- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- More Than 6000 Indian Fans Travelled To Australia For Border Gavaskar Trophy
BGT 2024-25 में भारतीय दर्शकों ने बनाया रिकॉर्ड, 6 हजार से ज्यादा फैंस ऑस्ट्रेलिया पहुंचकर लिए थे टेस्ट सीरीज का मजा
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को कहा कि पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान 6000 से अधिक भारतीय फैंस आस्ट्रेलिया पहुंचे थे। सीए ने एक बयान में कहा कि छह हजार से अधिक टिकट भारत से खरीदे गए।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

भारतीय फैंस (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पिछले साल नवंबर 2024 से लेकर जनवरी 2025 तक पांच मैचों की टेस्ट सीरजी खेली गई थी। यह टेस्ट सीरीज काफी रोमांचक रही। जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से सीरीज को एक दशक के बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को अपने नाम किया था। इस सीरीज में भारत से भारी संख्या में दर्शक ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे और वहां मैच का मजा लिया था।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को कहा कि पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान 6000 से अधिक भारतीय फैंस आस्ट्रेलिया पहुंचे थे। सीए ने एक बयान में कहा कि छह हजार से अधिक टिकट भारत से खरीदे गए । इसके अलावा कइयों ने अपने दोस्तों या परिवार के मार्फत टिकट खरीदे। विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता में से एक इस श्रृंखला के लिये भारत में रहने वाले लोगों में टिकटों की बिक्री में 2018-19 की तुलना में छह गुना इजाफा हुआ है ।
बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में कई रिकॉर्ड टूटे
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 8,37,879 लोगों ने सीरीज देखी और इसके पांच प्रतिशत से अधिक टिकट विदेश में बिके हैं। विदेशियों में भारतीय प्रशंसकों ने सर्वाधिक टिकट खरीदे। इस सीरीज के दौरान कई रिकॉर्ड भी टूट गए। कई स्टेडियम में सबसे ज्यादा दर्शकों की संख्या दर्ज की गई।
सम्बंधित ख़बरें
महिला T20 World Cup के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स को मिली कमान, स्टार तेज गेंदबाज बाहर
ICC की सालाना रैंकिंग का ऐलान, टीम इंडिया की बादशाहत बरकरार तो पाकिस्तान को हुआ भारी नुकसान
AUS vs BAN: जून में ऑस्ट्रेलियाई टीम करेगी बांग्लादेश का दौरा, खेली जाएगी 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज
AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलियाई टीम करेगी पाकिस्तान का दौरा, खेली जाएगी 3 मैचों की वनडे सीरीज
भारतीय फैंस पहले स्थान पर पहुंचे
भारतीय फैंस ने इंटरनेशनल टिकट बिक्री चार्ट में पहला स्थान पर प्राप्त किया। भारतीय दर्शकों ने यू.के. और यू.एस.ए. को पीछे छोड़ दिया। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में बॉक्सिंग डे टेस्ट सबसे लोकप्रिय रहा। जिसमें अकेले उस मैच के लिए बेचे गए टिकटों में से दो-तिहाई से अधिक टिकट भारतीय दर्शकों के थे।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जोएल मॉरिसन ने भारतीय फैंस के ऑस्ट्रेलिया आने पर खुशी जताई
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के जेनरल मैनेजर जोएल मॉरिसन ने कहा कि हमें खुशी है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारी रुचि से ऑस्ट्रेलिया भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक प्रमुख स्थान बन गया है। भारतीय समर्थकों के जुनून ने गर्मियों में हर मैदान पर ऊर्जा बढ़ाने में मदद की। हम दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों के साथ अपने संबंधों को गहरा करने और स्थानीय और यात्रा करने वाले प्रशंसकों दोनों के लिए प्रशंसक अनुभव को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
भारतीय टीम अक्टूबर-नवंबर में करेगी ऑस्ट्रेलिया का दौरा
भारतीय टीमें अगली गर्मियों में ऑस्ट्रेलिया का दौरा फिर से करेगी। जिसमें पुरुष टीम अक्टूबर-नवंबर 2025 में तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलेगी। वहीं महिला टीम फरवरी और मार्च 2026 में सात मैचों की मल्टी फॉर्मेट सीरीज खेलेगी।
More than 6000 indian fans travelled to australia for border gavaskar trophy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PM‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
May 24, 2026 | 10:40 PM‘भारत को निशाना बनाना ट्रंप का मकसद नहीं’, टैरिफ विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री; बताया कब होगी ट्रेड डील?
May 24, 2026 | 10:39 PMचुनाव हारते ही ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! सांसद काकोली घोष ने दिया इस्तीफा, किस पर धमकी देने का लगाया आरोप?
May 24, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














