-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Australia Former Cricket Stuart Law Is Job Less Finding Job In Linkedin
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीतकर वाहवाही लूट रहा ऑस्ट्रेलिया हुआ शर्मसार, नौकरी के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा दिग्गज खिलाड़ी
- Written By: मृणाल पाठक
आज ऑस्ट्रेलिया का दिग्गज खिलाड़ी नौकरी के लिए संघर्ष कर रहा है। उसके पास 55 अंतरराष्ट्रीय मैचों का अनुभव है, जिसमें उसने 1300 से अधिक रन बनाए हैं और 12 विकेट लिए हैं। लेकिन आज वह बेरोजगार है।

स्टुअर्ट लॉ (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 जीतकर हर तरफ से वाहवाङी लूटी है। ऑस्ट्रेलिया टीम के शानदार खेल की हर कोई तारीफ कर रहे है। लेकिन अब टीम को आलोचना का भी शिकार होना पड़ रहा है। इसकी वजह टीम का पूर्व खिलाड़ी का नौकरी के लिए दर-दर की ठोकर खाना है।
यहां हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टॉप ऑर्डर बल्लेबाज स्टुअर्ट लॉ की, जिन्होंने भेदभाव के आरोप में अपनी पिछली नौकरी खो दी थी। स्टुअर्ट लॉ यूएसए क्रिकेट टीम के हेड कोच थे। लेकिन, फिलहाल वह लिंक्डइन पर कोच की नौकरी तलाश रहे हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को यूएसए से पहले श्रीलंका, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीमों को कोचिंग देने का भी अनुभव है।
यूएसए वेस्टइंडीज के साथ 2024 टी20 विश्व कप का मेजबान था। इस विश्व कप के दौरान स्टुअर्ट लॉ यूएसए टीम के हेड कोच थे। उनकी कोचिंग में टीम ने अच्छा प्रदर्शन भी किया था। हालांकि, ऐसी खबरें हैं कि उस समय से उनके और खिलाड़ियों के बीच रिश्तों में कड़वाहट भी देखी गई, जो नीदरलैंड दौरे पर और बढ़ती नजर आई।
सम्बंधित ख़बरें
पीआर स्टंट था सिडनी टेस्ट में रोहित का न खेलना, अमित मिश्रा ने बता दी सच्चाई, जानिए कब संन्यास लेंगे ‘हिटमैन’
BCCI को चुकाने पड़े थे लाखों रुपए, इस स्टार खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया में BGT के लिए लेकर गए थे 27 बैग और 17 बल्ले…
BGT 2024-25 में भारतीय दर्शकों ने बनाया रिकॉर्ड, 6 हजार से ज्यादा फैंस ऑस्ट्रेलिया पहुंचकर लिए थे टेस्ट सीरीज का मजा
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में करारी हार… फिर भी खिलाडियों में रोहित का जलवा बरकरार, आकाश दीप ने किया बड़ा खुलासा
क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूएसए टीम के कई खिलाड़ियों ने स्टुअर्ट लॉ के खिलाफ एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि खिलाड़ियों को लेकर उनके विचार एक जैसे नहीं हैं, जिससे टीम का माहौल प्रभावित हो रहा है। पत्र में लिखा गया था कि स्टुअर्ट लॉ खिलाड़ियों के बीच दरार पैदा करने का काम कर रहे हैं। रिपोर्ट की मानें तो स्टुअर्ट लॉ का यूएसए टीम में भारतीय खिलाड़ियों के प्रति रवैया ठीक नहीं था।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में स्टुअर्ट लॉ की कोचिंग में यूएसए टीम के प्रदर्शन की बात करें तो वह सुपर-8 तक पहुंची थी। ग्रुप स्टेज में उसने अपने 4 में से 2 मैच जीते थे, जिसमें पाकिस्तान पर जीत भी शामिल थी। वहीं सुपर-8 में उसने अपने तीनों मैच गंवा दिए थे। स्टुअर्ट लॉ ने 1994 से 1999 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट खेला। इस दौरान उन्होंने 1 टेस्ट और 54 वनडे मैच खेले, जिसमें 1300 से ज्यादा रन बनाने के अलावा उन्होंने 12 विकेट भी लिए। स्टुअर्ट लॉ का वनडे डेब्यू जिम्बाब्वे के खिलाफ जबकि टेस्ट डेब्यू श्रीलंका के खिलाफ हुआ था।
खेल से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
जानकारी के लिए बता दें कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी हारने की वजह से ही भारत की हालत इतनी खराब है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया ने बेहद खराब प्रदर्शन किया था। जिसके चलते अब टीम को ये खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज में भारत ने सिर्फ एक मैच जीता था। 3-1 से ये सीरीज हारकर टीम इंडिया ने काफी कुछ खो दिया है। हालांकि भारतीय टीम अपनी शानदार वापसी के लिए मशहूर है। टीम जल्द ही वापसी करेगी।
Australia former cricket stuart law is job less finding job in linkedin
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई को ग्लोबल सिटी बनाने की तैयारी: बाढ़ रोकने के लिए 13,000 करोड़ रुपए का प्रस्ताव, 2047 तक बड़ा विजन
Jul 09, 2026 | 11:24 AMसागर : शाहपुर डबल मर्डर केस में पीड़ित परिवार की न्याय की गुहार, अनुकंपा नौकरी और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
Jul 09, 2026 | 11:18 AMGold-Silver Rate: रिकॉर्ड स्तर से औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम, चांदी 2 लाख तो सोना 50 हजार रुपये सस्ता
Jul 09, 2026 | 11:09 AMअयोध्या में मर्यादा तार-तार! राम मंदिर पर अखिलेश यादव का सनसनीखेज दावा! बोले- 99.9% लोग BJP के निकलेंगे
Jul 09, 2026 | 11:07 AMपुणे: डोंबिवली डॉक्टर पिटाई मामला; शिवसेना के नगरसेवक समेत 4 गिरफ्तार, विधानसभा तक गूंजा मुद्दा
Jul 09, 2026 | 10:51 AMईरान के 90 ठिकानों पर अमेरिका की भीषण बमबारी; तेहरान ने कुवैत-बहरीन को बनाया निशाना; मिडिल ईस्ट में हड़कंप
Jul 09, 2026 | 10:50 AMJagannath Rath Yatra 2026: कौन खींच सकता है भगवान जगन्नाथ का रथ? पुरी जाने से पहले जान लें ये जरूरी नियम
Jul 09, 2026 | 10:49 AMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














