PAK vs SA: पाकिस्तानी गेंदबाज का रिकॉर्ड तोड़ने वाला टेस्ट डेब्यू, 38 साल की उम्र में रचा इतिहास
PAK vs SA 2nd Test: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच जारी दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन 38 साल के स्पिनर ने एक बड़ा कीर्तिमान तोड़कर इतिहास रच दिया। यह अद्भुत कारनामा रावलपिंडी टेस्ट में देखने को मिला।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
आसिफ अफरीदी (फोटो- सोशल मीडिया)
Oldest Bowler Test Debut Record: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच रावलपिंडी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया। पाकिस्तान के अनुभवी स्पिनर आसिफ अफरीदी ने अपने टेस्ट डेब्यू में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके और 92 साल पुराना कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया। अफरीदी 38 साल 301 दिन की उम्र में टेस्ट डेब्यू पर पांच विकेट लेने वाले दुनिया के सबसे उम्रदराज गेंदबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के चार्ल्स मैरियट के नाम था, जिन्होंने 1933 में 37 साल 332 दिन की उम्र में डेब्यू मैच में 5 विकेट लिए थे।
रावलपिंडी टेस्ट में आसिफ अफरीदी का कमाल
आसिफ अफरीदी ने लंबे समय तक पाकिस्तान की घरेलू क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, लेकिन राष्ट्रीय टीम में जगह पाने में उन्हें समय लग गया। अंततः रावलपिंडी टेस्ट में मौका मिलने पर अफरीदी ने इसे पूरी तरह भुनाया और टेस्ट क्रिकेट इतिहास में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करवा दिया।
धीमी पिच पर साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को किया खूब परेशान
धीमी पिच पर अफरीदी की स्पिन और विविधता ने साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को खासा परेशान किया। उन्होंने दूसरे दिन 2 विकेट लिए और तीसरे दिन 3 और अहम विकेट चटकाए। इस शानदार प्रदर्शन से पाकिस्तान को मैच में मजबूत स्थिति मिली और अफरीदी ने अपने डेब्यू टेस्ट को यादगार बना दिया।
सम्बंधित ख़बरें
रांची से विश्व क्रिकेट के शिखर तक… आखिर कैसे बने करोड़ों दिलों के सबसे चहेते MS Dhoni?
पृथ्वी शॉ संग सगाई टूटने की खबरों का लेकर गर्लफ्रेंड आयी सामने, बोली-हम अब भी साथ हैं
खिताबी मुकाबले में उतरते ही इंग्लैंड के नाम जुड़ा बेहद ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड, दूसरी ओर एलिस पेरी ने रचा इतिहास
IND vs ENG: 17वें ओवर का वो ‘ब्लंडर’, जिसने भारत के हाथ से छीनी जीत; श्रेयस अय्यर ने बताया हार का असली कारण
टेस्ट मुकाबले की एक पारी में 5 विकेट लेने वाले सबसे बड़े उम्रदराज पाकिस्तानी गेंदबाज
- नोमान अली- 39 साल और 5 दिन (2025)
- आसिफ अफरीदी- 38 साल 301 दिन (2025)
- मोहम्मद नजीर- 37 साल 211 दिन (1983)
इस उपलब्धि के साथ अफरीदी टेस्ट क्रिकेट में 5 विकेट लेने वाले पाकिस्तान के सबसे उम्रदराज गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। पहले नंबर पर नोमान अली हैं, जिन्होंने 39 साल और 5 दिन की उम्र में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लाहौर टेस्ट की पहली पारी में 112 रन देकर 6 विकेट झटके थे। वहीं, मोहम्मद नजीर 37 साल 211 दिन की उम्र में 1983 में यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
ये भी पढें: टेस्ट में बुमराह का जलवा कायम, वनडे में मोहम्मद सिराज का कमाल, लगाई लंबी छलांग
आसिफ अफरीदी का यह प्रदर्शन न केवल उनके करियर के लिए बड़ी उपलब्धि है, बल्कि यह पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में भी महत्वपूर्ण अध्याय बन गया। उनके डेब्यू पर पांच विकेट लेने की कहानी आने वाले समय में क्रिकेट प्रेमियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
