-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Star Player Carry 27 Bags 17 Bats To Australia For Bgt Bcci Pays Lakhs For This
BCCI को चुकाने पड़े थे लाखों रुपए, इस स्टार खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया में BGT के लिए लेकर गए थे 27 बैग और 17 बल्ले…
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ऑस्ट्रेलिया मे पिछले महीने खत्म हुए पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को 3-1 से हार का सामना करना पड़ा। यह हार बीसीसीआई को इतनी खली की बोर्ड ने सख्त आदेश जारी कर दिए।

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: ऑस्ट्रेलिया मे पिछले महीने खत्म हुए पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को 3-1 से हार का सामना करना पड़ा। यह हार बीसीसीआई को इतनी खली की बोर्ड ने सख्त आदेश जारी कर दिए। बीसीसीआई ने दिशानिर्देशन जारी किया, जिसमें यह भी शामिल था कि अब एक खिलाड़ी विदेशी दौरे पर 150 किलो से ज्यादा सामान लेकर जाता है तो उसका भुगतान खिलाड़ी को खुद करना होगा। बीसीसीआई उसका भुगतान नहीं करेगी।
जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक यह नियम इसलिए लाया गया कि एक खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 27 से ज्यादा बैग अपने साथ लेकर गए थे। रिपोर्ट में कहा कि बीसीसीआइ के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि बार्डर गावस्कर ट्राफी के दौरान एक स्टार खिलाड़ी अपने साथ 27 बड़े लगैज लेकर पहुंचे थे और उनके सामान का कुल वजन 250 किग्रा से भी ज्यादा था।
27 से ज्यादा बैग थे केवल इस स्टार क्रिकेटर के
इस सामान में 17 बल्ले थे और क्रिकेटर के अलावा उनके निजी स्टाफ व परिवार के लगेज बैग भी इसमें शामिल थे। निजी स्टाफ व परिवार के बैग अलग से जाने होते हैं, लेकिन इन्हें इस स्टार क्रिकेटर के सामान में शामिल कराया गया। इस क्रिकेटर ने भारत से आस्ट्रेलिया और आस्ट्रेलिया के एक शहर से दूसरे शहर पूरा सामान लेकर सफर किया।
सम्बंधित ख़बरें
सैमसन जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज से बाहर, सूर्यवंशी को लगातार तीसरी सीरीज में मौका, रिंकू सिंह-मयंक यादव की वापसी
चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर हुई करोड़ों की बारिश! हारकर भी इंग्लैंड ले गई मोटी रकम; जानें भारत के हिस्से कितना आया?
वैभव सूर्यवंशी दुनिया के दूसरे सबसे युवा क्रिकेटर बने, टॉप-5 में सिर्फ एक महिला, नंबर-1 पर यह खिलाड़ी
फिटनेस से लेकर फिनिशिंग तक… विराट कोहली की 10 ऐसी खूबियां जो हर किसी को करती हैं प्रेरित
बीसीसीआई को लाखों में करना पड़ा अतिरिक्त भुगतान
रिपोर्ट में बताया गया है कि यात्रा के दौरान क्रिकेटर का पूरा परिवार भी साथ था और सामान का पूरा खर्चा बीसीसीआइ द्वारा उठाया गया। हालांकि इसमें कितना खर्च हुआ, ये जानकारी बीसीसीआइ अधिकारी ने नहीं दी लेकिन फिर भी बोर्ड को लाखों में इसका भुगतान करना पड़ा। केवल इतना ही नहीं, इस क्रिकेटर को देखकर बाकी खिलाड़ी भी ऐसा करने लगे थे, जिसके बाद बीसीसीआइ को सख्ती दिखानी पड़ी।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बीसीसीआई के नियम का होने लगा सख्ती से पालन
बीसीसीआइ ने इसके बाद यह तय किया कि अब प्रत्येक खिलाड़ी को विदेश दौरे पर 150 किग्रा सामान ही ले जाने की अनुमति होगी। इसके अतिरिक्त सामान अगर क्रिकेटर ले जाता है तो उसे ही एयरलाइंस को इसका भुगतान करना होगा। इसके साथ ही बीसीसीआइ ने यह भी तय किया था कि सभी खिलाड़ी टीम बस से ही जाएंगे। इसके बाद कोलकाता में पहले टी-20 मुकाबले के लिए पहुंचीं टीम के सभी खिलाड़ी एक ही बस से स्टेडियम और होटल गए थे। बीसीसीआइ ने टीम में एकजुटता बनाए रखने के लिए यह तय किया था कि चाहे कितना भी बड़ा खिलाड़ी हो, वह अलग से नहीं जा सकता।
India star player carry 27 bags 17 bats to australia for bgt bcci pays lakhs for this
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब बिना चीर-फाड़ के होगा पोस्टमार्टम! CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, मुंबई के इन अस्पतालों में आ रही ये नई तकनीक
Jul 09, 2026 | 12:42 PMमुंबई-पुणे रेल सेवा 44 घंटे बाद बहाल: CM फडणवीस ने विपक्ष को घेरा, कहा-“मुझे बदनाम करें पर महाराष्ट्र को नहीं”
Jul 09, 2026 | 12:38 PMबिहार: आय से ज्यादा संपत्ति मामले में उत्पाद निरीक्षक के 5 ठिकानों पर छापेमारी
Jul 09, 2026 | 12:38 PMनागपुर की सुरक्षा पर सवाल! प्रवीण दटके बोले- अवैध होर्डिंग्स से बिगड़ रही शहर की सूरत, तुरंत हो कार्रवाई
Jul 09, 2026 | 12:36 PMटेस्ट के बाद अब T20 टीम की बारी, बाबर आजम की फिर हो सकती है कप्तानी में वापसी ! PCB की बड़ी तैयारी
Jul 09, 2026 | 12:34 PMRaksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर सबसे स्टाइलिश दिखना है, तो इन बॉलीवुड सेलेब्स के एथनिक लुक्स को करें ट्राई
Jul 09, 2026 | 12:34 PMमहाराष्ट्र के 7444 गांवों में श्मशान नहीं! फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, अब इस शर्त के बिना नहीं मिलेगा फंड
Jul 09, 2026 | 12:27 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














