 10 छक्कों की मदद से 100 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके साथ कैमरन ग्रीन 27 गेंदों पर 33 रन बनाकर नाबाद रहे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com