RCB vs PBKS: कोहली और वेंकटेश अय्यर की अर्धशतकीय पारी, बेंगलुरु ने पंजाब को जीत लिए दिया 223 रन का टारगेट
IPL 2026: धर्मशाला में आरसीबी के लिए विराट ने 58 तो वेंकटेश अय्यर ने 73 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। इसी कारण आरसीबी मुकाबले में पंजाब के सामने 222 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर पाया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
वेंकटेश अय्यर (फोटो- सोशल मीडिया)
RCB vs PBKS 1st Inning Highlihgt: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 61वां मुकाबला खेला जा रहा है। जहां पर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रण दिया। PBKS के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 222 रन का स्कोर खड़ा कर दिया है। अब पंजाब किंग्स को इस मुकाबले में जीत के लिए 223 रन बनाने होंगे। बल्लेबाजी में आरसाबी के लिए दो बल्लेबाज विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेली।
विराट कोहली ने टीम को दी शानदार शुरुआत
धर्मशाला में आरसीबी को तीसरे ओवर के दौरान 21 रन में जैकब बैथल के रूप में पहला झटका लगा। बैथल को 11 रन पर हरप्रीत बरार ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद विराट कोहली ने देवदत्त पाडिक्कल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 41 गेंद में 76 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। 10वें ओवर में पाडिक्कल 45 रन पर हरप्रीत बरार का शिकार बने।
Innings Break!#RCB power along to 2⃣2⃣2⃣/4 👌 Will RCB seal a playoffs spot or will #PBKS return to winning ways? 🤔 Scorecard ▶️ https://t.co/3u5qL0Zn75#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvRCB pic.twitter.com/E98F5nbmKB — IndianPremierLeague (@IPL) May 17, 2026
पाडिक्कल के बाद विराट कोहली ने वेंकटेश अय्यर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 35 गेंद में 60 रन की पार्टनशिप की। फिर विराट कोहली 37 गेंदों में 58 रन की पारी खेलकर युजवेंद्र चहल का शिकार बने। कोहली की इस पारी में 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
वेंकटेश अय्यर ने किया पारी का शानदार अंत
विराट कोहली के आउट होने के बाद वेंकटेश अय्यर ने आरसीबी की पारी को बखूबी अंदाज में संभाला। उन्होंने चौथे विकेट के लिए टिम डेविड के साथ मिलकर सिर्फ 30 गेंदों में 65 रन की अहम साझेदारी की। वेंकटेश ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 73 रन की नाबाद पारी खेली। महज 40 गेंदों में बनाए गए इतने रनों के लिए वेंकटेश ने 8 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, टिम डेविड ने 12 गेंदों में 233 के स्ट्राइक रेट के साथ 28 रन बनाए।
पंजाब किंग्स की गेंदबाजी
आरसीबी के खिलाफ इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए। यही कारण रहा कि आरसीबी मुकाबले में 200+ स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा। लॉकी फर्ग्युसन और युजवेंद्र चहल ने 14-14 की इकोनॉमी से रन लुटाए। वहीं, अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह ने 10 की इकोनॉमी से रन दिए। यदि विकेट की बात करें तो हरप्रीत बरार ने 2 और अर्शदीप सिंह व युजवेंद्र चहल को 1-1 विकेट मिला।
ये भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच RCB को लगा बड़ा झटका, आखिर क्यों पंजाब किंग्स के खिलाफ बाहर हुए कप्तान रजत पाटीदार?
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा।
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्युसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
