- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bcci One Decision Is Reason Of Rohit Sharma Retired From Tests
…तो इसलिए रोहित शर्मा ने लिया टेस्ट से संन्यास, BCCI के एक फैसले ने तोड़ा ‘हिटमैन’ का दिल!
BCCI Is Reason of Rohit Sharma Retirement: सबसे बड़ा सवाल है कि रोहित शर्मा ने अचानक से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान क्यों किया? मीडिया की कई खबरें और फैंस ये दावा कर रहे हैं कि इसके पीछे की वजह बीसीसीआई है।
- Written By: मृणाल पाठक

रोहित शर्मा (डिजाइन फोटो)
Rohit Sharma Test Retirement: भारत के दिग्गज कप्तान रोहित शर्मा ने बीते 7 मई को अपने फैंस को बड़ा झटका देते हुए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। उनके इस फैसले से उनके फैंस काफी निराश है, क्योंकि सभी को लग रहा था कि वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज में भाग लेंगे, लेकिन इस सीरीज से पहले ही उन्होंने रियारमेंट का ऐलान कर दिया। जिसके बाद से ही लोग अब ये जानने की कोशिश में जुटे हैं कि भला ऐसा क्या हो गया कि कप्तान ने महज एक इंस्टाग्राम की स्टोरी लगाकर टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया।
7 मई का दिन भारतवासियों के लिए खुशी और गम भरा रहा। सुबह भारत ने पाकिस्तान पर हमला करके पहलगाम अटैक का बदला लिया, जिससे देशभर में जश्न का माहौल रहा, लेकिन शाम होते-होते रोहित शर्मा के रिटारमेंट की न्यूज ने क्रिकेट प्रेमियों को झटका दे दिया। हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि हिटमैन के इस संन्यास के पीछे की वजह बीसीसीआई है।
BCCI की वजह से रोहित ने लिए संन्यास!
दरअसल, 7 मई की शाम करीब 7:30 बजे रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। लेकिन इससे पहले ही यह खबर सामने आ चुकी थी कि बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के लिए उन्हें कप्तानी से हटाने का फैसला किया है और बोर्ड किसी नए कप्तान के नाम पर विचार कर रहा है। जैसे ही यह खबर सुर्खियों में आई, रोहित के संन्यास की घोषणा भी आ गई। ऐसे में कई फैंस का मानना है कि बीसीसीआई का यह फैसला ही ‘हिटमैन’ के संन्यास की असली वजह बना है।
सम्बंधित ख़बरें
टीम इंडिया से पहले पाकिस्तानी जर्सी में खेले थे सचिन तेंदुलकर, पढ़ें 37 साल पुराना ये दिलचस्प वाकया
मौजूदा क्रिकेटर्स के लिए ‘माउंट एवरेस्ट’ हैं सचिन के ये 5 रिकॉर्ड! मास्टर ब्लास्टर के जन्मदिन पर खास रिपोर्ट
वानखेड़े में चेन्नई ने रचा इतिहास, संजू का नाबाद शतक और अकील के 4 विकेट से पस्त हुई MI, 103 रन से जीता मैच
MI vs CSK: अब संजू ही हैं असली हिटमैन? शतक लगाकर रोहित के क्लब में हुए शामिल, T20 में हासिल की ये बड़ी उपलब्धि
BCCI ने दी हिटमैन को शुभकामनाएं
बीसीसीआई की ओर से जारी वीडियो में रोहित शर्मा के टेस्ट करियर की कुछ पारियां दिखाई गई हैं। इसमें रोहित कह रहे हैं कि तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी करना अपने आप में गर्व की बात है। आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रोहित को रिटायरमेंट की बधाई दी है। इसके अलावा बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी राजीव शुक्ला ने भी हिटमैन को शुभकामनाएं दी हैं।
Countless memories, magnificent moments. Thank you, Captain 🫡🫡#RohitSharma pic.twitter.com/l6cudgyaZC — BCCI (@BCCI) May 7, 2025
पिछली दो सीरीज में भारत को मिली हार
रोहित के संन्यास की एक वजह ये भी हो सकती है कि भारत को पिछले दो टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम ने अपने घर पर ही न्यूजीलैंड से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज गंवाई थी। उसके बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी टीम इंडिया को 1-3 से हार झेलनी पड़ी थी। इन दोनों ही सीरीज में रोहित शर्मा कप्तान थे, लेकिन उनका फॉर्म सवालों के घेरे में था।
बोर्ड कर रहा दूसरे कप्तान की तलाश
मीडिया में खबरें हैं कि बीसीसीआई इंग्लैंड दौरे के लिए पहले से ही दूसरे भारतीय कप्तान की तलाश कर रही है। हालांकि, रोहित शर्मा ने इससे पहले पूछे गए सवाल पर कहा था कि ये समय बताएगा, लेकिन कोई नहीं जानता था कि वह संन्यास लेने के बारे में भी सोच रहे हैं। उनके इस फैसले से अब यकीन हो गया है कि बीसीसीआई दूसरे कप्तान की तलाश में जुटा है।
अब कौन संभालेगा ओपनिंग की जिम्मेदारी?
