-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rohit Sharma Not Playing In Sydney Test In Bgt Was A Pr Stunt Amit Mishra Told Truth
पीआर स्टंट था सिडनी टेस्ट में रोहित का न खेलना, अमित मिश्रा ने बता दी सच्चाई, जानिए कब संन्यास लेंगे ‘हिटमैन’
- Written By: मृणाल पाठक
क्या रोहित शर्मा ने सिडनी टेस्ट से खुद को प्लेइंग-11 से बाहर रखकर कोई पीआर स्टंट किया है? इस पर अमित मिश्रा ने करारा जवाब दिया है, साथ ही उनके रिटायरमेंट पर भी बात की है।

रोहित शर्मा (सोर्स- एक्स)
स्पोर्ट्स डेस्क: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेली गई भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। इस सीरीज का पांचवां मुकाबला, जो सिडनी में खेला गया था, उसे शायद ही कोई भूल पाएगा, जहां भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने खुद को प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया था, क्योंकि वह खराब फॉर्म में चल रहे थे। उनके इस कदम की बहुत से लोगों ने तारीफ करी, लेकिन कुछ लोगों ने इसे पीआर स्टंट तक बता दिया। जिस पर अब भारत के पूर्व खिलाड़ी अमित मिश्रा ने खुलकर बात की है।
दरअसल, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पिछले कई समय से रेड बॉल क्रिकेट में खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। जिसकी वजह से ये माना जाने लगा है कि उनका टेस्ट करियर लगभग खत्म हो गया है। इस पर अमित मिश्रा का मानना है कि चयनकर्ताओं के पास उन्हें नहीं चुनने का विकल्प है, लेकिन यह रोहित शर्मा पर भी निर्भर करता है कि वह खेलना जारी रखना चाहते हैं या नहीं।
पूछकर शुरू नहीं किया क्रिकेट खेलना…
मीडिया से बात करते हुए अमित मिश्रा ने कहा कि “मैं इस पर बहुत स्पष्ट बात करने वाला है। मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि कोई भी क्रिकेटर हमसे पूछकर क्रिकेट खेलना शुरू नहीं करता है। इसलिए, जिस तरह के दबाव से वह गुजरा है, हम उस दौर में उसके साथ नहीं थे, इसलिए हमें नहीं पता कि उसे कितना दबाव सहना पड़ा। इसलिए, मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि यह उसका निर्णय होना चाहिए। जिस दिन उसे लगेगा कि वह अब और नहीं खेल सकता, वह खुद ही संन्यास ले लेगा। रोहित की इच्छा का चयनकर्ताओं से कोई लेना-देना नहीं है। उसे न चुनें, यह चयनकर्ताओं की पसंद है। लेकिन संन्यास रोहित का फैसला है।”
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
दोहरे शतक और सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री, जानें 19 वाला कनेक्शन
आयरलैंड सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर
रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए शुभमन गिल, वनडे में छठी बार जीता ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड
कौन हैं रोहित से बेहतर?
मिश्रा कप्तान रोहित की तारीफ करते हुए कहते हैं, “आप ही बताइए, इस समय उनसे बेहतर कौन है? क्या कोई टेस्ट क्रिकेट में उनके जैसा दबाव झेल सकता है? हालांकि वह संघर्ष कर रहे हैं, एक ऐसे खिलाड़ी का नाम बताएं जो उस दबाव को झेल सकता हो। बेशक, आप युवा खिलाड़ियों का समर्थन करते हैं और उन्होंने वही किया है। एक ऐसे कप्तान का नाम बताएं जिसने ऑस्ट्रेलिया में खुद को बाहर रखने का फैसला किया।”
PR स्टंट पर बोले मिश्रा
वहीं खुद को टीम से बाहर रखने के रोहित के फैसले को पीआर स्टंट बताया गया था, जिस पर अमित मिश्रा ने कहा, “यह कोई पीआर गतिविधि नहीं थी, मुझे व्यक्तिगत रूप से ऐसा लगता है। उनका स्वभाव ऐसा नहीं है। मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानता हूं। वह ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जो अपने पीआर के लिए ऐसा कुछ करेंगे।”
खेल की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
नहीं होनी चाहिए PR एजेंसी- हर्षा भोगले
जानकारी के लिए आपको बता दें कि दिग्गज क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने हाल ही में एक्स पर पोस्ट कर लिखा था कि उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि बीसीसीआई द्वारा हाल ही में बनाए गए दिशा-निर्देशों का टीम पर क्या असर होगा। एक नियम वह चाहते हैं कि यह होना चाहिए कि कोई भी खिलाड़ी पीआर एजेंसी को हायर न करे।
Rohit sharma not playing in sydney test in bgt was a pr stunt amit mishra told truth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फर्स्ट एसी कोच में हनीमून का कमरा बनाना पड़ा महंगा, रेलवे ने सीटीआई को किया निलंबित
Jul 09, 2026 | 11:35 AMAI पर चीन की सख्ती: एडवांस्ड टेक्नोलॉजी को देश से बाहर जाने से रोकने की तैयारी, जानें वजह
Jul 09, 2026 | 11:31 AM1.51 लाख करोड़ का बजट और किसानों के लिए 6 सूत्रीय फॉर्मूला; जानें नवभारत कॉन्क्लेव में शिवराज सिंह ने क्या कहा
Jul 09, 2026 | 11:30 AMनागपुर: कमलेश चौधरी के अवैध निर्माणों पर अंततः हटा स्टे; फुटाला तालाब की जमीन पर चलेगा प्रशासन का बुलडोजर
Jul 09, 2026 | 11:28 AMमुंबई को ग्लोबल सिटी बनाने की तैयारी: बाढ़ रोकने के लिए 13,000 करोड़ रुपए का प्रस्ताव, 2047 तक बड़ा विजन
Jul 09, 2026 | 11:24 AMसागर : शाहपुर डबल मर्डर केस में पीड़ित परिवार की न्याय की गुहार, अनुकंपा नौकरी और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
Jul 09, 2026 | 11:18 AMGold-Silver Rate: रिकॉर्ड स्तर से औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम, चांदी 2 लाख तो सोना 50 हजार रुपये सस्ता
Jul 09, 2026 | 11:09 AMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














