-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Suryakumar Yadav Destroys Pakistani Journalists Attempt At Drawing Reaction
भारत की जीत पर रोने लगा पाकिस्तानी रिपोर्टर…तो सूर्या ने कर दी बोलती बंद, देखें VIDEO
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Suryakumar Yadav: एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया, लेकिन सूर्याकुमार यादव और पाकिस्तानी रिपोर्टर की नोक-झोंक चर्चा में रही, जहां कप्तान ने मजाकिया जवाब से माहौल हल्का किया।

सूर्यकुमार यादव (फोटो-सोशल मीडिया)
Suryakumar Yadav Destroys Pakistani Journalist’s: एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। लेकिन मैदान पर मिली इस शानदार जीत से ज्यादा चर्चा प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान सूर्याकुमार यादव और एक पाकिस्तानी रिपोर्टर के बीच हुई तीखी नोक-झोंक की रही।
मैच के बाद हुए संवाददाता सम्मेलन में जब एक पाकिस्तानी पत्रकार ने सूर्यकुमार यादव से उनके व्यवहार और ‘राजनीतिक रवैये’ को लेकर तीखा सवाल पूछा, तो सूर्या ने अपने मजाकिया और संयमित जवाब से पूरे माहौल को हल्का कर दिया। उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।
हैंडशेक और ट्रॉफी विवाद ने बढ़ाया तनाव
यह विवाद तब शुरू हुआ जब ग्रुप स्टेज मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान टीम से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। इस घटना ने दोनों टीमों के बीच पहले से मौजूद तनाव को और हवा दी। फाइनल के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और एशियाई क्रिकेट परिषद के प्रमुख मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से भी इनकार कर दिया। टीम ने बिना ट्रॉफी के ही जश्न मनाया, जिसे लेकर पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा भी हैरान रह गए।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्या से पूछे गए तीखे सवाल
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पाकिस्तानी रिपोर्टर ने सूर्यकुमार से सवाल किया,”आप शानदार खिलाड़ी हैं, आज चैंपियन भी हैं, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में आपका व्यवहार चर्चा में रहा। हैंडशेक नहीं किया, ट्रॉफी से दूरी बनाई और राजनीतिक बयान दिए। क्या आप खुद को क्रिकेट में राजनीति लाने वाला पहला कप्तान मानते हैं?”
इस सवाल पर वहां मौजूद मीडिया अधिकारियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर सूर्याकुमार को जवाब देने से रोकने की कोशिश की। मगर सूर्या ने मुस्कुराते हुए कहा, “मुझे जवाब देना चाहिए या नहीं? आप तो गुस्सा हो रहे हैं और मैं आपका सवाल समझ नहीं पाया। आपने तो एक साथ चार सवाल पूछ दिए।” इस मजाकिया जवाब ने प्रेस रूम में ठहाके लगा दिए और माहौल हल्का हो गया।
यह भी पढ़ें: ‘जब देश का लीडर फ्रंट फुट पर…’, सूर्यकुमार यादव ने PM मोदी को लेकर कही बड़ी बात
भारत-पाकिस्तान मैच हमेशा ही सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि भावना और सम्मान का प्रतीक रहे हैं। इस बार भारतीय टीम ने न केवल जीत हासिल की, बल्कि अपने आत्मसम्मान और संयम का परिचय भी दिया। सूर्यकुमार यादव का आत्मविश्वास और धैर्य उनके नेतृत्व की परिपक्वता को दर्शाता है।
Suryakumar yadav destroys pakistani journalists attempt at drawing reaction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