रोहित शर्मा के संन्यास के बाद ये सबसे बड़ा सवाल बन गया है कि अब टीम इंडिया के लिए पारी का आगाज कौन करने वाला है? हालांकि, ये सवाल बनता नहीं है, क्योंकि इस बात से सभी वाकिफ हैं कि भारत में शानदार क्रिकेटर्स की कमी नहीं है। शानदार फॉर्म में नजर आ रहे साई सुदर्शन, करुण नायर जैसे बल्लेबाजों की टेस्ट टीम में एंट्री होने की संभावनाएं हैं। लेकिन, अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
Bcci one decision is reason of rohit sharma retired from tests
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Broom Vastu Rules: झाड़ू लगाने से पहले ये बातें अच्छे से गांठ बांध लें, वरना कंगाली का खतरा!
Apr 24, 2026 | 11:22 PMShivling Puja Mistakes: शिवलिंग की पूजा में भूल से भी न करें ये गलतियां, सब हो जाएगा उलटा!
Apr 24, 2026 | 10:59 PMUP News: मेरठ का तुषार कैसे बना ‘हिजबुल्लाह’? मोबाइल और इंस्टाग्राम ने बनाया आतंकी
Apr 24, 2026 | 10:28 PMकुवैत सीमा पर इराक से बड़ा ड्रोन हमला: उत्तरी चौकियों को बनाया निशाना, क्या फिर मंडरा रहा है युद्ध का खतरा?
Apr 24, 2026 | 10:26 PMPM मोदी के हुगली दौरे के बाद क्या बदला माहौल? महिलाओं ने सुरक्षा पर उठाए सवाल, युवाओं ने मांगा रोजगार
Apr 24, 2026 | 10:23 PMसंदीप पाठक के पास थे सिर्फ 3 रास्ते…जानें IIT प्रोफेसर ने AAP छोड़ क्यों चुना BJP का साथ? देखें VIDEO
Apr 24, 2026 | 10:12 PMपहाड़ों पर ₹80 की पानी की बोतल का सच: क्या यह लूट है या मजबूरी? हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे
Apr 24, 2026 | 10:09 PMवीडियो गैलरी

UP बोर्ड में लड़कियों की बादशाहत! टॉपर्स लिस्ट में केवल एक लड़का, कशिश और शिखा वर्मा ने किया प्रदेश का नाम रोशन
Apr 24, 2026 | 02:04 PM
‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM
खरगोन में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल, खेत के मकान से बाइबिल और लैपटॉप बरामद
Apr 23, 2026 | 10:37 PM
हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: जब 86 साल के मुरलीधर सड़क पर गिरे, तो ‘भाई’ बनकर आए इशहाक खान
Apr 23, 2026 | 10:30 PM
‘इतनी दिक्कत है तो दे दो हमें टिकट..’, रैली में ले जाने पर छात्राओं ने कॉलेज-RSS को किया रोस्ट; VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:17 PM
जो गाय को खाते है, वो सुअर का दुध…गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने पूछा तीखा सवाल, VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:03 PM














