श्रेयस अय्यर (सौजन्य-IANS) 
क्रिकेट

IND vs ENG: 17वें ओवर का वो 'ब्लंडर', जिसने भारत के हाथ से छीनी जीत; श्रेयस अय्यर ने बताया हार का असली कारण

IND vs ENG Shreyas Iyer: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज की शुरुआत हार के साथ की। दूसरे मैच में शर्मनाक हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक अहम बयान दिया है।

प्रिया जैस

Shreyas Iyer Blames 17th Over For Loss: मैनचेस्टर में भारत को टी20 सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में शनिवार को टी20 सीरीज का दूसरा मैच 4 विकेट से गंवाया। इस हार के बाद भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान सामने आया है।

पांच मुकाबलों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद श्रेयस अय्यर ने रवि बिश्नोई की खराब गेंदबाजी की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह किसी एक खिलाड़ी को हार का दोषी नहीं ठहराना चाहते। मैनचेस्टर में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 190 रन बनाए थे।

किसी एक खिलाड़ी पर उंगली नहीं उठाना चाहता

इसके जवाब में इंग्लैंड ने 19 ओवरों में ही 4 विकेट शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि कहां गलती हुई, लेकिन मैं किसी एक खिलाड़ी पर उंगली नहीं उठाना चाहता।"

इंग्लैंड की टीम ने 16वें ओवर के खेल तक 5 विकेट खोकर 142 रन बनाए थे, लेकिन अगले ओवर में रवि बिश्नोई ने 29 रन लुटा दिए। इस ओवर में कुल 2 नो-बॉल भी फेंकी। इस गेंदबाज ने 4 ओवरों में कुल 60 रन लुटाए, मगर एक भी विकेट हाथ नहीं लगा।

मजबूत वापसी का जताया भरोसा

कप्तान ने 25 वर्षीय लेग स्पिनर को लेकर कहा, "मुझे लगता है कि एक नो-बॉल हुई, लेकिन मुझे यकीन है कि वह और मजबूत होकर वापसी करेंगे। फिर 17वें ओवर में मैच हाथ से निकल गया, उन्हें इससे सीखना होगा। इस पिच पर यह एक जबरदस्त स्कोर था, खासकर आखिरी ओवर में तिलक के शानदार 20 रन।"

इंग्लैंड की जीत में सबसे बड़ा हाथ जैकब बेथेल का रहा, जिन्होंने 46 गेंदों में 5 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ नाबाद 76 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने इस खिलाड़ी की तारीफ में कहा, "बेथेल ने जिस तरह से गेंदबाजों का सामना किया, वह काबिल-ए-तारीफ था। मुझे लगता है कि सैम करन ने शुरुआत में ही मैदान के आयाम को समझ लिया था और हमारे बाएं हाथ के बल्लेबाजों को शॉट खेलने के लिए जगह नहीं दी। बल्लेबाज लेग साइड पर मजबूत हैं, और वह उन्हें वहां खेलने नहीं दे रहे थे।"

वैभव के डेब्यू पर बोले श्रेयस अय्यर

वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल और 99 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया, जिसके साथ वैभव भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। हालांकि, वह 10 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए। वैभव के डेब्यू पर भारतीय कप्तान ने कहा, "मुझे लगता है कि उनमें एक बेबाक अंदाज है, उन्हें खेलते देखना वाकई शानदार है। मुझे नहीं लगा था कि वह घबराएंगे। पिछले कुछ महीनों और वर्षों में उन्होंने जबरदस्त क्रिकेट खेला है। उन्होंने वाकई मौके के हिसाब से बेहतरीन खेल दिखाया; उन्हें खेलते देखना बहुत अच्छा लगा।"

ABVP-SFI Clash: कोलकाता में ABVP-SFI का टकराव, जादवपुर यूनिवर्सिटी के बाहर झड़प में प्रतीक चिन्ह क्षतिग्रस्त

4 साल बाद मिला आयुषी को इंसाफ! ट्रॉली बैग हत्याकांड में कोर्ट ने सुनाया फैसला, माता-पिता को आजीवन कारावास

लद्दाख में जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट की एक बेंच बनेगी, अमित शाह ने किया ऐलान

Explainer: क्या है पीएम केयर्स फंड? महज 6 सालों में कैसे जमा हुए हजारों करोड़, अब क्यों उठ रहे हैं सवाल?

DUSU Election 2026: 600 CCTV से सख्त निगरानी, प्रिंटेड पोस्टर और शराब पर रोक; नियम तोड़ने पर रद्द होगा नामांकन