-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bcci Postpones Central Contract Meeting And Preparation Of England Tour
BCCI का मीटिंग अचानक हुआ स्थगित, अब सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के लिए खिलाड़ियों को लगाना होगा बोर्ड का चक्कर
- Written By: उज्जवल सिन्हा
बीसीसीआई के उच्च अधिकारियों के बीच आज गुवाहाटी में होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। अब कब बैठक होगी, इसकी कोई जानकारी नहीं आई है। ऐसा बताया जा रहा है कि बैठक गुवाहाटी में अगले मुकाबले के दौरान हो सकता है।

बीसीसीआई (सोर्स-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: बीसीसीआई के उच्च अधिकारियों के बीच आज गुवाहाटी में होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। इस बैठक में सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया के इस चर्चा में शामिल होने की उम्मीद थी। लेकिन इस बैठक को स्थगित कर दिया गया है।
एक मीडिया एजेंसी के मुताबिक बैठक स्थगित होने की सूचना पिछली रात ही संबंधित लोगों को दे दी गई थी। इसमें यह भी बताया गया कि अब जब मीटिंग होगी तो इन दो मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। पहला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट (जिसमें सीनियर पुरुष टीम और भारत ए टीम) को लेकर और दूसरा आगामी इंग्लैंड दौरे को लेकर होगा। किस खिलाड़ियों को सीनियर टीम में शामिल किया जाए।
बीसीसीआई के सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि अगरकर को शनिवार को गुवाहाटी पहुंचना था और पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार सैकिया के साथ बैठक करनी थी। लेकिन बैठक स्थगित होने की सूचना शुक्रवार रात को ही सामने आ गई। हालांकि बैठक स्थगित करने के बाद यह नहीं बताया गया है कि यह बैठक कब होगी।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
फ्री हिट, इम्पैक्ट प्लेयर और DRS से जुड़े नियमों में बदलाव, BCCI और ICC भी कर सकते हैं विचार
Breaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके
IPL 2027: इस तारीख से शुरू हो सकता है आईपीएल 2027, फाइनल मैच को लेकर बड़ा अपडेट, कितनी होगी मैच की संख्या?
गौतम गंभीर भी होंगे अब बैठक का हिस्सा
यह बैठक यह तो गुवाहाटी के दूसरे आईपीएल मुकाबले के दौरान या फिर अप्रैल के पहले सप्ताह में हो सकती है। रिपोर्ट में ऐसा कहा गया कि अगली बार जब बैठक होगी, तब भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर भी इसका हिस्सा हो सकते हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर हाल ही में विदेश में पारिवारिक छुट्टी पर थे और वह आने वाले नए सत्र के लिए फिर से ध्यान केंद्रित करना चाहेंगे।
20 जून से शुरू होगा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज
भारत ए को 30 मई से शुरू होने वाले दो चार दिवसीय मैच खेलने हैं। इसके बाद सीनियर टीम 20 जून से हेडिंग्ली में शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ में हिस्सा लेगी। भारतीय टीम का रिकॉर्ड इंग्लैंड की सरजमीं पर अच्छा नहीं रहा है। 2007 के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने में सफल नहीं हो सकी है।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यह 2025-27 के लिए नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में भारत की पहली टेस्ट सीरीज़ है, क्योंकि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे में 1-3 से सीरीज़ हारने के बाद टीम पिछले संस्करण के फ़ाइनल में जगह बनाने से चूक गई थी।
BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हो सकते हैं बड़े बदलाव?
बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को लेकर देखना होगा कि भारत के सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा अपना शीर्ष ग्रेड बरकरार रख पाते हैं या नहीं। तीनों खिलाड़ी टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। अब देखने वाली बात होगी कि बीसीसीआई क्या फैसला लेती है। धोनी ने 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी अपना शीर्ष ग्रेड बरकरार रखा था।
Bcci postpones central contract meeting and preparation of england tour
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














