-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Gary Kirsten Appointed Sri Lanka Mens Team Head Coach For 2 Years
T20 World Cup खत्म होते ही श्रीलंका ने किया बड़ा बदलाव, विश्व विजेता कोच गैरी कर्स्टन को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Sri Lanka Head Coach: साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी एवं कोच गैरी कर्स्टन को श्रीलंका का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। गैरी कर्स्टन आगामी 2027 के वर्ल्ड कप के लिए टीम तैयार करेंगे।

गैरी कर्स्टन (फोटो- सोशल मीडिया)
Gary Kirsten: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खत्म होते ही श्रीलंका क्रिकेट ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर गैरी कर्स्टन को पुरुष टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड से बाहर होने के बाद सनथ जयसूर्या ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अब बोर्ड ने गैरी कर्स्टन को यह जिम्मेदारी सौंपी है। कर्स्टन 15 अप्रैल से अपना कार्यभार संभालेंगे।
श्रीलंका क्रिकेट के साथ गैरी कर्स्टन की नियुक्ति दो साल के लिए होगी, उनका यह कार्यकाल 14 अप्रैल 2028 को खत्म होगा। कर्स्टन की मुख्य जिम्मेदारियों में से एक आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी और कैंपेन में श्रीलंका नेशनल मेंस टीम को गाइड करना होगा। आगामी वनडे विश्व कप साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में खेला जाएगा।
ऐसा रहा है गैरी कर्स्टन का करियर
साउथ अफ्रीका की ओर से गैरी कर्स्टन का अंतरराष्ट्रीय करियर शानदार रहा है। उन्होंने साल 1993 से 2004 तक टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में कुल 14,087 रन बनाए, जिसमें 21 टेस्ट सेंचुरी और 13 वनडे सेंचुरी शामिल हैं। इस दौरान कर्स्टन ने टेस्ट करियर के 101 मुकाबलों में 45.27 की औसत के साथ 7289 रन बनाए, जबकि 185 वनडे मुकाबलों में उनके बल्ले से 40.95 की औसत के साथ 6,798 रन निकले। कर्स्टन ने 221 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 16,670 रन बनाए और 294 लिस्ट-ए मुकाबलों में 36.58 की औसत के साथ 9,586 रन जुटाए।
सम्बंधित ख़बरें
12 साल तक किया इंतजार, फिर सीधे टीम इंडिया में एंट्री… आखिर कौन हैं सारांश जैन?
2027 ODI World Cup के लिए अभिन्नव मुकुंद ने चुनी टीम इंडिया, रोहित-हार्दिक की वापसी; कई बड़े नाम बाहर
वर्ल्ड कप में रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी का मिला इनाम, डैनी वायट-हॉज बनीं ICC प्लेयर ऑफ द मंथ
अंडर-19 वर्ल्ड कप हीरो मंजीत कालरा गिरफ्तार, LPL में मैच फिक्सिंग के आरोप से मचा हड़कंप
कई टीमों को दे चुके हैं अपनी सेवा
कर्स्टन ने साल 2008 से 2011 तक भारत की पुरुष टीम के हेड कोच और 2011 से 2013 तक साउथ अफ्रीका की पुरुष टीम के हेड कोच के तौर पर काम किया है। उनकी कोचिंग में भारत ने वनडे विश्व कप खिताब अपने नाम किया था। उनके मार्गदर्शन में साउथ अफ्रीका साल 2013 में सभी फॉर्मेट में नंबर 1 रैंक वाली टीम बनी।
यह भी पढ़ें: बारबाडोस से अहमदाबाद तक…टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम ने ऐसे कायम की बादशाहत; न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास
श्रीलंका क्रिकेट ने एक बयान में कहा, “नए हेड कोच की नियुक्ति श्रीलंका क्रिकेट की नेशनल हाई परफॉर्मेंस सेंटर के स्ट्रक्चर को बदलने की कोशिशों का हिस्सा है। उम्मीद है कि इस दौरान श्रीलंका की टीम बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।” कर्स्टन का सबसे हालिया जुड़ाव क्रिकेट नामीबिया के साथ खत्म हुए आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान एक ‘कंसल्टेंट’ के तौर पर था।
Gary kirsten appointed sri lanka mens team head coach for 2 years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शाह छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार…बीजेपी-RSS के लोगों से माफी नहीं मागूंगा, PC में बोले राहुल गांधी
Jul 29, 2026 | 06:33 PMदिल्ली फतह कर महाराष्ट्र लौटे अभिजीत दिपके, संभाजीनगर पहुंच शिवाजी महाराज और बाबासाहेब के चरणों में नवाया शीश
Jul 29, 2026 | 06:31 PMइंडियन पैडल टूर 2026-27 का ऐलान: देश के 10 शहरों में होंगे 19 टूर्नामेंट्स, मुंबई से होगी शुरुआत
Jul 29, 2026 | 06:20 PMमिड-डे मील की गुणवत्ता पर तुकाराम मुंढे का बड़ा फैसला! स्कूलों में जंक फूड बैन, FSSAI लाइसेंस हुआ अनिवार्य
Jul 29, 2026 | 06:20 PMसुरक्षा बलों पर राहुल के आरोप पर भड़के संबित पात्रा, बोले- जेब में विक्टिम कार्ड लेकर चलते हैं राहुल गांधी
Jul 29, 2026 | 06:15 PMसंसद में अभिषेक बनर्जी दे रहे थे भाषण, पीछे बैठकर जोर-जोर से हंसने लगीं महुआ मोइत्रा! VIDEO हुआ वायरल
Jul 29, 2026 | 06:14 PMमथुरा में तीन वर्षीय मासूम की मौत मामले में नया मोड़; मां और प्रेमी पर हत्या का आरोप, पिता ने दर्ज कराई FIR
Jul 29, 2026 | 06:05 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














