-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bcci President Mithun Manhas Reaches Jammu And Kashmir Meets Cm Omar Abdullah
बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास जम्मू-कश्मीर पहुंचे, सीएम उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात कर राज्य में क्रिकेट के विकास और खेल को बढ़ावा देने से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा की।

BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास पहुंचे जम्मू-कश्मीर (फोटो- IANS)
BCCI President Mithun Manhas meets CM Omar Abdullah: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की। इस दौरान जम्मू-कश्मीर में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए की गई पहलों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के सूत्रों के अनुसार, बैठक में मौजूदा क्रिकेट सुविधाओं में सुधार, नए स्टेडियमों के विकास और जम्मू-कश्मीर में उभरते खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए एक मजबूत ढांचा बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए लिखा, “बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें जम्मू-कश्मीर में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए की गई पहलों के बारे में जानकारी दी।” इसके साथ ही कुछ तस्वीरें भी साझा की गई हैं, जिनमें दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) अध्यक्ष रोहन जेटली और ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता बीसीसीआई अध्यक्ष के साथ नजर आ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
मिथुन मन्हास का घरेलू क्रिकेट करियर
भद्रवाह से आने वाले 46 वर्षीय मिथुन विश्व की सबसे शक्तिशाली क्रिकेट संस्था का नेतृत्व करने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले व्यक्ति हैं। जब मन्हास को इस पद पर चुना गया, तो उनके गृहनगर में जश्न का माहौल देखने को मिला था। 29 अक्टूबर 1979 को जन्मे मिथुन मन्हास ने घरेलू क्रिकेट में अपना जलवा बिखेरा है। इस दाएं हाथ के खिलाड़ी ने 157 फर्स्ट क्लास मुकाबलों की 244 पारियों में 45.82 की औसत के साथ 9,714 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 27 शतक और 49 अर्धशतक निकले।
वहीं, 130 लिस्ट-ए मुकाबलों में मन्हास ने 45.84 की औसत के साथ 4,126 रन अपने नाम किए। इस दौरान मन्हास ने 5 शतक और 26 अर्धशतक लगाए। वहीं, 91 टी20 मुकाबलों में उनके नाम 1,170 रन दर्ज हैं। मिथुन मन्हास ने अपने आईपीएल करियर में 55 मैच खेले, जिसमें 22.35 की औसत के साथ 514 रन जोड़े। 1997/98 में घरेलू क्रिकेट की शुरुआत करने वाले मिथुन मन्हास ने बतौर कप्तान दिल्ली को 2007-08 सीजन की रणजी ट्रॉफी जिताई। वह भारत की अंडर-19 और ए टीम का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें: स्मृति मंधाना का जलवा बरकरार, प्रतिका रावल ने लगाई 12 पायदान की छलांग
घरेलू क्रिकेट में प्रभावशाली प्रदर्शन के बावजूद मिथुन मन्हास सीनियर टीम में स्थान नहीं बना सके। राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण जैसे खिलाड़ियों के बीच उन्हें कभी सीनियर टीम में स्थान नहीं मिल सका।
IANS इनपुट के साथ
Bcci president mithun manhas reaches jammu and kashmir meets cm omar abdullah
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














